भारतीय महिलाओं की वार्डरोब में एक से बढ़कर एक खूबसूरत एथनिक सूट से लेकर वेस्टर्न ड्रेसेस तक हर तरह की चीजें देखने को मिल जाएंगी। वहीं, आज के इस फैशन दौर में नए और ट्रेंडी बॉटम वियर आ चुके हैं। आपको मार्केट में कई तरह के बॉटम वियर के कलेक्शंस देखने को मिलेंगे। इन्हीं में से एक बॉटम वियर जो इन दिनों बहुत चर्चा में है, उसका नाम है ट्यूलिप पैंट्स। जी हां, ट्यूलिप पैंट्स इन दिनों महिलाओं के बीच खूब ट्रेंड कर रही हैं। ट्यूलिप के फूल की पंखुड़ियों की तरह एक-दूसरे के ऊपर ओवरलैप होने वाली यह पैंट स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद आरामदायक भी होती है। ऐसे में अगर आप भी कुछ नया और डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए ट्यूलिप पैंट्स के ये डिजाइंस सबसे बेस्ट हो सकते हैं।
ट्यूलिप पैंट्स के 3 खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइंस
एक जैसे बोरिंग बॉटम वियर पहनकर अक्सर महिलाएं बोर हो जाती हैं और अपने फैशन में कुछ नया चाहती हैं। अगर आप भी कुछ अलग लुक पाना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए तीन तरह के ट्यूलिप पैंट्स आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।
1. लेस और बीड्स वर्क वाली ट्यूलिप पैंट
ट्यूलिप पैंट्स के ओवरलैपिंग कर्व्स यानी किनारों पर क्रोशिए लेस या गोटा-पत्ती का काम आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सिंपल सूट के लुक में भी चार चांद लगा देता है। इस तरह की पैंट को आप अपने किसी पुराने या प्लेन सूट के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। यह किसी भी साधारण सूट को एकदम नया और डिजाइनर लुक देने में मदद करती है।
image credit: pinterest/Pooja
यह भी पढ़ें- Cargo Pants Styling Tips: गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं कार्गो पैंट्स, करें इन्हें स्टाइल
2. एंकल लेंथ प्लेन सिल्क ट्यूलिप पैंट
अगर आप शुद्ध सिल्क, चंदेरी या ब्रोकेड फैब्रिक से बनी पैंट पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए इस तरह की सिल्क ट्यूलिप पैंट सबसे बेस्ट हो सकती है। इसकी फिनिशिंग आपके पूरे लुक को बहुत ही क्लासी और रॉयल बनाने में मदद करती है। इस तरह की पैंट डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगी। वर्किंग वुमन या ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यह पैंट बेहद आरामदायक रहती है।
image credit: pinterest/Muhammad Ali Khan
3. कॉटन प्रिंटेड ट्यूलिप पैंट
आजकल कॉटन के बॉटम वियर भी बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप हल्का और आरामदायक फैब्रिक पसंद करती हैं, तो आपके लिए कॉटन फैब्रिक वाली यह खूबसूरत ट्यूलिप पैंट सबसे सही रहेगी। इसे आप शॉर्ट या लॉन्ग कुर्ते के साथ पहन सकती हैं। अगर आपके पास कोई सिंपल कॉटन स्ट्रेट कुर्ती है, तो उसके साथ आप इस बॉटम वियर को आराम से पेयर कर सकती हैं।
image credit: pinterest/Muhammad Ali Khan
यह भी पढ़ें- हंकी- फंकी लुक के लिए हैरेम पैंट्स को अपने कलेक्शन में करें शामिल, कंफर्ट में भी बेमिसाल
ट्यूलिप पैंट्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स
इन तीन तरह की ट्यूलिप पैंट्स को कैरी करने से पहले कुछ खास स्टाइलिंग टिप्स जरूर फॉलो करें -
- ट्यूलिप पैंट्स का डिजाइन पैरों के पास से बहुत खूबसूरत लगता है, इसलिए इसके साथ शॉर्ट कुर्ती, नी-लेंथ कुर्ती या साइड-कट कुर्ती बहुत जंचती है।
- ट्यूलिप पैंट के साथ अगर आप ट्रेडिशनल जूती, मोजड़ी या प्लेटफॉर्म हील्स पहनेंगी, तो यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
- अगर आपका कुर्ता कॉटन का है, तो उसके साथ ट्यूलिप पैंट भी कॉटन की ही रखें। इससे एक परफेक्ट और बैलेंस लुक मिलता है।
- इस तरह की स्टाइलिश ट्यूलिप पैंट के साथ कुर्ता पेयर करने के बाद आप मिनिमम एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं, क्योंकि यह पैंट खुद ही एक स्टेटमेंट लुक देती है।
निष्कर्ष: फैशन की इस दुनिया में आए दिन कुछ-न-कुछ बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक जैसे बोरिंग लुक्स से परेशान हो गई हैं और कुछ नया और डिफरेंट पाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस लेख में बताई गई ये ट्यूलिप पैंट डिजाइंस सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं, जिन्हें आप अपनी किसी भी कुर्ती के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1793269451429_m.webp)