भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जाती है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के इस खास मौके पर लोग घर और मंदिरों को फूलों और झांकियों से सजाते हैं, साथ ही माखन-मिश्री का प्रसाद भी भोग में लगाते हैं। पूजा-पाठ के अलावा इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अपनी खूबसूरती को भी बढ़ाती हैं। अगर आप भी इस दिन सबसे अलग नजर आना चाहती हैं, तो जन्माष्टमी के अवसर पर कुछ साधारण या बेल वाले मेहंदी डिजाइंस बनवा सकती हैं।
जन्माष्टमी 2026 के लिए 6 ट्रेंडी और आसान मेहंदी डिजाइंस
अगर आप भी जन्माष्टमी 2026 पर अपने हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो ये 6 आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस आपके फेस्टिव लुक में रंग भर देंगे।
1. लोटस मोटिफ ग्रिड पैटर्न मेहंदी डिजाइन
कमल के फूलों वाले मेहंदी डिजाइंस आजकल महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में आप इस जन्माष्टमी लोटस मोटिफ ग्रिड पैटर्न मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। हथेली पर बने ये फूल आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देंगे।
(Image credit: pinterest/fashion style)
2. मोरपंख और झूला डिजाइन मेहंदी
अगर आप हाथों में ज्यादा भारी डिजाइन नहीं बनवाना चाहतीं, तो इस तरह का मोरपंख और झूला मेहंदी डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। यह डिजाइन कम समय में आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। इसे आप घर पर खुद से भी बना सकती हैं।
(Image credit: pinterest/Amazon.in)
3. सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अगर आपको अरेबिक मेहंदी के डिजाइंस बहुत पसंद हैं, तो आप सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइंस को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे मेहंदी डिजाइंस को आप किसी भी आर्टिस्ट से आसानी से बनवा सकती हैं। जन्माष्टमी के खास मौके पर इस तरह के डिजाइंस आपके लिए एकदम सही रहेंगे।
(Image credit: pinterest/Affordable Outfit Ideas)
4. हथफूल पैटर्न मेहंदी डिजाइन
जन्माष्टमी पर भीड़ से अलग दिखने और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इस तरह का हथफूल पैटर्न मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। ऐसा डिजाइन बनवाने के बाद आपको हाथों में किसी भी तरह की हैवी ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
(Image credit: pinterest/radhe radhe)
यह भी पढ़ें- समय की कमी? मिनटों में बनाएं ये फिंगर मेहंदी डिजाइंस, हाथों को मिलेगा रॉयल लुक
5. फ्लोरल बेल झुमका पैटर्न मेहंदी डिजाइन
अगर आपको झुमका पैटर्न मेहंदी बनवाने का बहुत शौक है, तो आप इस तरह का फ्लोरल बेल झुमका पैटर्न मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। ऐसे डिजाइंस दूर से देखने पर बहुत खूबसूरत लगते हैं, जिसे आप जन्माष्टमी के खास मौके पर आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं।
(Image credit: pinterest/chanchal varma)
6. कैरी पैटर्न मेहंदी डिजाइन
जन्माष्टमी के खास मौके पर आप इस कैरी पैटर्न वाले मेहंदी डिजाइन को भी हाथ पर बनवाकर हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। इसके साथ आप कलाई पर ब्रेसलेट डिजाइन मेहंदी भी बनवाकर डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं।
(Image credit: pinterest/SparkleSparkle)
यह भी पढ़ें- 10 Minute Mehndi Designs: बिना मेहंदी आर्टिस्ट के खुद लगाएं ये 5 आसान और खूबसूरत डिजाइन
जन्माष्टमी के इस खास मौके पर आप इन पारंपरिक और साधारण डिजाइंस को बनवाकर अपने हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस खासकर त्योहारों पर बनवाने के लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं।यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1788174436688_m.webp)