रक्षाबंधन का इंतजार हर बहन को पूरे साल बेहद बेसब्री से रहता है। त्योहार करीब आते ही तैयारियां शुरू हो जाती है। इस दिन के लिए सभी बहनें अपने लिए परफेक्ट आउटफिट चुनने लगती हैं। अगर आप भी इस बार राखी सेलिब्रेशन के दिन को खास और यादगार बनाना चाहती हैं, तो अपना एथनिक अवतार थोड़ा अलग बना सकती हैं। इस बार आप पारंपरिक सलवार-सूट में थोड़ा मॉडर्न और वेस्टर्न टच ला सकती हैं। इसके लिए आप फ्रिल स्लीव्स वाले सूट ट्राई कर सकती हैं।
फ्रिल स्लीव्स सूट के 3 ट्रेंडी डिजाइंस और स्टाइलिंग टिप्स
रक्षाबंधन 2026 के इस खास मौके पर सिंपल और खूबसूरत लुक पाने के लिए आप फ्रिल स्लीव्स सूट के ये 3 ट्रेंडी डिजाइंस और स्टाइलिंग टिप्स अपनाकर भीड़ से अलग दिख सकती हैं -
1. सिंगल लेयर एल्बो-लेंथ फ्रिल स्लीव्स
अगर आप सिंपल लुक पसंद करती हैं, तो कोहनी तक की लंबाई वाली यह सिंगल फ्रिल स्लीव बनवा सकती हैं या ऐसा रेडीमेड सूट भी खरीद सकती हैं। इसमें कोहनी के पास एक सुंदर झालर जोड़ी जाती है, जो आपके सूट के लुक को बेहद खास बना देती है।
- स्टाइलिंग टिप्स: इस सूट के साथ आप एंकल-लेंथ सिगरेट पैंट्स या स्ट्रेट कट प्लाजो पहन सकती हैं।
- इसके साथ कानों में बड़े हुप्स या ऑक्सिडाइज्ड झुमके बहुत अच्छे लगेंगे।
2. डबल लेयर फ्रिल स्लीव्स
रक्षाबंधन पर अलग लुक पाने के लिए आप डबल लेयर फ्रिल स्लीव्स सूट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के सूट खास तौर पर त्योहारों पर पहनने के लिए बेस्ट होते हैं। इसमें आस्तीन पर एक के ऊपर एक दो छोटी-बड़ी फ्रिल लेयर्स लगाई जाती हैं, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं।
- स्टाइलिंग टिप्स: इस सूट के साथ आप बॉटम वियर में सूट के मैचिंग फैब्रिक का स्ट्रेट-फिट प्लाजो या पैंट्स कैरी करें।
- ऐसे सूट के साथ मैचिंग कलर के थ्रेड टैसल इयररिंग्स सबसे बेस्ट रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Cut Sleeves Kurti Designs: कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो हैं ये कट स्लीव्स कुर्ती, देखें डिजाइंस
3. बेल-शेप फ्रिल स्लीव्स
आप इस साल राखी पर इस तरह की बेल-शेप स्लीव्स वाले सूट को भी कैरी करके परफेक्ट लुक पा सकती हैं। ऐसे सूट त्योहार पर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आप बाजार से कपड़ा खरीदकर इसे टेलर से बनवा सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।
- स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ आप प्लेन लेगिंग या मैचिंग एंकल-लेंथ पैंट चुन सकती हैं।
- हाथों में स्टेटमेंट रिंग्स और ब्रेसलेट पहनने पर आपका लुक और निखर कर आएगा।
यह भी पढ़ें- Frill Sleeves Design: सिंपल सूट को स्टाइलिश बनाने के लिए ट्राई करें ये 4 लेटेस्ट डिजाइंस
फ्रिल स्लीव्स सूट पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान
अपने फ्रिल स्लीव सूट को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ और बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -
- अगर आप सूट के मैचिंग कलर के इयररिंग्स चुनती हैं, तो यह दिखने में ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगा।
- इस तरह के सूट्स के साथ आप कोल्हापुरी चप्पल या पंजाबी जूती पहन सकती हैं।
- इस तरह के सूट के साथ आप मैचिंग या कंट्रास्ट दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।
निष्कर्ष:
रक्षाबंधन 2026 पर परफेक्ट पारंपरिक लुक पाने के लिए आप इन 6 खूबसूरत डिजाइंस और नेट-फ्रिल के नए ट्रेंड में से अपनी पसंद पैटर्न को चुनें और रक्षाबंधन पर स्टाइल कर भीड़ से अलग दिखें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
