जब हमारा पसंदीदा ब्रेसलेट टूट जाता है, तो हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी-सी क्रिएटिविटी दिखाकर आप अपने उस टूटे हुए ब्रेसलेट को एक नया और बेहद खूबसूरत रूप दे सकते हैं? जी हां, पुरानी चीजों को रीसायकल करके नए फैशन ट्रेंड्स बनाना आजकल बेहद पसंद किया जा रहा है। बता दें कि अपने पुराने और टूटे ब्रेसलेट के मोती या स्टोंस का इस्तेमाल करके आप दो ऐसी यूनिक चीजें बना सकती हैं जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगी। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ब्रेसलेट से कैसे इयररिंग्स और एंकलेट कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

स्टेटमेंट ड्रॉप इयररिंग्स

अगर आपका ब्रेसलेट मोतियों, क्रिस्टल्स वाला है, तो उससे आप बेहद आसानी से मैचिंग के इयररिंग्स तैयार कर सकती हैं। यह वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के कपड़ों पर बहुत खूबसूरत दिखेंगे।

  • ऐसे में सबसे पहले टूटे हुए ब्रेसलेट में से दो एक जैसे दिखने वाले सुंदर मोतियों, क्रिस्टल्स या लटकने वाले चार्म्स को अलग कर लें ताकि इयररिंग्स का जोड़ा बन सके।
  • अब एक हेड-पिन लें और उसमें ब्रेसलेट से निकाले गए मोती को पिरोएं। 
  • अब पिन के ऊपरी खुले हिस्से को प्लास की मदद से मोड़ते हुए एक छोटा सा लूप या गोला बना लें।
  • अब इयररिंग हुक को डालें और प्लास से अच्छी तरह दबाकर बंद कर दें ताकि वह बाहर न निकले। 

इसे भी पढ़ें - Chain Bracelet Set: मॉडर्न और एस्थेटिक लुक के लिए चुनें चेन ब्रेसलेट सेट्स, देंगे परफेक्ट लुक

ट्रेंडी और एथनिक एंकलेट

ब्रेसलेट की लंबाई आमतौर पर कलाई के हिसाब से होती है, लेकिन इसमें थोड़े से नए मोती या चेन जोड़कर इसे एक बेहद स्टाइलिश और यूनिक एंकलेट बनाया जा सकता है। 

 

  • सबसे पहले अपने पैर के टखने के हिसाब से लंबाई नापें। चूंकि ब्रेसलेट छोटा होता है, इसलिए लंबाई बढ़ाने के लिए हमें इसमें थोड़ी एक्सटेंशन चेन या मोती जोड़ने होंगे। 
  • अब ब्रेसलेट के दोनों टूटे हुए सिरों पर एक-एक जंप रिंग लगाएं। प्लास की मदद से इन रिंग्स को थोड़ा सा खोलें।
  • अब एक सिरे की जंप रिंग में थोड़ी सी एक्स्ट्रा मैटेलिक चेन या मोतियों की लड़ी जोड़ें ताकि इसकी लंबाई पायल जितनी हो सके।
  • चेन के एक छोर पर हुक लगाएं और दूसरे छोर पर एक सिंपल बड़ी जंप रिंग रहने दें ताकि हुक को उसमें फंसाया जा सके।

इसे भी पढ़ें - 50 से 300 ₹ तक में मिल जाएंगे ब्रेसलेट्स के ये डिजाइंस, GenZ के लिए रहेंगे बेस्‍ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik