आजकल महिलाएं वेस्टर्न ड्रेसेस से लेकर एथनिक आउटफिट्स तक तरह-तरह की चेन्स और नेकलेस की लेयरिंग करना काफी पसंद कर रही हैं। एक साथ दो या तीन चेन्स पहनने से साधारण-सा लुक भी बेहद स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखने लगता है, लेकिन जितना यह लुक दिखने में परफेक्ट लगता है, उतनी ही इन चेन्स को संभालना मुश्किल होता है। बार-बार चेन्स के आपस में फंसने और उलझने से न केवल लुक खराब होता है, बल्कि नाजुक चेन्स के टूटने का डर भी बना रहता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान और स्मार्ट फैशन हैक्स आजमाकर अपनी चेन्स को बिना उलझाए फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

चेन्स को उलझने से बचाने के 3 आसान तरीके

नेकलेस की लेयरिंग को सही बनाए रखने के लिए आप ये 3 आसान तरीके आजमा सकती हैं -

1. अलग-अलग लंबाई की चेन्स चुनें

  • चेन लेयरिंग करते समय आप सभी चेन्स की लंबाई अलग-अलग रखें।
  • पहली 14 इंच की चोकर चेन पहन सकती हैं। इसके बाद दूसरी 16 इंच की पेंडेंट चेन लें। वहीं तीसरी 18 इंच या उससे लंबी चेन पहनें।
  • इन सभी चेन्स में कम से कम 2 इंच का अंतर होने से चेन्स आपस में नहीं टकराती हैं और गले में एक परफेक्ट लेयरिंग लुक मिलता है।  

2. अलग-अलग मोटाई और स्टाइल की चेन्स पेयर करें

  • अगर आप एक ही तरह की पतली चेन्स पहनेंगी, तो वे आपस में जल्दी उलझेंगी।
  • ऐसे में सभी पतली चेन्स पहनने के बजाय एक पतली चेन के साथ थोड़ी मोटी स्नेक चेन या बॉक्स चेन पेयर करें।
  • वजन और बनावट में फर्क होने के कारण चेन्स अपनी जगह पर टिकी रहती हैं।

3. नेकलेस सेपरेटर या डिटैंगलर क्लिप का इस्तेमाल करें

  • आजकल बाजार में अलग-अलग तरह की नेकलेस सेपरेटर क्लिप आसानी से मिलने लगी हैं।
  • आप नजदीकी बाजार से या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से इस क्लिप को खरीद सकती हैं।
  • इसका इस्तेमाल करके आप अपनी सभी चेन्स को सीक्वेंस वाइज एक ही क्लिप में हुक करके पहन सकती हैं।
  • इससे चेन्स गले में बिल्कुल भी नहीं उलझेंगी।

सही पेंडेंट और चेन्स चुनने के टिप्स

अगर आप लेयर चेन पहन रही हैं, तो इन्हें कैरी करने के लिए कुछ खास और सही तरीके आजमा सकती हैं -

  • सबसे लंबी चेन में हमेशा थोड़ा भारी पेंडेंट पहनें। पेंडेंट का वजन ज्यादा होने की वजह से चेन आपस में कम उलझेगी और अपनी जगह पर टिकी रहेगी।
  • हल्की चेन्स के पीछे थोड़ा भारी हुक या क्लैस्प लगाएं, ताकि गले के पीछे से चेन बार-बार आगे की तरफ न खिसके।

निष्कर्ष:चेन की लेयरिंग आपके लुक को डिफरेंट और यूनिक बना सकती है, लेकिन जब यह आपस में उलझ जाती है तो पूरे लुक को खराब कर देती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ऊपर बताए गए आसान फैशन हैक्स को आजमाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकती हैं और अपनी पसंदीदा चेन्स को हर आउटफिट के साथ बेझिझक स्टाइल कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

(image credit: magnific/PINTEREST/RIYA)