दुर्गा पूजा बड़ी धूमधाम के साथ हर साल मनाई जाती है। इस साल भी भक्ति, आनंद और उत्साह के साथ दुर्गा पूजा का सेलिब्रेशन किया जाएगा। खासतौर पर बंगाली परंपरा और संस्कृति में दुर्गा पूजन का खास महत्व माना जाता है। अधिकतर महिलाएं इस पूजा के दौरान पारंपरिक बंगाली लुक क्रिएट करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दुर्गा पूजा पर पारंपरिक बंगाली लुक अपनाने वाली हैं, तो अपने लुक को और भी शानदार बनाने के लिए हाथों पर लाल आलता से बने कुछ खूबसूरत डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

दुर्गा पूजा के लिए 6 ट्रेंडी आलता डिजाइंस (Alta Designs for Hands)

दुर्गा पूजा के इस पावन त्योहार पर आलता लगाने का क्रेज इन दिनों काफी बढ़ गया है। अगर आप भी इस दुर्गा पूजा पर अपने हाथों में खूबसूरत आलता डिजाइन लगवाना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए 6 ट्रेंडी डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन शानदार पैटर्न्स के बारे में।

1. कमल के फूल की आकृति वाला आलता डिजाइन 

कमल के फूल की आकृति वाला आलता डिजाइन इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। यह हाथों की हथेली को दूर से ही अट्रैक्टिव दिखाने में मदद करता है। यह डिजाइन बहुत ही खूबसूरत है, जो कम समय में आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। इसके अलावा आप अपनी उंगलियों के बॉर्डर्स पर भी आलता लगाकर इस पूरे डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं।  

Image credits: pinterest/Zvin4bbb

2. सनबर्स्ट और मंडला पैटर्न आलता

अगर आप दुर्गा पूजन के दिन सबसे अलग दिखना चाहती हैं और हाथों में आलता लगवाने वाली हैं, तो आपके लिए 'सनबर्स्ट और मंडला पैटर्न आलता' सबसे बेस्ट हो सकता है। इसमें हथेली के बीच एक गहरा लाल गोल घेरा बनाया जाता है और उसके चारों तरफ बारीक पत्तियां या डॉट वर्क किया जाता है, जो मंडला आर्ट जैसा दिखाई देता है।  

Image credits: pinterest/Sufia | Aesthetic & Finds

3. लाल आलता और सफेद चंदन का मेल 

आजकल आलता को सिर्फ एक साधारण गोल बिंदी तक ही सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि महिलाएं अब अलग-अलग तरह के ट्रेंडी आलता डिजाइंस बनवाने लगी हैं। ऐसे में आप लाल आलता के गोल घेरे के चारों ओर सफेद चंदन या कुमकुम से बारीक फ्लोरल डिजाइन बनवा सकती हैं। यह आपको पूरी तरह एक पारंपरिक बंगाली पूजा लुक देने में मदद करेगा।

Image credits: pinterest/Hennabyambikha_

4. सिंपल डॉट और सर्किल आलता डिजाइन 

अगर आप ज्यादा हैवी और भरा हुआ डिजाइन नहीं बनवाना चाहती हैं, तो आपके लिए पर्ल डॉट और सिंपल सर्किल आलता डिजाइन सबसे बेस्ट हो सकता है। यह एक सिंपल और एलिगेंट लुक देता है। इसे बनाने के लिए हथेली के बीच लाल रंग की एक टिक्की बनाएं और उसके चारों तरफ सफेद डॉट्स लगा दें। इस तरह का हल्का डिजाइन आप कम से कम 5 से 7 मिनट के अंदर आसानी से बना सकती हैं।   

Image credits: pinterest/hiba

5. पाल्म लीफ और फिंगर कट-वर्क आलता

हथेली के अंदर की तरफ कमल के फूल और पत्तियों की आकृति बनाकर उंगलियों पर ज्यामितीय कट-वर्क पैटर्न बनाया जा सकता है। इसे 'पाल्म लीफ और फिंगर कट-वर्क आलता डिजाइन' कहा जाता है, जो इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस तरह का आलता डिजाइन अगर आप दुर्गा पूजा के दौरान बनवाती हैं, तो यह आपके फेस्टिव लुक को यादगार बना देगा।

Image credits: pinterest/The Assortment

6. सनफ्लावर और फ्लोरल आर्ट आलता 

सनफ्लावर और फ्लोरल आर्ट आलता भी हाथों पर बहुत खूबसूरत उठाव देता है। इसे आप हथेली पर लाल आलता से गोल टिक्की बनाकर उसके चारों तरफ सफेद रंग से सूरजमुखी की पंखुड़ियों जैसा डिजाइन बनाकर तैयार कर सकती हैं। यह डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का एक बेहतरीन मेल है, जिसे आप कम समय में आसानी से बना सकती हैं। 

Image credits: pinterest/RU

आलता को परफेक्टली स्टाइल करने के आसान टिप्स

अपने हाथों के आलता को और भी ज्यादा खूबसूरत और परफेक्ट दिखाने के लिए आप इन खास टिप्स को फॉलो कर सकती हैं -

  • आलता का असली निखार तभी खुलकर सामने आता है, जब आप लाल बॉर्डर वाली सफेद बंगाली साड़ी के साथ इस तरह का डिजाइन बनवाएंगी।
  • आलता लगाने के साथ-साथ आप हाथों में बड़ी गोल कुंदन रिंग्स या पारंपरिक बंगाली शाख और पोला कंगन पहन सकती हैं।
  • हाथों पर आलता या कुमकुम लगाते वक्त सफाई के लिए आप ईयरबड या छोटे पेंटिंग ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे डिजाइन एकदम परफेक्ट बने।

निष्कर्ष:  दुर्गा पूजा के दौरान अगर आप भी एक परफेक्ट बंगाली लुक पाना चाहती हैं, तो बंगाली साड़ी और ज्वेलरी के अलावा अपने हाथों में खूबसूरत पारंपरिक बंगाली आलता डिजाइन जरूर बनवाएं। इस लेख में बताए गए सभी डिजाइंस आपके दुर्गा पूजा के इस खास लुक को बेहद शानदार और आकर्षक बनाने में पूरी मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।