Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ का पावन पर्व हर सुहागन महिला के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है, और हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी ही वह एक चीज होती है जो श्रृंगार की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। अगर आप भी इस करवा चौथ पर कुछ आसान, सुंदर और ट्रेंडी चाहती हैं, तो ये बेहतरीन मेहंदी डिजाइन आपके लिए एकदम सही हैं।

करवा चौथ की 6 सिंपल मेहंदी डिजाइन

इस करवा चौथ नीचे दी गई ये 6 मेहंदी डिजाइन आप ट्राई कर सकती हैं। यह काफी खूबसूरत हैं और जल्दी लग जाती हैं।

क्लासिक ब्राइडल गोल टिक्की (Classic Bridal Gol Tikki)

गोल टिक्की डिजाइन हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रही है। यह पारंपरिक और क्लासिक लुक देती है और काफी जल्दी बन जाती है। अगर आपको कम समय में एक भरा हुआ और खूबसूरत हाथ चाहिए, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है।

image credit- Pinterest (Sufia)

मॉडर्न अरेबिक बेल स्टाइल (Modern Arabic Bel Style)

अरेबिक मेहंदी की बेलें हाथों पर बहुत ही ग्रेसफुल लगती हैं। आजकल लोग इसमें मॉडर्न टच देने लगे हैं। यह डिजाइन उंगलियों से शुरू होकर कलाई तक बनती है। यह डिजाइन लगाने में भी आसान है और देखने में बेहद भव्य लगती है।

image credit- Pinterest (BhavyaSri)

करवा चौथ मोटिफ पैटर्न (Karwa Chauth Motif Pattern)

त्योहार की खासियत को दिखाने के लिए करवा चौथ स्पेशल मोटिफ्स जैसे छलनी, चांद, और सुहागन महिला के चित्र वाली डिजाइन बहुत पसंद की जा रही हैं। इस साल आप यह पैटर्न ट्राई कर सकती हैं।

image credit- Pinterest (aartigupta0025)

ट्रेंडी फ्लोरल और लीफी आर्ट (Trendy Floral & Leafy Art)

फूलों और पत्तियों के डिजाइन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। आजकल फ्लोरल और लीफी आर्ट में महीन जालियां और शेडिंग का काम बहुत ट्रेंड में है। इसे आप भी ट्राई कर सकती हैं यह डिजाइन आपके लुक को निखारने में मदद करेगी।

image credit- Pinterest (ideas by urwa)

ज्वेलरी और चूड़ी स्टाइल (Jewellery & Bangle Style)

हाथों पर ब्रेसलेट या कंगन की तरह दिखने वाली मेहंदी आजकल काफी चलन में है। इसे ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी कहा जाता है, जो कलाई और उंगलियों के पिछले हिस्से पर बनाई जाती है। इसे लगाने के बाद ऐसा लगता है कि आपने हाथ में कोई ज्वेलरी पहनी हुई है।

image credit-Pinterest (Design Diary)

एलीगेंट बैक-हाथ जाल (Elegant Back-Hand Jaal)

अगर आपको हाथों के पीछे भरा-भरा डिजाइन पसंद है, तो जाल पैटर्न सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह पारंपरिक जाल वाली आर्ट आपके हाथों को काफी शाही और आकर्षक लुक देगी। इस डिजाइन को देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

image credit- Pinterest (Mehndi Sagar)

मेहंदी लगाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

करवा चौथ के दौरान हाथों में मेहंदी लगाने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान दें।

  • मेहंदी से पहले हाथों पर वैक्स, क्रीम या तेल बिल्कुल न लगाएं। इससे रंग हल्का पड़ जाता है।
  • मेहंदी की कोन हमेशा पतली नोक वाली ही खरीगें। इससे बारीक डिजाइन अच्छे से बनेगी।
  • मेहंदी लगाते वक्त हाथ को जरा भी हिलाएं नहीं और नीचे टिश्यू पेपर रख लें ताकि फैले नहीं।
  • मेहंदी सूखने के बाद पानी से न धोएं, सरसों के तेल से हल्के हाथों से निकालें।
  • गहरे रंग के लिए रात में मेहंदी लगाकर सुबह तक लगी रहने दें।

इस करवा चौथ ऊपर दी गई इन आसान डिजाइन को जरूर ट्राई करें। यह आपके लुक को निखारने में मदद करेंगी और ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- Pinterest (Divya Style, Shabnam,Dress Collection)