Latest Trendy Orange Chudi Set: शादी का सीजन आते ही हर लड़की की एक ही टेंशन होती है - हाथों को ऐसा क्या पहनें कि लुक हटके लगे और फोटो में भी सबसे अलग दिखें। अगर आप भी इस बार लाल-हरे से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ऑरेंज रंग की चूड़ियां आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

ऑरेंज कलर ना सिर्फ शुभ माना जाता है, बल्कि ये हाथों पर पहनते ही चेहरे पर अलग ही ग्लो ले आता है। हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी तक, हर फंक्शन में ये कलर जंचता है। तो चलिए जानते हैं ऑरेंज की 4 सबसे ट्रेंडी चूड़ी डिजाइन, जो इस वेडिंग सीजन में हर जगह छाई हुई हैं।

ऑरेंज की 4 सबसे ट्रेंडी चूड़ी डिजाइंस

अगर इस शादी पार्टी आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो ऑरेंज कलर की चूड़ी की ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।

1. वेलवेट मोती वाला ऑरेंज चूड़ी सेट

ये डिजाइन उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जिन्हें ज्यादा भड़किला नहीं, बल्कि सॉफ्ट और क्लासी लुक पसंद है। ऑरेंज वेलवेट की चूड़ियों के बीच में छोटे-छोटे सफेद मोती वाले कड़े लगे होते हैं, जो हाथों को एकदम दुल्हन वाला रॉयल फील देते हैं। ये सेट हल्का भी होता है, इसलिए पूरा दिन पहनने में हाथ दर्द नहीं करते।

किसके साथ पहनें?

पीच, येलो, ग्रीन या ऑरेंज लहंगे-साड़ी के साथ ये सबसे ज्यादा जंचता है। हल्दी, मेहंदी और संगीत में ये सेट सबसे अच्छा लगेगा।

image credit-pinterest (shivani)

2. कश्मीरी चूड़ियां

अगर आपको ट्रेडिशनल और भारी लुक पसंद है, तो कश्मीरी चूड़ियों से अच्छा कोई ऑप्शन नहीं है। इनमें ऑरेंज बेस पर गोल्डन और ग्रीन कलर की बारीक कढ़ाई जैसी डिजाइन होती है। ये चूड़ियां दूर से ही चमकती हैं और हाथों को भरा-भरा लुक देती हैं। दुल्हन की बहन या भाभी के लिए तो ये डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

किसके साथ पहनें?

आप इस डिजाइन को भारी वर्क वाली साड़ी, लहंगा या सूट के साथ के साथ किसी भी शादी, रिसेप्शन या नॉर्मल पार्टी में पहन सकती हैं।

image credit-pinterest (Jewelsthetic)

3. मीनाकारी डिजाइन वाली ऑरेंज चूड़ी

मीनाकारी का नाम सुनते ही राजस्थानी शाही लुक याद आ जाता है। ऑरेंज पर गोल्डन मीनाकारी का काम वाली ये चूड़ियां हाथों को एकदम रानी जैसा लुक देती हैं। इसमें हरे और गुलाबी रंग के छोटे-छोटे फूलों की डिजाइन होती है, जो ऑरेंज के साथ मिलकर बहुत खूबसूरत लगती है। यह डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर जंचता है।

किसके साथ पहनें?

इसे गोल्डन ज्वेलरी और कुंदन सेट के साथ पहनने से ज्यादा अच्छा लुक आएगा। यह शादी, सगाई और पूजा जैसे फंक्शन के लिए बेस्ट है।

image credit-pinterest ( Curated Canvas)

4. ऑरेंज रेनड्रॉप घुंघरू बैंगल्स

अगर आप चाहते हैं कि आप चलते ही सबको पता चल जाए, तो ये डिजाइन आपके लिए है। इन चूड़ियों में नीचे छोटे-छोटे घुंघरू लटके होते हैं, जो चलते समय मीठी छनक की आवाज करते हैं। रेनड्रॉप शेप की डिजाइन की वजह से ये बहुत स्टाइलिश लगती हैं। यंग गर्ल्स और नई दुल्हन में ये डिजाइन इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में है।

किसके साथ पहनें?

इसे आप इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, लहंगा या शरारा के साथ किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं, जैसे- संगीत, कॉकटेल पार्टी या हल्दी।

image credit-pinterest (Curated Canvas)

शादी में ऑरेंज चूड़ियां पहनने की स्टाइलिंग टिप्स

अगर आपने अपना मन बना ही लिया है, तो आइए इन चूड़ियों को पहनने की टिप्स भी जान लेते हैं।

  • मिक्स एंड मैच करें: सिर्फ ऑरेंज ही मत पहनें। 2 ऑरेंज + 2 गोल्डन + 1 ग्रीन चूड़ी का कॉम्बिनेशन हाथों को और ज्यादा स्टाइलिश दिखाएगा।
  • कड़ों के साथ पेयर करें: चूड़ियों के बीच में एक मोटा गोल्डन कड़ा या कुंदन कड़ा पहन लें, लुक एकदम ब्राइडल लगेगा।
  • नेल पेंट का ध्यान रखें: ऑरेंज चूड़ियों के साथ न्यूड, मैरून या गोल्डन नेल पेंट लगाएं। ज्यादा चटक नेल पेंट लुक खराब कर देगा।
  • दोनों हाथों में बराबर पहनें: एक हाथ में ज्यादा और दूसरे में कम चूड़ियां अजीब लगती हैं। दोनों हाथों में बराबर सेट रखें।
  • मेहंदी के बाद पहनें: अगर मेहंदी लगवाई है तो मेहंदी सूखने के 1 दिन बाद चूड़ियां पहनें, ताकि चूड़ियों का रंग मेहंदी पर न चढ़े।

चूड़ियां खरीदते और पहनते समय ध्यान रखने वाली बातें

चूड़ियां कितनी भी सुंदर क्यों न हों, अगर साइज गलत हो गया या रखने में लापरवाही हो गई तो पूरा लुक खराब हो जाता है, इसलिए खरीदने से पहले ये 4 बातें जरूर याद रखें:

  • चूड़ियां हमेशा अपनी कलाई के साइज से थोड़ी लूज लें, टाइट चूड़ी हाथ में निशान बना देती है।
  • ऑनलाइन मंगवा रही हैं तो साइज चार्ट जरूर चेक करें, अंदाजे पर मत मंगवाएं।
  • वेलवेट और मीनाकारी वाली चूड़ियों को पानी और परफ्यूम से दूर रखें, वरना उनका रंग उतर जाता है।
  • शादी के बाद चूड़ियों को कॉटन के कपड़े में लपेटकर अलग डिब्बे में रखें, एक साथ रखने से टूट जाती हैं।

इस वेडिंग सीजन में अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो लाल-हरे को छोड़कर इस बार ऑरेंज चूड़ियां जरूर ट्राई करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- ai