शादी के बाद सभी बहुओं का पहला बर्थडे बहुत ही खास होता है। ससुराल वाले कई तरह की प्लानिंग करते हैं। साथ ही बहू के लिए लोग कई तरह के गिफ्ट्स भी खरीदकर लाते हैं। ऐसे में अगर आप भी बहू के बर्थडे को यादगार बनाना चाहती हैं तो उन्हें कुछ यूनिक गिफ्ट दे सकती हैं।

आप चाहें तो उनके लिए जोधा नथ खरीद सकती हैं या बनवा सकती हैं। ये नथ न सिर्फ उनके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाएगी बल्कि रॉयल लुक भी मिलेगा। जब आपकी बहू ये नथ पहनेंगी तो उन्हें महारानी जैसा लुक मिलेगा। आइए देखते हैं कुछ लेटेस्ट डिजाइंस-

गोल्डन बीड्स और मोती वर्क वाले नथ

अगर आपकी बहू को हैवी और रॉयल लुक पसंद है, तो इस तरह की सोने के छोटी मोतियों (गोल्डन बीड्स) वाली नथ आप उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। इसके नीचे जो मोतियां लगी हैं, उससे उन्हें महारानी जैसा लुक मिलेगा।

Image Credit- Pinterest/Ayesha.abbaskhan

कुंदन फ्लावर और बारीक नक्काशी वाली नथ

जैसा कि आप फोटो में देख रही हैं कि इस नथ पर सोने की बहुत ही बारीक और खूबसूरत तरीके से नक्काशी की गई है। ये दिखने में ही इतनी ज्यादा रॉयल लग रही है कि आपकी बहू को ये जरूर पसंद आएगा।

Image Credit- Pinterest/nisha

राजपूती स्टाइल हैवी जोधा नथ

ये नथ पूरे ही राजपूती और जोधा लुक में है। इस नथ को जैसे ही कोई पहनेगा, उन्हें रॉयल लुक मिलेगा। इसके किनारे पर जो पिंक और रेड कलर के स्टोन का फूल बना हुआ है, वो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।

Image Credit- Pinterest/digital diary 2050

मल्टीकलर नग और फ्लावर डिजाइन नथ

इस नथ में रेड और ग्रीन कलर के बड़े नग लगे हुए हैं, जिससे इसकी खूबसूरती दोगुना हो जाएगी। जब आपकी बहू इसे पहनेंगी तो उनके चेहरे की रौनक बढ़ जाएगी। यकीन मानिए उन्हें ये गिफ्ट बहुत ही पसंद आएगा।

Image Credit- Pinterest/Teradil

मीनाकारी और पत्ती डिजाइन वाली नथ

मीनाकारी डिजाइन वाली ये नथ बहुत ही खूबसूरत लग रही है। इसके नीचे लटकती सोने की छोटी-छोटी पत्तियां और ऊपर लगे मोतियों से रॉयल लुक मिलेगा। बर्थडे पर गिफ्ट देने के लिए ये नथ बेस्ट रहेगी।

Image Credit- Pinterest/Nimrat Kahlon Suit swag

तो अगर आप भी शादी के बाद बहू के पहले बर्थडे पर कुछ यूनिक गिफ्ट करना चाहती हैं तो ये जोधा नथ उन्हें जरूर पसंद आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/divine/DEEPAK TAMTA/Syed Iqbal Hussaini