जींस पहनते समय अगर पेट थोड़ा बाहर नजर आए, तो दिखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। अगर आप छोटा टॉप या टी-शर्ट पहन रही हैं, तब जींस से बाहर निकल रहा पेट साफ दिखाई देता है। ऐसे में महिलाओं का पूरा दिन बार-बार कपड़े ठीक करने या पेट छिपाने की कोशिश में ही चला जाता है। यही वजह है कि कई महिलाएं जींस के साथ लंबे कुर्ते, लॉन्ग टॉप या ऐसी शर्ट पहनना पसंद करती हैं, जिसमें पेट बाहर नजर न आए। आप भी अगर इस बात से परेशान हैं, तो अब आपको इतनी चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, अगर आप सही जींस का चुनाव करेंगी, तो आपको पेट छिपाने की चिंता नहीं रहेगी।
1- हाई-वेस्ट स्ट्रेट फिट जींस पहनें (How to Hide Belly With Jeans)
अगर पेट बाहर दिखने की वजह से आप जींस के साथ क्रॉप टॉप नहीं पहन रही हैं, तो हाई-वेस्ट स्ट्रेट फिट जींस ट्राई कर सकती हैं। इसकी कमर ऊंची होती है, इसलिए जींस पेट के ऊपरी हिस्से तक रहती है।
- इसमें आपको ऐसी जींस चुननी है, जिसकी कमर आपकी नेचुरल कमर से थोड़ी ऊपर हो।
- इससे पेट को कवरेज मिल जाएगी और पेट जींस के ऊपर पेट लटकेगा नहीं।
- स्ट्रेट फिट जींस चुनें, ताकि पेट के साथ-साथ हिप्स पर भी कपड़ा ठीक लगे।
- क्रॉप टॉप पहनने में दिक्कत नहीं होगी।
image credit- homedecorideass/pinterest
2- रिलैक्स्ड फिट जींस पहनें
पेट के आसपास अगर फिटिंग सही चाहिए, लेकिन चाहती हैं पेट भी न दिखे, यह स्टाइल अच्छा रहेगा। इसमें जींस शरीर से चिपकती नहीं रहती, लेकिन अंदर फिटिंग का टॉप पहनकर ऊपर ओपन शर्ट करेंगी, तो पेट पर ध्यान नहीं जाएगा। यह लुक कैजुअल होने के साथ काफी आरामदायक भी रहता है, क्योंकि इसमें आपका पेट दबता नहीं।
इसे भी पढ़ें- हर महिला की पहली पसंद बन रहा बॉडी शेपवियर, जानें 5 बड़ी वजहें
- इसमें भी आप स्ट्रेट रिलैक्स्ड फिट जींस चुन सकती हैं।
- अंदर सिंपल टॉप या टी-शर्ट पहनें।
- ऊपर लंबी शर्ट को खुला रखें।
- शर्ट की लंबाई कम से कम हिप्स तक रखें।
- हल्के फैब्रिक की शर्ट ज्यादा अच्छी रहेगी, क्योंकि इससे शरीर मोटा नहीं लगेगा।
image credit- Styledee/pinterest
3-हाई-वेस्ट स्ट्रेचेबल जींस पहनें
इस जींस का फायदा यह है कि इसमें आपको साइज पर बहुत ज्यादा फोकस नहीं करना होता। स्ट्रेचेबल होने की वजह से फिटिंग अच्छी आती है और आप आसानी से इसे खींचकर पेट तक ले जा सकती हैं। ऐसी जींस का फायदा यह होता है कि यह आपकी स्किन के साथ चिपकी रहती है, इसलिए पेट बाहर नहीं निकलता।
इसे भी पढ़ें- साड़ी और लहंगे के साथ खूब जचेंगी भारत की GI टैग वाली ये ट्रेडिशनल ज्वेलरी
- हाई-वेस्ट स्ट्रेचेबल जींस कमर पर आराम से फिट होनी चाहिए।
- ऊपर थोड़ा लंबा टॉप पहन सकती हैं।
- जींस चिपकी हुई है, इसलिए इसके साथ बहुत छोटे और चिपके हुए टॉप पहनने से बचें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- pinterest
