Latest Ghungroo Earring Designs: जब भी कोई खास मौका होता है, हम ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनना ही पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को समझ नहीं आता है कि इन कपड़ों के साथ कैसी ईयररिंग पहनी जाए। तो अगर आप भी कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड घुंघरू इयररिंग्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। आजकल इस तरह के इयररिंग्स हर किसी को पसंद आ रहे हैं।

चाहे सिंपल सा सूट हो, अनारकली कुर्ती हो या फिर खूबसूरत साड़ी, ये भारी और डिजाइनर इयररिंग्स आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए ऑक्सीडाइज्ड घुंघरू इयररिंग्स के कुछ खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइंस लेकर आए हैं। आइए देखते हैं-

हैवी चांदबाली स्टाइल ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स

हाफ मून शेप के ये बड़े झुमके दि‍खने में बहुत ही सुंदर लग रहे हैं। इसके ऊपर और नीचे गुच्छों में लटके छोटे-छोटे सिल्वर घुंघरू हर ट्रेडिशनल सूट या साड़ी के साथ एकदम परफेक्ट मैच करेंगे।

यह भी पढ़ें- Stylish Outfit Ideas: कॉलेज पहनकर जाने के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये आउटफिट्स, द‍िखेंगी सबसे स्टाइलिश

Image Credit- Pinterest/trendy and ashtetic outfit

हाथी डिजाइन ऑक्सीडाइज्ड झुमकी इयररिंग्स

हाथी ड‍िजाइन वाला ये इयरर‍िंंग बहुत ही एंटीक लुक देगा। आप जैैसा क‍ि देख रही हैं क‍ि हाथी के नीचे छोटे-छोटे घुंघरू लटक रहे हैं। आप इस तरह की इयरर‍िंंग कुर्ती या किसी भी एथनिक ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Pearl Anklet Designs: ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाएंगे मोत‍ियों वाले ये खूबसूरत पायल, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Image Credit- Pinterest/Etsy

स्क्वायर बॉक्स स्टाइल ऑक्सीडाइज्ड झूमर इयररिंग्स

स्क्वायर बॉक्स के डिजाइन वाला ये घुंघरू इयरर‍िंंग बहुत ही सुंंदर लगेगा। इसके नीचे लटकती हुई सिल्वर बीड्स की लंबी लड़ियां और घुंघरू इसे फेस्टिव और ट्रेडिशनल वियर के साथ पहनने के ल‍िए लिए एकदम परफेक्ट हैं।

Image Credit- Pinterest/Earings Edit

बीड्स ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स

ये सिल्वर मेटल के पत्तों वाली खूबसूरत डिजाइन सूट-साड़ी सभी पर अच्‍छी लगेगी। इसमें जो नीचे की तरफ घुंघरुओं की कई सारी लेयर्स दी गई हैं, आप इसे पहनेंगी तो आपको स्‍टाइल‍िश लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- Evil Eye Locket Designs: बेटि‍यों को ग‍िफ्ट में दें ये सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी इव‍िल आई लॉकेट, देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

Image Credit- Pinterest/Jhumka House

हैवी डिजाइन ऑक्सीडाइज्ड झुमका इयररिंग्स

ये हैवी ड‍िजाइन का इयरर‍िंंग भी आप शादी-ब्‍याह जैसे खास मौकों पर पहन सकती हैं। ये गोल झुमकी और उसमें लगे छोटे-छोटे घुंघरू बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Ghungroo Toe Rings: पैरों को रॉयल लुक देंगे घुंघरू बिछिया, सूट-साड़ी सभी के साथ बेस्‍ट लगेंगे ये ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/NooraniJewellery

तो अगर आप भी अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं तो इस तरह के घुंघरू इयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/vidita jewels/karma palace