करवा चौथ हो या दिवाली की ऑफिस पार्टी हो या फिर भाई दूज, हर पर्व और मौके के लिए नया और अलग पहनावा चुनना कई बार चुनौती बन जाता है। ऐसे में अगर आपने अभी तक दिवाली की ड्रेस पसंद नहीं की है तो बाजार के ये ट्रेंड्स एकबार जरूर देख लें, फेस्टिव सीजन कैसे परिधान कर रहे हैं ट्रेंड, बता रही हैं फैशन डिजाइनर एश्वर्या व्यास...
इस दिवाली नए अंदाज में पहनें ट्रेडिशनल आउटफिट्स
इस बार त्योहारों पर हैंडमेड एथनिक परिधान, मैचिंग सेट, आरामदायक फैब्रिक और चटख रंगों की लोकप्रियता दिख रही है। आजकल भारी-भरकम परिधानों का दौर खत्म होता नजर आ रहा है, उनकी जगह पहनने योग्य, कारीगरों द्वारा निर्मित ऐसे परिधान ले रहे हैं जिन्हें त्योहारों के बाद भी आसानी से पहना जा सकता है। आज की पीढ़ी की सोच को ध्यान में रखकर बाजार में हल्के फैब्रिक के आउटफिट्स ट्रेंड कर रहे हैं। इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन के साथ साथ ट्रेडिशनल स्टाइल के आउटफिट्स की ओर युवाओं का ज्यादा झुकाव दिख रहा है।
Image Credit: Amazon
आरामदायक फैब्रिक और ट्रेंडी कलर
इस दिवाली हल्के और आरामदायक फैब्रिक के आउटफिट्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, जिनमें सिल्क और वेलवेट के फैब्रिक चलन में है। ये फैब्रिक आरामदायक और थोड़े गर्म भी लगते हैं। वहीं, जॉर्जेट और ऑर्गेंजा हल्के और एलिगेंट लुक देते हैं। इन कपड़ों को दिनभर भी पहना जा सकता है। इसके साथ ही बाजारों में एंब्राइडरी नेट से बने आउटफिट्स भी उपलब्ध हैं। अगर रंगों की बात करें तो लाल, गुलाबी, पीला, नारंगी सदाबहार रंगों के अलावा युवाओं का रुझान मिट्टी का रंग, वाइन, इंडिगो, पीकाक ग्रीन की ओर भी दिख रहा है।
प्री-ड्रेप्ड साड़ियों का चलन
आज की लड़कियां साड़ी पहनने को झंझट नहीं मानती हैं बल्कि त्योहार पर वे साड़ी पहनना खूब पसंद करती हैं। आजकल प्री ड्रेप्ड साड़ियों के चलन की वजह से उनके लिए और आसानी हो गई है। दरअसल, लड़कियां त्योहार पर ग्लैमरस लुक के लिए साड़ी पहनना चाहती हैं। इस दिवाली शिफान, जॉर्जेट, मसलिन की साड़ियां खूब ट्रेंड कर रही हैं, इनके साथ वी नेक, हॉल्टर या क्रॉप ब्लाउज का चलन है।
हल्का लहंगा- दिवाली की नाइट पार्टी पर आप हल्का लहंगा पहन सकती हैं। आजकल मिरर वर्क, बांधनी, चंदेरी और राजस्थानी लुक के हल्के और घेरदार लहंगे पसंद किए जा रहे हैं। हां, कई लड़कियां क्रॉप टॉप के साथ लान्ग स्कर्ट भी पहनना पसंद करती हैं, जो एक इंडो वेस्टर्न फ्यूजन का लुक देता है।
Image Credit: Amazon
ट्रेंड में आलिया कट सूट्स
इस त्योहारी सीजन में बाजार में आलिया कट के आउटफिट्स खूब बिक रहे हैं। इस आउटफिट का ऊपरी हिस्सा शरीर से चिपका रहता है और नीचे जाकर फ्लेयर में इकट्ठा होकर प्लीट बन जाता है। इस आउटफिट में लड़कियां लंबी दिखती हैं। आप इसके साथ केप दुपट्टा भी ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें- खूब जचेंगी आप इन Alia Cut Kurti में, 500 से 1000 रूपये के बीच में हैं शानदार कुर्तियां सेट
इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन
इंडो वेस्टर्न फ्यूजन मतलब केवल क्रॉप टॉप, कोआर्ड सेट या फिर स्कर्ट नहीं है। आप जींस के ऊपर कोटी या जैकेट पहनकर भी इंडो-वेस्टर्न का लुक अपना सकती हैं। आजकल वाइड लेग पैंट और प्लाजो भी चलन में है। आफिस में अगर दिवाली पार्टी है तो केप स्टाइल गाउन, शरारा या लान्ग ड्रेस भी पहनी जा सकती है। इसके अलावा जैकेट वाली सूट्स, अनारकली सूट स्टाइलिश लगते हैं।
यह भी पढ़ें- Alia Cut Suit: पाना चाहती हैं सलवार-सूट में फैंसी लुक तो ट्राई करें आलिया कट वाले ये डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक- सुमन अग्रवाल
