Chhath Puja Peacock Nath Designs 2026: छठ पूजा पर हर महिला सबसे सुंदर दिखना चाहती है। साड़ी, सिंदूर और टिकुली के साथ अगर नथ भी खास हो तो लुक पूरा हो जाता है। इस बार छठ पूजा 2026 में एक डिजाइन ने सबका दिल जीत लिया है, वो है मोर वाली नथ। जी हां, मोर पंख की खूबसूरती और कुंदन की चमक से बनी Peacock Nath इस बार फेस्टिव और ब्राइडल लुक की जान बन गई है।

पहले नथ सिर्फ एक छोटी सी बाली हुआ करती थी, अब यह पूरे चेहरे का सेंटर पॉइंट बन गई है। हम आपके लिए कुछ शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं।

छठ पूजा के लिए 5 मोर वाली नथ

मोर नथ में बना मोर और पंख का आर्च काफी सुंदर लगता है। हम आपके लिए कुछ खूबसूरत लेटेस्ट डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो आपके लुक को खास बना देंगी।

1- मोर मोटिफ (Peacock / Mor)

इस नथ में एक सुंदर, हाथ से बना हुआ मोर या मोर पंख का आर्च होता है, जो आधे चांद या गोल फ्रेम में बड़े ही खूबसूरत तरीके से फिट किया जाता है। यह काफी सुंदर लगती है।

image credit-pinterest (Nath)

2- कुंदन और स्टोन वाली मोर नथ

इस नथ में सफेद या पोल्की कुंदन स्टोन लगाए जाते हैं। इसके साथ रूबी रेड, एमराल्ड ग्रीन और नीलम ब्लू जैसे कलर के स्टोन का टच इसे और भी रॉयल बना देता है। छठ के घाट पर जब सूरज की रोशनी इन स्टोन्स पर पड़ती है, तो नथ और भी ज्यादा चमक उठती है।

image credit-pinterest (graphic alchemy)

3- मोर चेन वाली नथ

मोर नथ की असली खूबसूरती इसकी पर्ल चेन में है। फ्रेम के चारों तरफ छोटे-छोटे मोतियों की बॉर्डर लगी होती है। साथ में सिंगल या मल्टी-स्ट्रैंड पर्ल चेन होती है, जो बालों में आसानी से अटक जाती है। इससे नथ भारी नहीं लगती और लुक भी एलिगेंट लगता है।

image credit-pinterest (NikunjSevaDham)

4- घुंघरू वाली मोर डिजाइन की नथ

नथ के नीचे की तरफ छोटे-छोटे घुंघरू, बीड्स की लटकन या ग्रीन और रूबी स्टोन के ड्रॉप्स लगे होते हैं। जब आप चलती हैं तो ये हल्के-हल्के हिलते हैं, जो काफी सुंदर लगता है।

image credit-pinterest (isha mirza)

5- चांदबाली स्टाइल मोर नथ

इस बार सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है चांदबाली स्टाइल मोर नथ। इसमें आधे चांद की शेप के ऊपर एक छोटा सा मोर बैठा होता है। नीचे मल्टी-लेयर पर्ल की झालर लटकी होती है। यह डिजाइन साड़ी के साथ-साथ लहंगे पर भी परफेक्ट लगती है।

image credit-pinterest (amazon fashion)

नथ खरीदते और पहनते समय ध्यान रखने वाली बातें

छठ के दौरान नछ खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है, वरना बाद में पछतावा हो सकता है।

  • छठ पूजा में लंबा व्रत होता है, इसलिए हल्की नथ चुनें। भारी नथ से नाक में दर्द हो सकता है।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो हाइपोएलर्जेनिक या गोल्ड प्लेटेड नथ लें।
  • लाल, पीली या हरी साड़ी के साथ कुंदन वाली मोर नथ सबसे ज्यादा जचेगी।
  • पर्ल चेन को बालों में टाइट पिन से लगाएं, ताकि पूजा के दौरान नथ हिले नहीं।
  • सस्ते के चक्कर में नकली कुंदन न लें। अच्छी क्वालिटी की नथ ही लंबे समय तक चमकेगी।

छठ पूजा 2026 में अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो मोर वाली नथ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-gemini