शादी सीजन शुरू हो चुका है और आप सभी को किसी न किसी की शादी में जरूर जाना होगा। शादी की तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है। बहुत सी महिलाएं शादी के फंक्शन के हिसाब से साड़ियां तो चुन लेती हैं, मगर इनके साथ स्टाइल करने के लिए बैंगल्स नहीं चुन पाती हैं और आखिरी मौके पर परेशान होती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए यहां लेटेस्ट Bangle Designs देख सकती हैं। चूड़ियों के ये 5 डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं और महिलाएं इन्हें बेहद पसंद कर रही हैं। इन खूबसूरत चूड़ियों को सिंपल सिल्क, बनारसी साड़ी से लेकर हेवी कढ़ाई वाली फैन्सी साड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये देखने में आकर्षक होने के साथ ही कलाइयों पर हल्की और आरामदायक महसूस होती हैं। लंबे समय तक पहने रखने के बाद भी हाथों में थकावट नहीं होती है।
1. कांच की जेली और रेन ड्रॉप चूड़ियां
अगर आप अपने साड़ी लुक को अधिक आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो कांच की जेली और रेनड्रॉप बैंगल्स देख सकती हैं। कांच की ये खूबसूरत चूड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें महिलाएं बेहद पसंद कर रही हैं। ये बेहद हल्की होती हैं और कलाइयों पर पूरी तरह आरामदायक महसूस होती हैं।
किस तरह की साड़ी के साथ स्टाइल करें?
इन्हें वर्क वाली साड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं अगर आप प्लेन बॉर्डर वाली साड़ी पहन रही हैं, तो इस डिजाइन की चूड़ी स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहें तो इन चूड़ियों के आगे-पीछे कड़े लगा सकती हैं।
2. ट्रेडिशनल टेंपल डिजाइन बैंगल्स
साड़ी का चुनाव हो गया है मगर इनके साथ मैचिंग बैंगल्स नहीं मिल पा रहे हैं, तो टेंपल डिजाइन की चूड़ियां देख सकती हैं। गोल्डन रंग कि टेंपल चूड़ियों एवं कंगन पर खूबसूरत आकृतियां बनी होती हैं, जो हमारी संस्कृति को दर्शाती हैं। शादी सीजन में ट्रेडिशनल लुक के लिए Temple Bangles Designs बेहद आकर्षक और खूबसूरत माने जाते हैं।
किस तरह की साड़ी के साथ स्टाइल करें?
टेंपल चूड़ियों एवं कड़ों को सिल्क, बनारसी और राजवाड़ी साड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये राजशाही लुक पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। चाहें तो इनके साथ कांच की चूड़ियां मिक्स करके पहन सकती हैं।
3. कुंदन और स्टोन बैंगल्स
कुंदन और स्टोन वाले बैंगल डिजाइंस सालों से पसंद किए जा रहे हैं और ये एक बार फिर से ट्रेंड में हैं। हल्के और मिनिमल डिजाइन के Kundan Bangles कलाइयों पर न केवल आकर्षक लगते हैं, बल्कि हाथों पर हल्के और आरामदायक महसूस होते हैं। इस प्रकार इन्हें घंटों तक पहनकर रखने के बाद भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।
किस तरह की साड़ी के साथ स्टाइल करें?
इन्हें सिंपल से लेकर हेवी साड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। खासकर यह कढ़ाई वाली साड़ी के साथ अधिक आकर्षक लगते हैं। रीसेप्शन और संगीत के फंक्शन में ये खूबसूरत लुक दे सकते हैं।
4. सिल्क थ्रेड से बने हल्के बैंगल्स
शादी में सामान्य से हटकर कुछ अलग डिजाइन के बैंगल्स पहनना चाहती हैं, तो Silk Thread Bangles डिजाइन देख सकती हैं। इस लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियों का लुक देखने में हेवी लग सकता है, मगर असल में यह कलाइयों पर बेहद हल्की और आरामदायक महसूस होती हैं। इनपर सिल्क के धागों के साथ-साथ स्टोन और मिरर का डिजाइन भी मिल जाता है, जो इन चूड़ियों की खूबसूरती को अधिक बढ़ा देता है।
किस तरह की साड़ी के साथ स्टाइल करें?
इन्हें सिल्क से लेकर बनारसी और शिफॉन की साड़ियों के साथ स्टाइल किया जा सकता है। वहीं आप इन्हें वर्क वाली साड़ियों के साथ भी पहन सकती हैं। अगर आप इन बैंगल्स को कॉन्ट्रास्ट रंग में पेयर करती हैं, तो ये अधिक आकर्षक लग सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bangle Bracelet Designs: हाथों को परफेक्ट लुक देंगे ये रोज गोल्ड बैंगल ब्रेसलेट्स, करें ट्राई
5. मोतियों वाले बैंगल्स
मोतियों से तैयार इन बैंगल्स का आकर्षक डिजाइन आप सभी के लुक में चार चांद लगा सकता है। इस डिजाइन की चूड़ी या फिर कड़ों में खूब सारी मोतियां लगी होती हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगती हैं। खासकर वेडिंग सीजन ट्रेंडी और फैशनेबल लुक के लिए इन्हें फैन्सी साड़ियों के साथ आराम से स्टाइल कर सकती हैं।
किस तरह की साड़ी के साथ स्टाइल करें?
इन्हें बॉर्डर वाली सिंपल साड़ी के साथ ही सिल्क और बनारसी साड़ियों के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। मोतियों वाले बैंगल्स के साथ बीच-बीच में साड़ी की मैचिंग राग की चूड़ियां मिक्स करने पर ये बेहद आकर्षक लुक देती हैं।
यह भी पढ़ें- Hand Bracelet For Dark Dresses: ड्रेसेस पर परफेक्ट लुक देंगे ये हैंड ब्रेसलेट्स, दिखेंगी स्टाइलिश
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
