Hacks To Wear Heavy Jhumka Without Pain: दिवाली हो या करवा चौथ हर त्योहार पर हैवी झुमका पहनना हर महिला को पसंद होता है, लेकिन थोड़ी देर झुमका पहनते ही कान में दर्द होने लगता है, लटक जाता है और कई बार तो सूज भी जाता है। इसी वजह से बहुत सी महिलाएं हैवी इयररिंग्स नहीं पहनती हैं।

अगर आप भी उन महिलाओं में से ही है, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। ईयर चेन से लेकर चौड़े सिलिकॉन लॉक तक हम आपके लिए कुछ आसान हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप बिना दर्द के पूरे दिन हैवी झुमका पहन सकती हैं।

भारी झुमकों के दर्द से राहत देंगे ये हैक्स

अक्सर महिलाएं जब दिवाली या त्योहार पर हैवी झुमकें पहनती हैं, तो उनके कान दर्द होने लगते हैं। नीचे दी गए इन हैक्स से आपको आराम मिलेगा। आइए जानते हैं।

1. ईयर चेन का करें इस्तेमाल

ईयर चेन सबसे पुराना और काफी अच्छा तरीका है। अपने सुंदर झुमके के साथ एक महीन सजावटी चेन या कानों की चेन लगाएं और उसे अपने बालों के जूड़े में पिन से जोड़ दें। इसे लगाने से झुमके वजन कान की लोब की जगह सिर पर आ जाता है और कान में दर्द नहीं होता है।

image credit-magnific

2. ईयरलोब सपोर्ट पैच लगाएं

आजकल मार्केट मेंस्किन कलर के ईयरलोब सपोर्ट पैच मिलते हैं। जब आप झुमका पहने, तो पहले इसे कान के पीछे चिपका लें। इस पैच को लगाने से वजन एक जगह पर नहीं आता और कान में दर्द भी नहीं होता है। यह पैच एक सपोर्ट शेल्फ की तरह काम करता है।

3. चौड़े सिलिकॉन लॉक का यूज करें

अक्सर झुमके के साथ जो छोटे मेटल वाले पुश-बैक आते हैं और ये वजन नहीं संभाल पाते। इसलिए इन्हें हटाकर चौड़े वाले सिलिकॉन या मेटल ईयर लिफ्टर बैक लगाएं। इन्हें लगाने से प्रेशर बराबर बट जाता है और हैवी झुमके आगे की तरफ सीधा रहते हैं, जिससे कान खिंचता नहीं है।

image credit-Pinterest (rahima)

4. बैंड-एड

अगर आपके पास सपोर्ट पैच नहीं है, तो घर में मौजूद बैंड-एड टेप से भी काम चल सकता है। टेप का एक छोटा सा टुकड़ा काटकर उसे कान के पीछे चिपका लें। इसे लगाने से कान को सपोर्ट मिलेगा और यह दिखेगा भी नहीं। यह सबसे सस्ता और मजेदार हैक है।

5. थोड़ा ब्रेक भी जरूरी है

अगर आपके कान में ज्यादा दर्द होता है, तो कोशिश करें कि हैवी झुमका सिर्फ फोटो और मेन फंक्शन के लिए पहनें। बाकी समय के लिए हल्के इयररिंग्स पहन लें। इससे आपके कान को आराम मिलेगा।

image credit-magnific

झुमका पहनते वक्त ध्यान रखने वाली बात

अगर कान में पहले से ही सूजन या इंफेक्शन है, तो हैवी झुमका बिल्कुल न पहनें। छेद को साफ रखने के लिए नारियल तेल या एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करें। ज्यादा दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

ऊपर दिए गए हैक्स की मदद से आप इस दिवाली बिना दर्द के बड़े झुमके पहन सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 main image credit-ai