भारतीय पारंपरिक पहनावे की बात हो और साड़ी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। शादी-ब्याह से लेकर तीज-त्योहारों तक अधिकतर महिलाएं साड़ी पहनना ही ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में साड़ी के साथ सही ज्वेलरी का चुनाव पूरे लुक को भीड़ से अलग और खूबसूरत बना देता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही देवी-देवताओं की आकृतियों से प्रेरित टेंपल झुमकों के बारे में बताएंगे, जो आपके साड़ी लुक को एक शाही अहसास देंगे।
साड़ी के साथ पेयर करें ये 6 टेंपल झुमके
अगर आप भी सावन या किसी खास मौके पर साड़ी पहन रही हैं, तो अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश टच देने के लिए नीचे बताए गए 6 टेंपल इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं:
1. लक्ष्मी जी की आकृति वाले झुमके
पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी में देवी लक्ष्मी की नक्काशी वाले झुमके आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। इसे आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इनमें ऊपर माता लक्ष्मी की बारीक आकृति बनी होती है, जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। इस तरह के झुमके के साथ आप बालों में ट्रेडिशनल गजरा लगा सकती हैं।
2. मीनाकारी वर्क वाले टेंपल झुमके
इन दिनों टेंपल झुमके अधिकतर महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में आप सावन या किसी भी खास मौके पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए साड़ी के साथ इसे कैरी कर भीड़ से अलग दिख सकती हैं। इनमें बारीक कारीगरी के साथ-साथ मीनाकारी वर्क भी देखने को मिलता है। ऐसे में आप इसे पट्टू या बनारसी साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं।
3. गोल्ड फिनिश हैवी टेंपल झुमका
अगर आपको भारी और भरा-पूरा ज्वेलरी लुक पसंद है, तो आपके लिए इस तरह का खूबसूरत टेंपल झुमका बेस्ट रहेगा। इस तरह के झुमके को आप हैवी बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ पेयर कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। इस झुमके के साथ माथे पर बिंदी लगाकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
4. एंटीक और रॉयल स्टोन वर्क टेंपल झुमका
चमकदार सोने के बजाय आजकल मैट फिनिश ज्वेलरी पहनने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ऐसे में आप इस तरह के खूबसूरत झुमके को कैरी कर एंटीक और रॉयल लुक पा सकती हैं। आप इस तरह के झुमके को सॉलिड कलर या पेस्टल शेड की चंदेरी और कॉटन-सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सावन में साड़ी संग पहन रही हैं टेंपल ज्वेलरी? इन 3 ट्रिक से बनाएं अपना लुक खास
5. मोती वर्क वाले मल्टीकलर टेंपल झुमके
अगर आप किसी खास मौके पर पहनने के लिए डार्क कलर की साड़ी चुन रही हैं, तो इन मल्टीकलर झुमकों को कैरी कर सकती हैं। इनमें नीचे लटकते छोटे-छोटे मोती इनकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। इसे पहनकर आप न सिर्फ अपने साड़ी लुक को खास बना सकती हैं, बल्कि यह आपके चेहरे की खूबसूरती को भी दोगुना करने में मदद करेगा।
6. झूमर या छत्र डिजाइन टेंपल झुमका
इस तरह के खूबसूरत झूमर या छत्र डिजाइन वाले टेंपल झुमके खासकर साड़ी के साथ पहनने के लिए सही रहेंगे। इनमें बनी मंदिर की डिजाइन आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती है। इसे आप सावन में पूजा से लेकर हरियाली तीज या शादी के फंक्शन में पहन सकती हैं। इस तरह के झुमके को आप ऑर्गेंजा या जॉर्जेट की मॉडर्न साड़ियों के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Temple Jewellery Necklace Designs: ट्रेडिशनल ज्वेलरी लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये टेंपल ज्वेलरी नेकलेस, देखें डिजाइंस
टेंपल झुमके आपके साड़ी लुक को खास बनाने के साथ-साथ आपके चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे। आप इन टेंपल झुमका डिजाइंस को सावन या किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : amazon/Zyvanaa/Generic/myntra/karatcart/Saraf RS Jewellery
