Summer Special Saree: गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं खासकर ऐसी महिलाएं, जो रोजाना साड़ी पहनती हैं, वह लाइटवेट साड़ी की तलाश में रहती हैं। अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है और आप गर्मी में पहनने लायक हल्की साड़ी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट होगी। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट लाइटवेट समर स्पेशल साड़ी बताएंगे, जो आपके लिए सही रहेगी।  

ब्लू फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी   

गर्मी के मौसम में पहनने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत ब्लू फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी को चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी के डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी परफेक्ट हो सकती हैं, जो खासकर गर्मी के मौसम में पहनने के लिए एक सही विकल्प रहेगा।

मल्टी-कलर फ्लोरल साड़ी 

अगर आप गर्मी के मौसम में किसी खास फंक्शन में जा रही हैं, लेकिन लाइटवेट मल्टी-कलर चिनॉन फ्लोरल साड़ी की तलाश में है, तो आपके लिए यह खूबसूरत साड़ी भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। यह साड़ी न सिर्फ आपको रॉयल लुक देगी बल्कि इसे पहनकर आप भीड़ से हटकर भी नजर आ सकती हैं।  

क्रीम मल्टी कलर फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी 

आपके लिए इस तरह की हल्की क्रीम मल्टी कलर फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी भी परफेक्ट हो सकती है, जो गर्मी के मौसम में आपको रॉयल और लग्जरी लुक देने में मदद करेगी। ऐसे साड़ी के डिजाइंस को आप नजदीकी बाजार में किसी भी साड़ी की दुकान से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसे साड़ी डिजाइंस मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Sheer Saree Designs: गर्मियों की पार्टियों में दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें ये लाइटवेट शियर साड़ी, यहां देखें डिजाइंस

सिल्क ब्लेंड एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी

नौतपा की भीषण गर्मी में आरामदायक लुक पाने के लिए अगर आप भी हल्की और लाइटवेट साड़ी की तलाश में है, तो आपके लिए यह सिल्क ब्लेंड एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी परफेक्ट हो सकती है। इस तरह की साड़ी ना सिर्फ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगी, बल्कि इसे पहनकर आप हल्का भी महसूस कर सकती हैं। ऐसे साड़ी के डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। 

कांजीवरम सॉफ्ट इलाइची लिनन सिल्क साड़ी

यही नहीं आप इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली लाइटवेट कांजीवरम सॉफ्ट इलाइची लिनन सिल्क साड़ी भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसी साड़ी आप ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं या फिर डेली वियर में पहनने के लिए भी यह बेस्ट हो सकती है। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से खरीद सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Kathiawadi Saree Designs: किसी भी शादी या पूजा में पहनने के लिए बेस्ट है काठियावाड़ी साड़ी के ये ब्राइट कलर्स, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   paulmiandharsh/amazon/SGF11 Store/nykaafashion/Lush Glam/Lush Glam/Sareemall