शादी वाले घर में दुल्हन के बाद सबसे ज्यादा नजरें उसकी बहन और सहेलियों पर होती है। हल्दी, मेहंदी, संगीत से लेकर रिसेप्शन तक, हर रस्म में उनका लुक देखने लायक होता है। एम्ब्रोइडरी वर्क वाले हैवी लहंगे पहनकर वे दिनभर निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। खासकर आज की यंग जनरेशन भारी कपड़ों के बजाय ऐसे आउटिफ्ट्स पहनना पसंद कर रही हैं, जिसमें वे स्टाइलिश दिखने के साथ आरामदायक भी महसूस करें।

दुल्हन की बहन या सहेली के लिए 6 ट्रेंडी लाइटवेट लहंगा डिजाइंस

अगर आप भी अपनी दोस्त या बहन की शादी में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो आपके लिए लाइटवेट लहंगा डिजाइंस बेस्ट हो सकते हैं। आज हम आपको 6 बेस्ट लाइटवेट लहंगा डिजाइंस के बारे में बताएंगे।

1. फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेंजा लहंगा

ऑर्गेंजा फैब्रिक इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप इस तरह के कम वजन वाले फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेंजा लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। इसका फ्लोरल प्रिंटेड फ्लेयर आपको एकदम फ्रेश और डैंटी लुक देता है। इसे आप हल्दी या मेहंदी के फंक्शन के लिए चुन सकती हैं।

image credit: pinterest

2. केप टॉप के साथ रफल लहंगा

अगर आप बिना दुपट्टे के लहंगे में खूबसूरत दखना चाहती हैं, तो आपके लिए रफल कट वाले हल्के लहंगे बेस्ट रहेंगे। इसके साथ आप एम्बॉइरडर्ड केप टॉप पेयर कर सकती हैं। यह इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक दिखने में काफी बोल्ड और ग्लैमरस लगता है, जिसे आप संगीत के समय पहन सकती हैं।

image credit: pinterest

3. मिरर वर्क जॉर्जेट लहंगा

यही नहीं आप चाहें, तो संगीत नाइट में पहनने के लिए इस तरह के हलके मिरर वर्क जॉर्जेट लहंगे चुन सकती हैं। इसे पहनकर आप अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर जलवा बिखेर सकती हैं। इसकी हल्की चमक स्टेज लाइट्स में बहुत खूबसूरत दिखाई देती है और वजन में भी हल्की रहता है, जिससे आप आरामदायक महसूस कर सकती हैं।

image credit: pinterest 

4. जैकेट स्टाइल इंडो-वेस्टर्न लहंगा

प्लेन या हल्के एम्ब्रॉइडर्ड लहंगे के साथ लॉन्ग सिल्क या नेट की प्रिंटेड जैकेट भी आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं। यह फ्यूजन लुक न केवल आपको यूनिक दिखाता है, बल्कि दुपट्टा ड्रेप करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। इसे आप रिसेप्शन पार्टी में पहनने के लिए भी कैरी कर सकती हैं।

image credit: pinterest

5. थ्रेड और सीटिन प्रिंटेड चनिया चोली

अगर आपको एथनिक टच पसंद है, तो आपके लिए इस तरह का डिजिटल प्रिंटेड मटका सिल्क या थ्रेड वर्क वाली चनिया चोली बेस्ट हो सकती है। यह दिखने में खूबसूरत होने के साथ पहनने में बहुत हल्का है। इस लहंगे को आप शादी की किसी भी रस्म के समय पहन सकती हैं।

image credit: pinterest

6. पेपलम ब्लाउज के साथ प्लीटेड स्कर्ट लहंगा

अगर आप अपनी बहन या दोस्त की शादी में थोड़ा सिंपल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के प्लीटेड फैब्रिक स्कर्ट के साथ गोटा-पत्ती या एम्ब्रॉइडर्ड पेपलम ब्लाउज सही हो सकते हैं। यह आपके फिगर को एक शानदार शेप देते हैं और पहनने में भी कंफर्टेबल होते है।

image credit: pinterest

लहंगे को स्टाइल करने का तरीका

अगर आप भी इनमें से कोई लेहंगा देख रही हैं, तो हैवी लुक देने के लिए आप कुछ स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो करें। जैसे -

  • लहंगा हल्का और सिंपल है, तो इसके साथ हैवी चोकर नेकलेस, चांदबाली या मांगटीका पहन सकती हैं।
  • सिंपल लहंगे के स्कर्ट को हैवी लुक देने के लिए ब्लाउज की नेकलाइन और स्लीव्स को डिजाइनर बनवाएं।
  • लहंगे के दुपट्टे को कमर पर सेट करने के लिए मैचिंग या मेटल वेस्ट बेल्ट पहन सकती हैं।

निष्कर्ष: अगर आप भी अपनी बहन या दोस्त की शादी में सबसे अलग नजर आना चाहती हैं, तो ऊपर बताएं गए इन डिजाइंस को ट्राई कर भीड़ से अलग दिख सकती हैं। ये सभी लहंगे डिजाइंस लाइटवेट हैं, ऐसे में आप इन्हें ट्राई कर आरामदायक भी महसूस कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।