सावन का पावन महीना आते ही हर महिला अपने एथनिक पहनावे को लेकर उत्साहित नजर आती है। इस महीने में पूजा-पाठ, हरियाली तीज और पारिवारिक आयोजनों के लिए महिलाएं सूट पहनना काफी पसंद करती हैं। अक्सर ध्यान केवल सूट के डिजाइन और कलर पर ही जाता है, जबकि एक सही और ट्रेंडी पैंट आपके पूरे सूट लुक को बदल सकती है। ऐसे में अगर आप भी इस सावन अपने सिंपल सूट को रॉयल, क्लासी और एलीगेंट लुक देना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए कुछ पैंट डिजाइंस बनवा सकती हैं।
सावन के लिए बेस्ट सूट पैंट डिजाइंस
कुर्ती के साथ परफेक्ट पैंट चुनना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप पैंट के लेटेस्ट डिजाइंस को लेकर उलझन में हैं, तो इन डिजाइंस को सूट के साथ पेयर कर सकती हैं।
1. जिगजैग पैटर्न पैंट
इन दिनों साधारण बॉटम को हैवी और स्टाइलिश बनाने के लिए जिगजैग पैटर्न फैशन ट्रेंड में सबसे ऊपर है। इसमें पैंट की मोहरी पर कैंची से कटवर्क किया जाता है या फिर मैचिंग जिगजैग लेस लगाई जाती है।
यह डिजाइन चिकनकारी कुर्ती, एम्ब्रॉयडरी सूट या सिल्क कुर्ती के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। यह आपके सिंपल कॉटन सूट को भी हैवी और बुटीक फिनिश लुक देता है।
यह भी पढ़ें- समर सीजन में दिखना है कूल और स्लिम? वॉर्डरोब में शामिल करें ये हाई-वेस्ट लूज पैंट्स, देखें डिजाइंस
2. मोती डिटेलिंग पाकिस्तानी पैंट
अगर आप सावन भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो मोती डिटेलिंग पाकिस्तानी पैंट बेस्ट ऑप्शन है। कपड़े पर वर्टिकल सिलाई की धारियां बनाई गई हैं और उनके बीच-बीच में सफेद छोटे मोती टांके हैं।
इसे आप कुर्ती, सूट और ट्यूनिक के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं। इस तरह की पैंट को आप टेलर से कपड़े पर आसानी से बनवा सकती हैं या मार्केट से रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।
3. स्टाइलिश साइड-स्प्लिट पैंट
ऑफिस जाने वाली महिलाओं या मिनिमल लुक पसंद करने वाली लड़कियों के लिए स्टाइलिश साइड-स्प्लिट पैंट बेहतरीन और एलीगेंट विकल्प है। इसे बनवाने के लिए रेयॉन, कॉटन, लिनेन या चंदेरी फैब्रिक का इस्तेमाल करें, जिससे पैंट की फिटिंग अच्छी आती है।
यह पैंट लॉन्ग स्ट्रेट कट कुर्ती या ए-लाइन सूट के साथ ग्रेसफुल दिखती है। इस पैंट के साथ पैरों में बारीक एंकलेट और पंजाबी जूती पहनकर आप परफेक्ट इंडो-फ्यूजन लुक पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Maternity Loose Pant Designs: मैटरनिटी के लिए बेस्ट और कंफर्टेबल लूज पैंट, देखें डिजाइंस
सावन के महीने में सूट के साथ पुरानी नॉर्मल सलवार या लेगिंग पहनने की जगह इन ट्रेंडी पैंट्स को जरूर शामिल करें। इन स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो करके आप इस सावन बिना किसी झंझट के खूबसूरत दिख सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Trouser Design/Rabyya Masood/Style with Zarnish
