सुंदर और अट्रैक्टिव चीजों को स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए इस बार आप मॉनसून सीजन में स्टाइल करने के लिए हेयर स्कार्फ को ट्राई कर सकती हैं। हेयर स्कार्ट को लगाने के बाद आपका हेयरस्टाइल तो सुंदर लगता है। साथ ही आपका हेयरस्टाइल भी यूनिक नजर आता है। आप अलग-अलग तरह के स्कार्फ ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। आइए बताते हैं किस तरह के स्कार्फ को आप ट्राई कर सकती हैं।

मल्टीकलर स्कार्फ डिजाइन

आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए मल्टीकलर स्कार्फ को बालों में लगा सकती हैं। मल्टीकल स्कार्फ को आप रबर बैंड की तरह लगाएं। इससे आपका हेयरस्टाइल भी अच्छा बनेगा। साथ ही आपका लुक भी सुंदर नजर आएगा। आप इस तरह के स्कार्ट को साटन फैब्रिक में खरीद सकती हैं। इसे मार्केट से जाकर खरीदेंगी, तो इसमें कलर और डिजाइंस के अन्य ऑप्शन भी मिल जाएंगे।

पोल्का डॉट डिजाइन स्कार्फ

अगर आपको पुराने फैशन ट्रेंड की चीजें काफी पसंद है, तो ऐसे में आप पोल्का डॉट डिजाइन स्कार्फ को वियर कर सकती हैं। स्कार्फ लगने के बाद सुंदर लगती है। इसे आप बालों को टाइ करने के लिए लगा सकती हैं। इससे आपके बालों का हेयरस्टाइल भी सुंदर नजर आएगा। साथ ही आप खूबसूरत लगेंगी। आपको स्कार्फ मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

प्रिंटेड डिजाइन स्कार्फ

आप बालों के लिए इस तस्वीर में नजर आने वाले स्कार्फ को भी लगा सकती हैं। इस तरह के स्कार्फ से आपके बाल सुंदर नजर आएंगे। ये आपको साटन फैब्रिक में मिलेगा। इसे आप चोटी बनाने के बाद भी लगा सकती हैं। साथ ही मॉनसून सीजन में बालों को कवर करने के लिए भी लगा सकती हैं, ताकि बालों को बचा सकें। आप इसे मार्केट से जाकर खरीदें और ट्राई करें।

ट्रांसपेरेंट डिजाइन स्कार्फ

बालों में लगाने के लिए आप कुछ अलग तरह के स्कार्फ डिजाइन को सर्च कर रही हैं, तो इस ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। ट्रांसपेरेंट स्कार्फ बालों में लगने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। पार्टी या फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं। इसलिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में भी आपको इस तरह के स्कार्फ आसानी से मिल जाते हैं।

इस बार मॉनसून सीजन में बालों में लगाने के लिए खरीदें ये स्कार्फ, जिसे लगाने के बाद आपका हेयरस्टाइल अच्छा नजर आएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Myntra/ Amazon