सर्दियों का मौसम शुरू होते ही महिलाएं स्वेटर, शॉल और गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देती हैं। वहीं बात करें स्वेटर की, तो साड़ी के साथ स्वेटर को स्टाइल करना कई बार थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी साड़ी के साथ किस तरह का स्वेटर स्टाइल करें, इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो परेशान होने की बजाय इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
साड़ी के साथ स्वेटर स्टाइल करने के 5 ट्रेंडी तरीके
आज इस लेख में हम आपको पांच ऐसे स्टाइलिश तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप साड़ी के साथ स्वेटर को आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन आसान तरीकों के बारे में।
1. ब्लाउज की जगह पहनें टर्टल नेक या हाई नेक स्वेटर
सबसे पहले आप ब्लाउज की जगह टर्टल नेक या हाई नेक स्वेटर पहन सकती हैं। इससे आपका लुक परफेक्ट दिखेगा और ठंड में शरीर को गर्माहट भी मिलेगी। आप साड़ी से मैचिंग कलर वाला टर्टल नेक स्वेटर पेयर कर सकती हैं। इसे सिल्क, कॉटन या हैंडलूम साड़ियों के साथ पहनें।
pinterest/Hippophile
2. क्रॉप स्वेटर के साथ ओपन पल्लू साड़ी
अगर आप सर्दियों में अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश टच देना चाहती हैं, तो क्रॉप स्वेटर के साथ ओपन पल्लू साड़ी पहन सकती हैं। ओपन पल्लू और क्रॉप स्वेटर का यह कॉम्बिनेशन आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
pinterest/Tuba Khan
3. स्वेटर और साड़ी के साथ कमर पर बेल्ट
आप चाहें तो साड़ी के साथ स्वेटर पहनने के बाद कमर पर एक खूबसूरत सा बेल्ट बांध सकती हैं। इससे पल्लू और स्वेटर दोनों ही टिके रहेंगे और आपको बार-बार परेशानी नहीं होगी। बेल्ट आपको स्टाइलिश टच देने में भी मदद करेगा।
pinterest/Aroha Radiance
4. कार्डिगन को श्रग या जैकेट की तरह पहनें
अगर आप साड़ी के साथ स्वेटर पहन रही हैं, लेकिन कंफ्यूज हैं, तो आप कार्डिगन को श्रग या जैकेट की तरह पहन सकती हैं। साड़ी के ऊपर से एक फिटेड या हल्के लंबे कार्डिगन को ट्राई करके आप एक परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
pinterest/Samprada Deshmukh
5. ओवरसाइज स्वेटर को फ्रंट टक करें
इसके अलावा साड़ी के साथ स्वेटर पहनने के लिए ओवरसाइज स्वेटर को फ्रंट टक करके भी पहना जा सकता है। अगर आपका स्वेटर थोड़ा ढीला है, तो उसे साड़ी के ऊपर पहनकर सामने से अंदर की तरफ टक कर लें। यह भी आपको मॉडर्न लुक देने में मदद करेगा।
pinterest/asha Collection
साड़ी के साथ स्वेटर पहनते समय किन बातों का ध्यान रखें
अगर आप साड़ी के साथ स्वेटर पहन रही हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें। जैसे -
- बहुत ज्यादा मोटा या ढीला स्वेटर पहनने से बचें। परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए स्टाइलिंग तरीकों को ट्राई करें।
- प्रिंटेड या हैवी साड़ी के साथ प्लेन स्वेटर पहनना आपके लुक को परफेक्ट बना देगा।
- हेवी साड़ियों के साथ बहुत ज्यादा हेवी या भड़कीले स्वेटर पहनने से बचें, क्योंकि यह थोड़ा भड़काऊ लुक दे सकता है।
- स्वेटर की स्लीव्स को कलाई तक सीधा रखें या हल्का सा ऊपर चढ़ा लें, इससे भी आपको एक परफेक्ट लुक मिलेगा।
निष्कर्ष: अगर आप भी सर्दी के मौसम में साड़ी पहन रही हैं लेकिन साड़ी के साथ स्वेटर कैसे स्टाइल करें, इस चीज को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इस लेख में बताए गए ये आसान तरीके आपके लुक को परफेक्ट बनाएंगे। साथ ही ये सर्दियों में आपके शरीर को अच्छी गर्माहट भी देंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
main image credit: pinterest/asha Collection/Noor N Style/Bhumi Garg
-1795591641810_m.webp)