एथनिक फैशन की दुनिया में साड़ी का आकर्षण कभी पुराना नहीं होता है। बदलते ट्रेंड्स के साथ अब महिलाएं साड़ी को सिर्फ ट्रेडिशनल अंदाज में नहीं, बल्कि नए और स्‍टाइलिश ट्विस्ट के साथ कैरी करना पसंद करती हैं। अगर आप भी अपने सिंपल साड़ी लुक में ग्‍लैमर और मॉडर्न एलिगेंस जोड़ना चाहती हैं, तो पतली सिल्‍वर वेस्‍ट चेन बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकती है। यह एक्‍सेसरी न सिर्फ आपकी कमर को खूबसूरती से हाइलाइट करती है बल्कि पूरे लुक को रॉयल और फैशनेबल टच भी देती है।

सिल्वर वेस्ट चेन के 5 खूबसूरत डिजाइंस

यह सिल्‍वर वेस्ट चेन मिनिमल से लेकर हैवी साड़ी लुक तक, हर स्‍टाइल के साथ आसानी से मैच हो जाती है। आइए कुछ ट्रेंडी सिल्‍वर वेस्‍ट चेन डिजाइंस के बारे में जानते हैं, जो साड़ी लुक को खास बना सकते हैं।

1. हार्ट एंड रिंग पैटर्न वेस्ट चेन

साड़ी को स्‍टाइलिश बनाने के लिए सिर्फ पल्लू और ब्‍लाउज ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी एक्‍सेसरीज भी जरूरी होती है। ट्रेडिशनल लुक को डिफरेंट और एलिगेंट टच देने के लिए हार्ट एंड रिंग पैटर्न वेस्‍ट चेन बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकती है। इसका यूनिक डिजाइन कमर को खूबसूरती से हाइलाइट करता है और सिंपल साड़ी को स्‍टेटमेंट लुक दे सकता है।

स्‍टाइलिंग टिप: अगर आप सिल्‍क, कॉटन, बनारसी या किसी भी फैब्रिक की साड़ी के साथ यह वेस्‍ट चेन पहनेंगी तो आपके एथनिक को मॉडर्न चार्म मिलेगा।

2. पर्ल डिटेलिंग वेस्ट चेन

साड़ी लुक अट्रैक्टिव व हैवी दिखाने के लिए कुछ महिलाएं हैवी ज्वेलरी पहनती हैं, लेकिन अब आप इस तरह की खूबसूरत सिल्वर वेस्ट चेन को कैरी करके सिंपल लुक को भी गॉर्जियस बना सकती हैं।

स्‍टाइलिंग टिप: आप इसे ऑर्गेंजा साड़ी के साथ पेयर करेंगी, तो इससे आपका लुक और बेहतर बन सकता है, लेकिन ज्वेलरी में हल्का या छोटा नेकलेस ही कैरी करें।

3. बटरफ्लाई पैटर्न सिंपल वेस्ट चेन

आप साड़ी में यूनिक और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बटरफ्लाई पैटर्न सिंपल वेस्ट चेन को कैरी करें। इसके छोटे-छोटे तितली पेंडेंट इस कमरबंद को खास बना रहे हैं। इसे पहनने से पहले साड़ी की सही फिटिंग का ध्यान रखें। इससे वेस्ट चेन लुक एकदम परफेक्ट लगेगा।

स्‍टाइलिंग टिप: यह वेस्ट चेन शिफॉन, जॉर्जेट या नेट जैसी लाइटवेट साड़ियों पर सबसे ज्यादा सूट करेगी और आपके लुक को ग्‍लैमरस बनाएगी। आप किसी भी इवेंट में यह स्‍टाइलिश एक्‍सेसरी आपको सबसे अलग और खूबसूरत दिखाने में मदद करेगी।

4. डबल लेयर सिल्वर वेस्ट चेन

आप इस डबल लेयर सिल्‍वर वेस्‍ट चेन को किसी भी त्योहार या इवेंट पर साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनते समय ध्यान रखें यह बहुत ज्यादा ढीला और लटका हुआ ना हो। कमर पर फिट और बंधा हुआ वेस्ट चेन ज्यादा अच्छा लगता है।

स्‍टाइलिंग टिप: इस वेस्‍ट चेन को कमर पर बांधते वक्त साड़ी के पल्लू और प्लीट्स को एकदम नीट रखें, ताकि वेस्ट चेन का डबल लेयर पैटर्न आसानी से नजर में आ सके।

यह भी पढ़ें- Ghungroo Kamarband For Saree: साड़ी लुक को गॉर्जियस बना देंगे घुंघरू कमरबंद, देखें एक से एक लेटेस्ट डिजाइंस

5. पर्ल-चेन वेस्ट चेन

जब आप साड़ी के साथ पतली सिल्वर पर्ल डिटेलिंग वेस्ट चेन को पहनेंगी, तब यह काफी सुंदर लगेगी। इस तरह के डिजाइंस फैंसी लगते हैं। इस कमरबंद को पतले कपड़े वाली साड़ी के साथ ना पहनें। ऐसा करने से तार निकलकर साड़ी फट सकती हैं।

स्‍टाइलिंग टिप: आप इसे साड़ी ही नहीं, बल्कि किसी भी क्रॉप टॉप-स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका वेस्ट एरिया हाइलाइट होगा।

वेस्ट चेन पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपकी हाइट कम है, तो सिंगल या स्लिम वेस्ट चेन चुनें।
  • लंबी हाइट वाली महिलाएं आकर्षक दिखने के लिए डबल लेयर या पर्ल डिटेलिंग वाली वेस्ट चेन चुनें।

अगर आपको इन सभी डिजाइंस में से कुछ पसंद आ रहा है, तो आप इसे नजदीकी बाजार या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Small Size Ghungroo Kamarbandh: साड़ी ही नहीं जींस और स्कर्ट के साथ भी पेयर कर सकती हैं ये स्लीक घुंघरू कमरबंद, दिखेंगी खूबसूरत

वेस्ट चेन की मदद से अगर आप भी सिंपल साड़ी लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो ऊपर बताई गई कुछ वेस्ट चेन डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट रहेंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  amazon/JANEJA/VAMA FASHIONS/shutterstock