बरसात की हल्की फुहारें, चारों तरफ फैली हरियाली और सुहावना मौसम हर किसी के मन को खुश कर देता है। इस खुशनुमा मौसम में न सिर्फ घूमना-फिरना मजेदार होता है, बल्कि मानसून में फोटोशूट कराने का क्रेज भी महिलाओं और यंग गर्ल्स के बीच काफी देखने को मिलता है। अगर आप भी इस बारिश के मौसम में अपने सोशल मीडिया के लिए एक अट्रैक्टिव और विंटेज वाइब वाला रेट्रो फोटोशूट प्लान कर रही हैं, तो सही ड्रेस का चुनाव करना बेहद जरूरी है।
मानसून रेट्रो फोटोशूट के लिए ट्रेंडी ड्रेसेस और स्टाइलिंग गाइड
सही आउटफिट आपके ओवरऑल लुक को निखारने के साथ ही फोटोज में जान डाल देता है। ऐसे में नीचे बताएं गए इन 3 खूबसूरत और कम्फर्टेबल ड्रेसेस को आप भी ट्राई कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
1. रेड एंड ब्लैक फ्लोरल क्रेप मैक्सी ड्रेस
क्लासिक रेट्रो लुक पाने के लिए फ्लोरल प्रिंट्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। काले और लाल रंग के कॉम्बिनेशन वाली क्रेप फैब्रिक मैक्सी ड्रेस बरसात के हरे-भरे बैकग्राउंड में काफी उभरकर आती है। क्रेप फैब्रिक हल्का होता है, जो बारिश के मौसम में गीला होने पर भी जल्दी सूख जाता है और कम्फर्टेबल रहता है।
ऐसे करें स्टाइल: इस ड्रेस के साथ कैट-आई सनग्लासेस कैरी करें और होठों पर बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाएं। क्लासी वाइब देने के लिए व्हाइट स्नीकर्स या कैनवास शूज पेयर करें।
2. प्रिंटेड बैटविंग स्लीव जॉर्जेट मिडी ड्रेस
अगर आप थोड़ा विंटेज और ड्रामेटिक लुक चाहती हैं, तो बैटविंग स्लीव्स वाली ए-लाइन मिडी ड्रेस आपके लिए एकदम सही विकल्प है। जॉर्जेट फैब्रिक की यह ड्रेस हवा में बहुत खूबसूरत फ्लो देती है। बैटविंग स्लीव्स फोटोज में काफी स्टाइलिश दिखती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: लुक को पूरा करने के लिए सिर पर राउंड स्ट्रॉ हैट पहनें और कानों में एलिगेंट पर्ल इयररिंग्स कैरी करें। इस लुक के साथ सॉफ्ट ड्यूई मेकअप सबसे शानदार लगेगा।
यह भी पढ़ें- अट्रैक्टिव लुक के लिए ट्राई करें श्रग वाली मिडी ड्रेसेस, देखें डिजाइंस
3. फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी शर्ट मिडी ड्रेस
कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वाली शर्ट स्टाइल मिडी ड्रेस चुनें। यह आउटफिट आपको एक स्मार्ट और रेट्रो-कैजुअल लुक देता है। कॉटन या लिनन मिक्स फैब्रिक में शर्ट ड्रेस बारिश के दौरान पहनने में काफी आरामदायक रहती है।
ऐसे करें स्टाइल: कमर पर एक चौड़ी विंटेज स्टाइल बेल्ट लगाएं और हाथ में क्लासिक लेदर स्ट्रैप वाली विंटेज घड़ी पहनें। इसके अलावा बालों में सॉफ्ट कर्ल्स बनाकर उन्हें हाफ-पिन अप करें।
परफेक्ट फोटो के लिए लोकेशन और प्रॉप्स
फोटोशूट में जान फूंकने के लिए पुराने रेलवे स्टेशन, हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स या किसी खूबसूरत ओपन-एयर कैफे की लोकेशन चुनें। फोटोशूट के दौरान प्रॉप के तौर पर ट्रांसपेरेंट छाता या विंटेज सूटकेस का इस्तेमाल करें। फोटोज को एडिट करते समय वॉर्म टोन या सैटिन ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर का उपयोग करें।
अगर आप भी बरसात में फोटोशूट करवाना चाहती हैं, तो ऊपर बताई गई ड्रेसेस और स्टाइलिंग टिप्स को अपना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Zolo Label/Berrylush/DressBerry
