बरसात का मौसम जितना सुहावना होता है, उतना ही अपने साथ कई तरह के बदलाव लेकर आता है। इस मौसम में हल्की बूंदें और चारों तरफ की हरियाली लोगों का दिल जीत लेती है। फैशन के लिहाज से देखें, तो इस मौसम में कई तरह के बदलाव भी होते हैं। ऐसे में इन दिनों मानसून फैब्रिक फर्स्ट रूल काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो इसके बारे में नहीं जानते हैं। अगर आप भी फैब्रिक फर्स्ट रूल के बारे में जानना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

क्या है 'फैब्रिक फर्स्ट रूल'?

फैब्रिक फर्स्ट रूल फैशन की दुनिया का एक अनोखा रूल है। इसमें बरसात के मौसम में शॉपिंग करने से पहले कपड़ों के फैब्रिक को चेक किया जाता है। इस मौसम में ऐसे कपड़े चुने जाते हैं, जो हल्के और आरामदायक होते हैं। इस रूल के अंदर ऐसे कपड़े चुने जाते हैं, जिन्हें पहनने पर भारीपन महसूस न हो।

फैब्रिक फर्स्ट रूल बताता है, कि आप ऐसे कपड़े चुनें जिसमें आप भीग भी जाएं, तो पतला या हल्का फैब्रिक होने की वजह से वह आसानी से और जल्दी सूख जाएं। इस रूल के अंदर कुछ ऐसे फैब्रिक आते हैं, जिनका इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन फैब्रिक के बारे में।  

पॉलिएस्टर फैब्रिक है बेस्ट ऑप्शन

इस मौसम में अगर आप खरीदारी के लिए जा रही हैं, तो कुछ ऐसे फैब्रिक चुनें जो बरसात में पहनने के लायक हों। आप पॉलिएस्टर फैब्रिक के कपड़े खरीद सकती हैं। यह फैब्रिक हल्का और टिकाऊ होता है, जो बरसात के मौसम में एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं और पहनने पर हलके और आरामदायक होते हैं।

ट्राई करें कॉटन ब्लेंड फैब्रिक

आप चाहें तो बरसात के मौसम में कॉटन ब्लेंड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कॉटन ब्लेंड फैब्रिक न सिर्फ हल्का होता है, बल्कि यह बाकी कपड़ों के मुकाबले बहुत कम समय में और जल्दी सूख जाता है। इसे पहनकर आप बरसात में कपड़ों से आने वाली बदबू से भी छुटकारा पा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- सूट सिलवाने से पहले फैब्रिक को लेकर हैं कन्फ्यूज? इन 3 आसान टिप्स से चुनें परफेक्ट कपड़ा

रेयान के कपड़े भी रहेंगे बेहतरीन

इसके अलावा आप रेयान के कपड़े भी चुन सकती हैं। यह फैब्रिक भी बरसात के लिए बेस्ट होगा। आपको इस फैब्रिक में अलग-अलग तरह के आउटफिट मार्केट में मिल जाएंगे। इन तीनों फैब्रिक के कपड़े अगर आप बरसात के मौसम में पहनती हैं, तो इससे आप बिना किसी परेशानी के बरसात का पूरा महीना आसानी से निकाल सकती हैं।  

बरसात के मौसम में भारी डेनिम या वेलवेट जैसे कपड़ों का इस्तेमाल करने के बजाय आप फैब्रिक फर्स्ट रूल को अपनाकर स्टाइलिश दिख सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Old Denim Dress Uses: अलमारी में बेकार पड़ी है पुरानी डेनिम ड्रेसेस? फेंकने के बजाय बनाएं ये 6 बेहद काम की चीजें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific