Karwa Chauth 2026 का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है और इस दिन हर महिला अपने सोलह शृंगार के साथ चमकना चाहती हैं। इस दिन चांद के साथ जब आपके हाथों की खनक बिखरेगी तो सुहाग का रूप निखर उठेगा। लेकिन आप इस त्योहार पर सिर्फ साधारण चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं तो इसके साथ डिजाइनर कड़े को मैच कर सकती हैं जो आपके पूरे लुक को निखारने में मदद करेगा। यहां 5 कड़ा सेट्स के बारे में बताया गया है जिसमें गोल्डन कड़ा से लेकर सिल्वर, ऑक्सीडाइज्ड, मोतियों वाले कड़े और कुंदन व मीनाकारी कड़ा सेट्स के डिजाइन दिए गए हैं जिन्हें आप अपने आउटफिट के साथ मैच करके पहन सकती हैं। यह पारंपरिक सादगी और आधुनिक फैशन का इतना खूबसूरत मेल है, जो आपकी करवा चौथ की यादों को और भी चमकदार बना देगा।

करवा चौथ 2026 के लिए देखें 5 डिजाइनर कड़ा सेट्स

साल 2026 में अपनी साड़ी, लहंगा या सूट से मैच करता हुआ कड़ा पहनना चाहती हैं तो यहां 5 अलग-अलग डिजाइनर कड़ा सेट के बारे में बताया गया है जिसे आप अपने आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं -

1. गोल्डन कड़ा सेट्स

कई महिलाएं करवा चौथ के दिन शाही लुक चाहती हैं ऐसे में आप सोने के कड़ा सेट को ट्राई कर सकती हैं जो ट्रेडिशनल लुक के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें नक्काशीदार काम से लेकर सिंपल एंटीक डिजाइन मिल जाएंगे जिन्हें आप सिंगल के साथ-साथ अन्य चूड़ियों के साथ मैच करके भी पहन सकती हैं।
किस आउटफिट के साथ बढ़िया लगेगा?

  • अगर आप इस त्योहार भारी बनारसी साड़ी या सिल्क की साड़ी पहन रही हैं तो गोल्डन कड़ा सेट उनके साथ काफी सही रहेगा।

2. सिल्वर कड़ा सेट्स

सिल्वर कड़े सेट्स ऐसी ज्वेलरी होती है जिसे आप ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न कपड़ों के साथ भी आसानी से पहन सकती हैं। इसका सिल्वर फिनिश दूर से ही आपके हाथों की चमक बढ़ाने का काम करेगा। इसमें प्लेन डिजाइन से लेकर कटिंग कड़े और आकर्षक डिजाइन वाले कड़े सेट्स भी मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं।
किस आउटफिट के साथ बढ़िया लगेगा?

  • अगर आप साड़ी-लहंगा के अलावा इस बार अनारकली पहनना चाहती हैं तो इसके साथ भारी नक्काशी वाला सिल्वर कड़ा हाथ स्टाइल करना सही रहेगा जो पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा।

3. ऑक्सीडाइज्ड कड़ा सेट्स

आजकल ऑक्सीडाइज्ड कड़ा सेट का काफी ट्रेंड चल रहा है जो Gen Z बहुओं को खूब भा रहा है। जी हां, इनमें किया गया बारीक काम और घुंघरू व लटकन महिलाओं को काफी आकर्षक लगते हैं। इनमें आपको कई सारे पैटर्न मिल जाएंगे जैसे ट्राइबल और कौड़ी शेल कड़े, कुंदन और ब्लैक स्टोन वर्क, फ्लोरल पैटर्न वाले कड़े आदि, जिन्हें आप अपने आउटफिट के साथ मैच करके पहन सकती हैं।
किस आउटफिट के साथ बढ़िया लगेगा?

  • करवा चौथ पर अगर आप मिरर-वर्क वाला लहंगा पहन रही हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड कड़े इसके लिए एकदम परफेक्ट मैच रहेगा। घुंघरू या लटकन वाले कड़ा सेट्स आपके लहंगे के साथ एक खूबसूरत वाइब जोड़ने का काम करेंगे।

4. मोतियों वाले कड़े

2026 के Karwa Chauth पर अगर आप पारंपरिक लाल-पीले रंगों या भारी सोने-चांदी के गहनों से हटकर कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो मोतियों वाले कड़े चुन सकती हैं। इन्हें आप कांच, मेटल जैसी चूड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। सफेद मोतियों की वजह से यह तुरंत किसी भी आउटफिट के साथ मैच होकर आपको शाही लुक देने में मदद करेगा।
किस आउटफिट के साथ बढ़िया लगेगा?

  • आमतौर पर, करवा चौथ के दिन लाल, मैरून या वाइन रंग सबसे ज्यादा महिलाएं पहनती हैं। आप इन रंगों की साड़ियों के साथ इन कड़े सेट्स को पहन सकती हैं जो कंट्रास्ट लुक देने में मदद करेंगे।

5. कुंदन व मीनाकारी कड़ा सेट्स

अगर आपकी भी नई-नई शादी हुई है और यह पहला करवा चौथ है तो कुंदन व मीनाकारी डिजाइन वाला कड़ा सेट आपके लिए सही रहेगा। इसका भारी डिजाइन ब्राइडल लुक देने में मदद करता है और इसे आप अपनी लाल चूड़ियों के साथ पेयर करके पहन सकती हैं।
किस आउटफिट के साथ बढ़िया लगेगा?

  • इस करवा चौथ पर दुल्हन वाला लुक के लिए आप अपने वेलवेट के लहंगे या जरी या गोटा पट्टी के काम वाले लहंगे के साथ इसे स्टाइल कर सकती हैं जो हाथों की खूबसूरती को निखारने मे मदद करेंगे।

आप भी इस करवा चौथ पर चूड़ियों की जगह इन कड़ा सेट में से अपनी पसंद के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी।