अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। खासकर ऑफिस जाने वाली वर्किंग वुमन स्टाइलिश लुक पाने के लिए एक से एक आउटफिट शामिल करती हैं। अगर आप भी रोजाना ऑफिस जाती हैं और एक जैसे कपड़े पहनकर बोर हो गई है, लेकिन अब कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आज हम आपको कुछ ट्रेंडी शर्ट स्टाइल ड्रेसेस बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट रहेंगे।
ऑलिव ग्रीन सॉलिड फुल स्लीव्स मिनी यूटिलिटी शर्ट ड्रेस
अगर आप वर्किंग वुमन हैं और रोजाना काम पर जाती है, लेकिन डेली कौन से आउटफिट पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह की ऑलिव ग्रीन सॉलिड फुल स्लीव्स मिनी यूटिलिटी शर्ट ड्रेस को पहन सकती हैं। ऐसी ड्रेस का क्रेज इन दिनों अधिकतर महिलाओं में देखा गया है।
स्लीवलेस शर्ट कॉलर वाली ए-लाइन ड्रेस
आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला स्लीवलेस शर्ट कॉलर वाली ए-लाइन ड्रेस आउटफिट भी परफेक्ट हो सकता है, जिससे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीदकर शामिल कर सकती हैं। इसके साथ आप कुछ गोल्डन एक्सेसरीज पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
फूलों की कढ़ाई वाली शर्ट ड्रेस
आप चाहें, तो भीड़ से अलग दिखने के लिए और अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ऑफिस में इस तरह की फूलों की कढ़ाई वाली शर्ट ड्रेस पहनकर जा सकती हैं। ऐसी ड्रेस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़ों की दुकान पर आसानी से मिल सकती है या आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।
बेल्ट के साथ शर्ट ड्रेस
अगर आप किसी खास इवेंट में शामिल होने वाली है या कॉलेज के दौरान कोई फंक्शन है, तो आप उस फंक्शन और इवेंट में इस तरह की बेल्ट के साथ शर्ट ड्रेस को पहनकर जा सकती हैं, जो न सिर्फ आपको रॉयल लुक देगी, बल्कि इसे पहनकर आप स्टाइलिश और कंफर्टेबल भी फील कर सकती हैं।
शर्ट कॉलर पफ स्लीव शर्ट ड्रेस
आप चाहें, तो अपने ऑफिस में किसी भी खास मौके पर इस तरह की शर्ट कॉलर पफ स्लीव शर्ट ड्रेस पहनकर जा सकती हैं। ऐसी ड्रेस के साथ आप कुछ एक्सेसरीज, मिनिमम मेकअप और हेयर स्टाइल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। आपको यह ड्रेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Lightweight Short Skirts for Summer:गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये लाइटवेट शॉर्ट स्कर्ट, जानें डिजाइंस कैसे करें पसंद?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : nykaafashion/Twenty Dresses by Nykaa Fashion/KAFTANIZE/myntra/ZUMMER/Mast & Harbour/Freehand by The Indian Garage Co/Chemistry
