इंटरव्यू में आपका पहला इंप्रेशन आपकी बातचीत से कम और पर्सनैलिटी और पहनावे से ज्यादा बनता है। अक्सर लोग अपनी पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए महंगे से महंगे ब्रांड्स के सूट, फॉर्मल शर्ट्स और डिजाइनर फुटवियर खरीदकर पहनते हैं। हजारों रुपये के कपड़े पहनने के बाद भी कुछ लोगों का लुक उतना इफेक्टिव और गॉर्जियस नहीं बन पाता, जितना वे चाहते हैं। इसकी असल वजह महंगे कपड़ों की कमी नहीं, बल्कि कुछ छोटी-छोटी ग्रूमिंग मिस्टेक्स हैं। जी हां कुछ ऐसी मिस्टेक्स जिनपर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जा पाता है।
3 बड़ी गलतियों को करने से बचे
इंटरव्यू बोर्ड के सामने या ऑफिस प्रेजेंटेशन के दौरान की गई ये ग्रूमिंग मिस्टेक्स आपके पूरे कॉन्फिडेंस को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं ग्रूमिंग से जुड़ी ऐसी ही 3 बड़ी गलतियों के बारे में।
कपड़ों की खराब फिटिंग और सलवटें
ब्रांड चाहे कितना भी बड़ा हो, लेकिन कपड़े की खराब फिटिंग पूरा लुक बेकार कर सकती हैं। कई बार महिलाएं बहुत ज्यादा ढीली या जरूरत से ज्यादा कसी हुई शर्ट-पेंट पहन लेती हैं, जो आपके ओवरऑल अपीयरेंस को थका हुआ दिखा सकती हैं। कंधे से लटकती शर्ट की सीम या घुटनों पर चुन्नटें बनाता ट्राउजर आपके कपड़े की खूबसूरती को भी कम कर सकता है। इसके अलावा बिना प्रेस किए हुए यानी सलवटें वाले कपडे भी आपके लुक को खराब कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Hair Scarf Designs: मॉनसून के लिए बेस्ट हैं ये हेयर स्कार्फ एक्सेसरीज, देखें लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस
जूते, बेल्ट और एक्सेसरीज का रखें ध्यान
फॉर्मल वियर में परफेक्ट लुक पाने के लिए सबसे जरूरी है, फुटवियर और बाकी एक्सेसरीज का ध्यान रखना। आप अपने ऑउटफिट के साथ मैचिंग मिनिमल एक्सेसरीज ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप फुटवियर का खास ध्यान रखें। फॉर्मल ड्रेस के साथ स्लीपर या स्पोर्ट्स शूज पहनन बहुत बड़ी फैशन मिस्टेक हो सकती है। इसके अलावा गंदे, बिना पॉलिश किए हुए फुटवियर भी आपके पूरे इंप्रेशन को खराब कर सकते हैं।
अन-ग्रूम्ड बाल, ओवरपॉवरिंग परफ्यूम
बिखरे हुए बाल, चेहरे पर तेल और ओवरपॉवरिंग परफ्यूम भी आपके लुक को खराब कर सकता है। इंटरव्यू या मीटिंग के दौरान बिखरे बाल आपके इम्प्रेशन को खराब कर सकते हैं। ऐसे में आप इंटरव्यू या मीटिंग में जाने से पहले बालों को अच्छे से सेट करें और चेहरे पर लाइट मेकअप करें। इसके अलावा बहुत ज्यादा तेज गंध वाला परफ्यूम छिड़कने से बचें। तेज खुशबू की वजह से सामने वाले को असहज महसूस हो सकता है।
निष्कर्ष: अगर आप भी महंगे कपड़े पहनने के बाद भी अपने लुक को परफेक्ट नहीं बना पा रही थी, तो इस लेख में बताई गई कुछ गलतियों को करने से बचे और आसान स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर अपने लुक को गॉर्जियस और प्रोफेशनल बनाएं। इंटरव्यू हो या ऑफिस का कोई आम दिन, ग्रूमिंग की इन 3 गलतियों से बचकर आप पर्फेक्ट लुक पाने के साथ अपनी पर्सनैलिटी को आकर्षक बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
-1790685158663_m.webp)