ऑफिस वियर न सिर्फ स्टाइलिश लुक देते हैं, बल्कि हमारी पर्सनालिटी को भी संवारते हैं। ऑफिस में लगातार घंटों बैठकर काम करना पड़ता है, इसलिए कपड़े स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी होने चाहिए। कॉटन फैब्रिक हल्का, हवादार और आरामदायक होता है, जो दिनभर आपको फ्रेश रखने में मदद करता है। भारतीय कामकाजी महिलाओं के लिए कॉटन कुर्ता सेट्स सबसे बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं।
ऑफिस के लिए 4 कंफर्टेबल कॉटन कुर्ता सेट डिजाइंस
आजकल वर्किंग विमेन के बीच कॉटन कुर्ता सेट्स काफी ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप भी रोजाना ऑफिस में पहनने के लिए कम्फर्टेबल आउटफिट की तलाश में हैं, तो ये 4 कंफर्टेबल कॉटन कुर्ता सेट डिजाइंस आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे।
1. मस्टर्ड येलो प्रिंटेड कुर्ता सेट
9 घंटे की जॉब करने वाली महिलाएं हमेशा ढीले-ढाले और आरामदायक कपड़े पसंद करती हैं। आपके लिए इस तरह का मस्टर्ड येलो प्रिंटेड कुर्ता सेट बेस्ट रहेगा। यह सेट बॉडी-हगिंग फिटिंग के बजाय थोड़ा लूज और ढीला होता है। इसके साथ वाइड-लेग प्लाजो आपके लुक को पूरा कर देगा।
(image credit: pinterest/Girly_vibe)
2. कॉटन और लिनन का को-ऑर्ड सेट
जो महिलाएं बहुत ज्यादा प्रिंट्स या पैटर्न पसंद नहीं करती हैं, उनके लिए कॉटन और लिनन का को-ऑर्ड सेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ऐसे कॉटन सेट्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें आप ऑफिस पहनकर जा सकती हैं। ऐसे सेट के साथ मिनिमल एक्सेसरीज पेयर करके आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
(image credit: pinterest/Etsy)
3. फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी थ्रेडवर्क कुर्ता-ट्राउजर सेट
आप अपने ऑफिस में पहनने के लिए इस खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी थ्रेडवर्क कुर्ता सेट को भी स्टाइल कर सकती हैं। फॉर्मल वियर के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस कुर्ते के साथ एंकल-लेंथ कॉटन पैंट्स और फुटवियर में फ्लैट्स पहनकर आप अपने ऑफिस लुक को पूरा कर सकती हैं।
(image credit: pinterest/Eshika)
यह भी पढ़ें- स्टाइल में ये Cotton Kurta Sets For Women कर रहे हैं हर किसी को घायल, डिजाइन ऐसा कि मार्केट में मच रही तबाही
4. धारियों वाला कॉटन कुर्ता सेट
वर्टिकल धारियों वाला यह खूबसूरत कॉटन कुर्ता सेट ऑफिस पहनकर जाने के लिए एकदम सही रहेगा। ऐसे आउटफिट्स पतला दिखने के साथ साफ-सुथरा और प्रोफेशनल लुक देते हैं। कॉलर नेकलाइन वाले इस कुर्ते में हल्का ब्लू, ग्रे और पेस्टल शेड मिक्स होता है, जो ऑफिस के माहौल के हिसाब से बहुत सही रहता है।
(image credit: pinterest/ARMANI)
कॉटन कुर्ता सेट को स्टाइल करने के आसान टिप्स
अगर आप भी अपने ऑफिस में पहनने के लिए कॉटन कुर्ता सेट चुन रही हैं, तो कुछ स्टाइलिंग टिप्स का भी रखें ध्यान -
- कॉटन कुर्ता सेट के साथ आप सिंपल घड़ी या ब्रेसलेट पहन सकती हैं।
- इसके साथ फुटवियर में फ्लैट्स या कोल्हापुरी चप्पल दोनों ही बेस्ट लगती हैं।
- इन कॉटन कुर्ता सेट्स के साथ आप लेदर का ऑफिस लैपटॉप बैग भी कैरी कर सकती हैं।
- ये पहनने में स्टाइलिश लुक देते हैं और पूरे दिन आपको आरामदायक महसूस कराते हैं।
यह भी पढ़ें- Hina Khan Fashion: समर सीजन के लिए बेस्ट हैं हिना खान के ये 5 लेटेस्ट कॉटन कुर्ता ट्रेडिशनल लुक्स
ऑफिस में लगातार घंटों बैठकर काम करना पड़ता है, ऐसे में कम्फर्ट और स्टाइल दोनों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी अपने ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रखना चाहती हैं, तो इन 4 कॉटन कुर्ता सेट डिजाइंस को जरूर ट्राई कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
