Shirt Se Short Kurti Kaise Banayen: घर में पति या भाइयों की कई ऐसी कई शर्ट्स होती हैं, जो या तो थोड़ी पुरानी हो जाती हैं या फिर उनका फैशन आउट हो जाता है। अब ऐसे में आमतौर पर लोग इन्हें बेकार समझकर किसी जरूरत मंद को दे देते हैं या फिर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी मदद से अपने लिए स्टाइलिश शॉर्ट कुर्ती बना सकती हैं? इसकी खास यह है इसे आप कॉलेज और ऑफिस वियर के लिए एकदम परफेक्ट लुक देगी। अगर आपकी अलमारी में पति की कोई पुरानी शर्ट रखी है, तो नीचे लेख में बताए गए तरीके से कुर्ती बनाएं।

पति के शर्ट के शॉर्ट कुर्ती कैसे बनाएं?

कुर्ती बनाने के लिए सबसे पहले शर्ट का फैब्रिक और साइज देखें। ऑफिस और कॉलेज के लिए सूती, लिनन या डेनिम की शर्ट्स सबसे बेस्ट होती हैं और इनका लुक भी बहुत प्रोफेशनल आता है। आप चाहें तो प्लेन, चेक या स्ट्राइप्स वाली शर्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे देखें बनाने का तरीका-

  • इसके बाद अपनी किसी पुरानी फिटिंग वाली कुर्ती को शर्ट के ऊपर रखकर चौक से निशान लगा लें।
  • इसके बाद साइड्स से एक्स्ट्रा कपड़े को काटकर अपनी साइज के अनुसार सिलाई लगा लें।
  • शर्ट के सामने वाले बटन वैसे ही रहने दें, क्योंकि वे कुर्ती को एक बहुत ही स्मार्ट बटन-डाउन वेस्टर्न लुक देते हैं।
  • फिर शर्ट की फुल स्लीव्स को आप अपनी पसंद के अनुसार बदल सकती हैं।

शॉर्ट कुर्ती के लिए ऐसी बनाएं स्लीव्स

  • कॉलेज और ऑफिस लुक के लिए आप इसे काटकर थ्री-फोर्थ स्लीव्स बना सकती हैं या फिर पफ स्लीव्स का डिजाइन दें।
  • अगर आप ज्यादा सिलाई नहीं करना चाहतीं, तो बस कफ्स को ऊपर की तरफ मोड़कर एक बटन लगा दें, जिससे यह कूल और कैजुअल दिखेगी।
  • इसके कॉलर को आप वैसे ही रहने दे सकती हैं क्योंकि शर्ट कॉलर आजकल कुर्तियों में बहुत ट्रेंड में है या फिर इसे काटकर सिंपल चाइनीज या मैंडरिन कॉलर बना सकती हैं।

लेंथ और नीचे की लंबाई को सेट करें

शर्ट, नीचे से अक्सर गोलाई में होती है। शॉर्ट कुर्ती के लिए यह डिजाइन बहुत ही कमाल का लगता है। आप इसकी लंबाई को जींस या लेगिंग्स के हिसाब से सेट कर सकती हैं। अगर शर्ट बहुत लंबी है, तो इसे नीचे से सीधा काटकर सिंपल मोड़ लें। 

कुर्ती स्टाइल करने के टिप्स

शॉर्ट कुर्ती जब बनकर तैयार हो जाए, तो इसे सही तरीके से स्टाइल करना भी जरूरी है। ऑफिस के लिए आप इस कुर्ती को एंकल-लेंथ पैंट्स, प्लाजो या फॉर्मल ट्राउजर्स के साथ पहन सकती हैं। वहीं, कॉलेज के लिए इसे ब्लू या ब्लैक जींस के साथ पेयर करें।

कुर्ती को अट्रैक्टिव और फिटेड लुक देने के लिए आप कमर पर एक पतली सी लेदर बेल्ट बांध सकती हैं। साथ में मिनिमल ज्वेलरी, एक सिंपल घड़ी और फ्लैट्स या मोजरी पहनकर आपका गजब का लुक तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- सिंपल साड़ी के लिए तैयार करें डिजाइनर ब्रोच, यहां दिए आइडियाज आएंगे काम

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Cedit- Pinterest