Karwa Chauth 2026 के दिन सोलह श्रृंगार के साथ तैयार होना है लेकिन साड़ी पहनने और संभालने में काफी दिक्कत होती है? तो ऐसे में खूबसूरत एथनिक सूट बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। अगर आप इस करवा चौथ पर पारंपरिक लुक के साथ आराम और स्टाइल का बेहतरीन मेल चाहती हैं, तो यहां 7 सूट डिज़ाइन्स के बारे में बताया गया है जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। इनमें हैवी अनारकली से लेकर शरारा सेट और एम्ब्रॉयडर्ड पंजाबी सूट तक के कई विकल्प शामिल हैं जिन्हें पहनना काफी आसान होता है और सही ज्वेलरी के साथ तैयार होकर आप भी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं लगेंगी।
आइए जानते हैं 7 ऐसे खूबसूरत करवा चौथ सूट डिज़ाइन्स के बारे में, जिन्हें आप इस साल अपने फेस्टिव वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

1. लाल अनारकली सूट, जो देगा रॉयल और ट्रेडिशनल लुक

करवा चौथ के लिए लाल रंग को हमेशा से शुभ और खास माना जाता है। ऐसे में रेड अनारकली सूट आपके फेस्टिव लुक को खूबसूरत बनाने के लिए एक शानदार विकल्प रहेगा। फ्लेयर्ड डिजाइन, बढ़िया घेरा और बारीक एम्ब्रॉयडरी वाला Anarkali Suit पहनने पर शाही लुक देगा। अगर आप चाहती हैं कि आपका आउटफिट पारंपरिक होने के साथ-साथ आकर्षक भी लगे, तो गोल्डन जरी, गोटा-पट्टी या सीक्विन वर्क वाला डिजाइन चुन सकती हैं।

  • स्टाइल टिप्स: इस सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा, गोल्डन झुमके, चूड़ियां और छोटी लाल बिंदी आपके लुक को और निखारेंगे। पैरों में जूती या हल्की हील्स पहनकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

2. हैवी एम्ब्रॉयडर्ड पंजाबी सूट, जो दिखेगा बेहद आकर्षक

अगर आपको क्लासिक और सादगी भरा पारंपरिक अंदाज पसंद है, तो हैवी एम्ब्रॉयडर्ड पंजाबी सूट आपके लिए अच्छा विकल्प रहेगा। स्ट्रेट-कट कुर्ता, फिटेड पैंट और खूबसूरत दुपट्टे का कॉम्बिनेशन हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है। खासतौर पर मैरून, रानी पिंक, वाइन या गहरे हरे रंग के सूट करवा चौथ के मौके पर बेहद आकर्षक नजर आएंगे।

  • स्टाइल टिप्स: आप सिल्क, जॉर्जेट या शिफॉन फैब्रिक में बारीक धागों की कढ़ाई, मिरर वर्क या गोल्डन बॉर्डर वाला डिजाइन चुन सकती हैं। इसके साथ चांदबाली, कड़े और एक छोटा क्लच बैग आपके लुक को फेस्टिव टच देने में मदद करेंगे।

3. शरारा सूट, जो देगा ग्लैमरस और फेस्टिव लुक

करवा चौथ पर अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल भी हो और बॉलीवुड की हीरोइन की तरह थोड़ा ग्लैमरस भी लगे, तो Sharara Suit बढ़िया रहेगा। शॉर्ट कुर्ती के साथ चौड़े घेरे वाला शरारा और एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा पहनकर आप आसानी से एक शानदार फेस्टिव लुक पा सकती हैं। इस मौके पर पेस्टल पिंक, पीच, रेड, मैजेंटा जैसे रंग खूबसूरत लगेंगे। अगर आपको थोड़ा हैवी लुक पसंद है, तो जरी, सीक्विन या मिरर वर्क वाला शरारा चुन सकती हैं।

  • स्टाइल टिप्स: स्टेटमेंट ईयररिंग्स, मांगटीका और खुले बालों के साथ यह आउटफिट आपको करवा चौथ की शाम के लिए तैयार कर देगा।

4. सादगी में खूबसूरती के लिए पहनें पाकिस्तानी स्टाइल लॉन्ग सूट

लंबे कुर्ते और खूबसूरत नेकलाइन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए पाकिस्तानी स्टाइल सूट एक शानदार विकल्प हो सकता है। इस तरह के सूट में आमतौर पर लंबी कुर्ती, स्ट्रेट पैंट या प्‍लाजो और मैचिंग दुपट्टा शामिल होते हैं। इसका डिजाइन सादगी के साथ एक क्लासी लुक देने में मदद करता है, इसलिए यह उन महिलाओं के लिए खास है जो बहुत ज्यादा चमक-दमक के बिना भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं। 2026 के Karwa Chauth के लिए आप वाइन, डीप रेड, पर्पल या बॉटल ग्रीन रंग में कढ़ाई वाला लॉन्ग सूट चुन सकती हैं।

  • स्टाइल टिप्स: इसके साथ लंबे झुमके, हल्का मेकअप और खुले बाल या लो बन आपके लुक को पूरा करने में मदद करेंगे। यह स्टाइल खासतौर पर उन महिलाओं को पसंद आ सकता है जो साड़ी के बिना आरामदायक कपड़ों में अपना पूजा करना चाहती हैं।

5. शाही अंदाज में होना है तैयार तो पहनें वेलवेट सूट

अगर करवा चौथ के दिन मौसम ठंडा है, तो वेलवेट सूट आपके लिए स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प बन सकता है। वेलवेट की हल्की चमक किसी भी अवसर को खास बना देती है। खासकर डार्क रंग जैसे मैरून, गहरा लाल, नेवी ब्लू, रॉयल ब्लू आदि में वेलवेट सूट बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। आप चाहें तो वेलवेट कुर्ते के साथ सिल्क पैंट या मैचिंग बॉटम पहन सकती हैं।

  • स्टाइल टिप्स: इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी आपके लुक को पारंपरिक और शाही अंदाज दे सकती है। हालांकि, वेलवेट थोड़ा भारी महसूस हो सकता है, इसलिए ऐसा डिजाइन चुनें जिसमें आप पूजा के दौरान लंबे समय तक आराम से बैठ सकें।

6. गोटा-पट्टी वाला सूट, जो देगा ट्रेडिशनल राजस्थानी टच

साल 2026 के करवा चौथ पर आप पारंपरिक भारतीय फैशन के अनुसार तैयार होकर राजसी लुक पाना चाहती हैं तो गोटा-पट्टी वर्क वाला सूट पहन सकती हैं जो एकदम राजस्थानी अंदाज में आपको तैयार होने में मदद करेगा। इस Suit Design में किया गया गोटा-पट्टी का काम, आकर्षक स्लीव्स और दुपट्टे का बॉर्डर बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसमें आप पीला, ऑरेंज, रानी पिंक, लाल और हरा जैसे रंग चुन सकती हैं। अगर आप हल्का और आरामदायक आउटफिट चाहती हैं, तो कॉटन-सिल्क या जॉर्जेट में गोटा-पट्टी वाला सूट चुन सकती हैं।

  • स्टाइल टिप्स: इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड या गोल्डन ज्वेलरी, रंगीन चूड़ियां और पारंपरिक जूती आपके लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।

7. सीक्विन वर्क वाला पलाजो सूट, जो देगा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक

आप भी नए जमाने की दुल्हनिया हैं और आपको पारंपरिक कपड़ों में मॉडर्न टच पसंद हैं, तो सीक्विन वर्क वाला पलाजो सूट आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा रहेगा जो करवा चौथ पर स्टाइलिश तो दिखना चाहती हैं, लेकिन साड़ी या बहुत भारी लहंगे जैसा आउटफिट नहीं पहनना चाहतीं। स्ट्रेट या ए-लाइन कुर्ते के साथ वाइड-लेग पलाजो और हल्का शिमरी दुपट्टा एक खूबसूरत फेस्टिव कॉम्बिनेशन दे सकता है। Karwa Chauth के मौके पर ब्लश पिंक, सिल्वर, गोल्डन या डीप पर्पल रंगों वाला सूट चुना जा सकता है।

  • स्टाइल टिप्स: अगर आप दिन में पूजा के लिए तैयार हो रही हैं, तो हल्की चमक वाला सूट पहनना सही रहेगा। वहीं, शाम की पूजा और चांद देखने के लिए थोड़ा शाइनी आउटफिट चुन सकती हैं। इसके साथ आप ज्वेलरी कम ही रखें क्योंकि इसमें खुद ही सितारों का काम होता है।

आप भी करवा चौथ के मौके पर साड़ी की जगह अपनी पसंद के सूट को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।