अधिकतर भारतीय महिलाएं किसी भी खास मौके पर या त्योहार के दौरान एक से एक खूबसूरत साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी बहुत सारी बनारसी साड़ी है और आप इसे पहनने के बाद धोने के लिए ड्राई क्लीनिंग पर देती हैं, तो इस साड़ी को ड्राई क्लीनिंग पर देने के बजाय आप घर पर रहकर कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर आसानी से इसे धो सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
घर पर ऐसे धोएं बनारसी साड़ी
अगर आप भी किसी खास मौके पर बनारसी साड़ी पहनकर गई थी, लेकिन वहां खाने-पीने में या किसी चीज का दाग साड़ी पर लग गया है और आप अपनी साड़ी को ड्राई क्लीन करने के लिए दे रही है, तो पैसे खर्च करने के बजाय आप इस तरह की बनारसी साड़ी को घर पर धो सकती हैं। आइए जानते हैं इन खास टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप घर पर बनारसी साड़ी को धो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- एक्ट्रेसेस की तरह पाना चाहती हैं रॉयल लुक तो वियर करें ये बनारसी साड़ी
बनारसी साड़ी धोने के लिए टिप्स
बनारसी साड़ी धोने के लिए सबसे पहले आप दो अलग-अलग बाल्टी या टप लें। दोनों में आधा पानी भर लें। अब एक बर्तन वाले पानी में थोड़ा सा साधारण नमक डाल दें। इसके बाद आप साड़ी को इस पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। ध्यान रहे इसे जोर से रगड़ना नहीं हैं। आप इसे हलके हाथों से दबाएं और पानी से निकाल लें। इसके बाद साधारण पानी में दोबारा निकलकर सूखा लें। आप चाहें, तो नमक के पानी में आलू के रस को भी मिक्सकर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
जब भी आप बनारसी साड़ी को धोएं, तो ध्यान रहे की उसे सेपरेट धोएं बाकी साड़ी के साथ इसे धोने से बचे। इसे 10 से 15 मिनट के लिए ही इस पानी में रखें। ज्यादा देर तक रखने से साड़ी के कपड़ें को नुक्सान पहुंच सकता है। इसके अलावा जब भी आप साड़ी को धोएं, तो इसे तर पर लटकाने के बजाय किसी प्लेन जगह पर फैला दें। तार पर डालने से भी साड़ी का कपड़ा खराब हो सकता है। अगर आप साड़ी सुखाने के बाद प्रेस करने वाली हैं, तो इस पर डायरेक्ट प्रेस न चालाएं। इसे उल्टा करके प्रेस कर सकती हैं या आप पेपर रखकर भी प्रेस करें।
यह भी पढ़ें- शादी के लिए बनारसी साड़ी खरीदते समय इन बातों पर करें फोकस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
