रक्षाबंधन पर अगर आप भी नए कपड़े पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो ज्वेलरी और मेकअप के अलावा आप हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हाथों में मेहंदी लगवा सकती हैं। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार मेहंदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती को बढ़ाती है, बल्कि त्योहारों पर इसे शुभ भी माना जाता है। आजकल महिलाएं भारी और हैवी मेहंदी के बजाय सिंपल और फ्लोरल डिजाइन बनवाना ज्यादा पसंद कर रही हैं। अगर आपको भी फ्लोरल मेहंदी के डिजाइंस बहुत पसंद हैं, तो आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ डिजाइनर फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस बताएंगे, जो खासकर राखी पर बनवाने के लिए बेस्ट रहेंगे।

रक्षाबंधन 2026 पर ट्राई करें ये 7 खूबसूरत फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस

फूलों और पत्तियों से बने फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस हाथों को दूर से ही अट्रैक्टिव बना देते हैं। ऐसे में आप भी रक्षाबंधन 2026 पर अपने हाथों को मॉडर्न और रॉयल लुक देने के लिए 6 लेटेस्ट और आसान फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस बनवा सकती हैं।

1. सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

अगर आपके पास समय कम है और आप कम समय में खूबसूरत मेहंदी बनवाना चाहती हैं, तो आपके लिए अरेबिक स्टाइल फ्लोरल बेल मेहंदी परफेक्ट रहेगी। कम समय में बनने वाला यह डिजाइन हाथों को बेहद खूबसूरत बनाएगा और आपके पूरे राखी लुक को रॉयल टच देगा। 

(Image credit: pinterest/Museera Munir)

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: हाथ ही नहीं, पैरों पर भी लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस; हर कोई करेगा तारीफ

2. गुलाब और पत्तियों वाली फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

इन दिनों लोटस शेडेड मेहंदी के डिजाइंस खूब पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में आप राखी वाले दिन खूबसूरत दिखने के लिए इस शेडेड कमल मेहंदी पैटर्न डिजाइन को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। यह त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

(Image credit: pinterest/VelvetLineCo)

3. कड़ा और ब्रेसलेट स्टाइल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

अगर आप हाथों में ज्यादा चूड़ियां या ब्रेसलेट नहीं पहनती हैं, तो आपके लिए यह मेहंदी डिजाइन ब्रेसलेट की तरह काम करेगा। इस मेहंदी डिजाइन में कलाई पर एक चौड़ा फ्लोरल बैंड बनाया जाता है। इसमें बनी बारीक फूल-पत्तियां दिखने में बिल्कुल ब्रेसलेट जैसी लगती हैं। 

(Image credit: pinterest/Sanna)

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: मिनटों में बनाएं ये 5 'बेल और जाल' मेहंदी डिजाइंस

4. रोज मोटिफ मेहंदी डिजाइन

गुलाब के आकार में बना मेहंदी डिजाइन हर तरह के आउटफिट के साथ खूब जचता है। इस साल राखी लुक में चार चांद लगाने के लिए आप इस तरह से छोटे-बड़े गुलाब के फूलों के डिजाइंस को हाथों पर लगवा सकती हैं। बारीक पत्तियों और फूलों के साथ बना यह डिजाइन रिच और विंटेज वाइब देता है। 

(Image credit: pinterest/Insha artist)

5. मिनिमलिस्टिक फिंगर फ्लोरल पैटर्न मेहंदी डिजाइन 

अगर आपको भरा हुआ हाथ पसंद नहीं है, तो आप हथेली को खाली रखते हुए केवल उंगलियों पर फूलों और बेल वाले मेहंदी के डिजाइंस बनवा सकती हैं। यह आपको सोबर और सिंपल लुक देने में मदद करता है। इस तरह के डिजाइंस खासकर ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए सबसे सही रहेंगे।   

(Image credit: pinterest/Mehndi Designs)

यह भी पढ़ें- Front Hand Flower Mehndi Design: कम समय में बन जाएगी ऐसी खूबसूरत फ्रंट हैंड फ्लावर मेहंदी डिजाइन, हाथों में लग जाएंगे चार चांद

6. पीकॉक एंड फ्लोरल फ्यूजन डिजाइन

आजकल पीकॉक एंड फ्लोरल फ्यूजन डिजाइन बहुत ज्यादा चलन में हैं। ऐसे में आप रक्षाबंधन पर हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह के डिजाइन बनवा सकती हैं। ये डिजाइन हाथ को पूरी तरह भरा हुआ और आकर्षक दिखाते हैं। 

(Image credit: pinterest/Noor Fatima's Gallery)

रक्षाबंधन के दिन अगर आप भी हाथों पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। इस फेस्टिव सीजन आप इन 6 खूबसूरत और ट्रेंडी फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस में से अपना पसंदीदा पैटर्न चुनकर मेहंदी आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।