हरियाली तीज 2026 के दिन महिलाएं नए वस्त्र पहनती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं। आजकल पूरे हाथों में हैवी मेहंदी लगाने के बजाय केवल बैक हैंड यानी हाथों के पीछे की तरफ उंगलियों पर बनी मिनिमल और स्टाइलिश फिंगर मेहंदी डिजाइंस का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में आप भी इस लेख में बताई गई कुछ ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस को बनवाकर अपना हरियाली तीज लुक को यादगार बना सकती हैं।
7 बैक हैंड फिंगर मेहंदी डिजाइंस
अगर आप इस हरियाली तीज कम समय में अपने हाथों को एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो आपके लिए बैक हैंड फिंगर मेहंदी के ये 7 ट्रेंडी डिजाइंस परफेक्ट हो सकते हैं -
1. जाल वर्क फिंगर मेहंदी डिजाइन
हरियाली तीज पर अगर आप 10 मिनट के अंदर भरी हुई मेहंदी बनवाना चाहती हैं, तो कम समय में बनने वाली यह खूबसूरत डिजाइन आपके लिए परफेक्ट होगी। इसमें उंगलियों पर बारीक जाल बनाया जाता है, जो एथनिक लुक के साथ खूब जचता है। यह डिजाइन हाथों के पीछे खूबसूरत नजर आता है।
2. फिंगर कैप जिग-जैग शार्प लाइन मेहंदी डिजाइन
अगर आपको हैंड एक्सेसरीज पहनने का शौक है, तो यह मेहंदी डिजाइन आपको बैक हैंड ज्वेलरी जैसा अहसास देगा। जिग-जैग पैटर्न में आप ब्रेसलेट जैसा बैंड बना सकती हैं और उंगलियों की टिप्स को पूरा भर सकती हैं। हरियाली तीज पर लगाने के लिए यह डिजाइन काफी यूनिक रहेगा।
3. बेल और पत्ती पैटर्न मेहंदी डिजाइन
पत्तियों की लताओं वाला यह डिजाइन आपके हाथों को दूर से ही देखने पर खूबसूरत और अट्रैक्टिव बना देगा। आजकल इस तरह के डिजाइंस बहुत ज्यादा चलन में हैं। आप इस साल हरियाली तीज के लिए सूट या साड़ी के साथ ऐसा मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- त्योहारों में हाथों पर खूब जचेगी यह बेल मेहंदी, देखें सबसे आसान डिजाइंस
4. अरेबिक कटवर्क फिंगर डिजाइन
अरेबिक स्टाइल हमेशा से ही ट्रेंड में रहा है। अगर आप हरियाली तीज पर पूरा हाथ नहीं भरना चाहती हैं, तो इस तरह का डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसकी खासियत इसका कटवर्क और बोल्ड आउटलाइनिंग है, जो हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।
5. ज्योमेट्रिक और लाइन आर्ट फिंगर मेहंदी
अगर आप इस हरियाली तीज इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स या अनारकली सूट पहन रही हैं, तो आप इस खूबसूरत लाइन आर्ट और ज्योमेट्रिक मेहंदी डिजाइन को जरूर बनवाएं। उंगलियों पर सीधी, तिरछी रेखाएं और छोटे ट्राइंगल इस डिजाइन को पूरा करते हैं, जिससे हाथ अट्रैक्टिव नजर आते हैं।
6. भरवा फिंगर बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
अगर आपको भरी हुई मेहंदी पसंद है, तो इस हरियाली तीज आप इस खूबसूरत भरवा फिंगर बैक हैंड मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। हाथ के पीछे उंगलियों पर बना घना डिजाइन आपके पूरे लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2026 Mehndi Designs: सावन शिवरात्रि पर हाथ में लगाएं ये 7 आसान और सुंदर मेहंदी , देखें लेटेस्ट फोटो
7. वी-शेप फुल फिंगर बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
आपके लिए वी-शेप फिंगर मेहंदी डिजाइन भी एक बेहतरीन विकल्प रहेगा। इसे आप खासकर हरियाली तीज पर हाथों में बनवाकर भीड़ से अलग दिख सकती हैं। इस तरह का मेहंदी डिजाइन केवल 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। आप इसे किसी भी मेहंदी आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं।
आप भी इस साल हरियाली तीज के खास पर्व पर भारी-भरकम मेहंदी के बजाय बैक हैंड की इन 7 यूनिक फिंगर मेहंदी डिजाइंस को ट्राई करके अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: pinterest/sana rathod/Butterflyyyy/laiba tahir/chandni sharma/Beautiful henna designs
