भारतीय महिलाएं गहने ना पहने ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाओं को सोने की ज्वेलरी पहनना बहुत पसंद होता है। अगर आपको भी गोल्ड ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप 24 या 22 कैरेट की ज्वेलरी लेने के बजाय 18 कैरेट की खूबसूरत अंगूठी को शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन अंगूठी डिजाइंस के बारे में।

फिलीग्री वर्क गोल्ड सर्कुलर रिंग

अगर आप अपने लिए सोने की अंगूठी खरीदने का सोच रही हैं, तो अब आप इस तरह की 18 कैरेट फिलीग्री वर्क गोल्ड सर्कुलर रिंग को शामिल कर सकती हैं। ऐसी अंगूठी के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं।

इनफिनिटी गोल्ड स्माल रिंग

आप चाहें, तो अपने डेली लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए इस तरह की सोने की इनफिनिटी गोल्ड स्माल रिंग को शामिल कर सकती हैं। ऐसी सोने की अंगूठी आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी और रॉयल लुक देने में भी मदद करेगी। ऐसी अंगूठी को आप नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान पर बनवा सकती हैं।

स्माल फ्लावर लीफ पैटर्न गोल्ड रिंग

अगर आप सोने की अंगूठी खरीदने का सोच रही हैं, लेकिन 24 कैरट थोड़ा महंगा लग रहा है, तो अब आप इस तरह की स्माल फ्लावर लीफ पैटर्न गोल्ड रिंग को 18 कैरेट में बनवा सकती हैं। ऐसी अंगूठी न सिर्फ आपकी उंगलियों को खूबसूरत बनाएगी, बल्कि पूरे लुक को बेस्ट बनाने में मदद करेगी।

जिग जेग स्टोन पैटर्न गोल्ड रिंग

यही नहीं आप अपनी उंगलियों को खूबसूरत बनाने के लिए और स्टाइलिश लुक पाने के लिए इस तरह की सोने की जिग जेग स्टोन पैटर्न गोल्ड रिंग को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी सोने की अंगूठी इन दिनों अधिकतर लड़कियों को पसंद आ रही है, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकती है। आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं। 

ट्विस्टेड फ्लेम गोल्ड डायमंड रिंग

अगर आप किसी खास मौके पर पहनने के लिए सोने की अंगूठी बनवाने वाली हैं, तो अब आप एक जैसी साधारण डिजाइन बनवाने के बजाय इस तरह की डिज़ाइनर ट्विस्टेड फ्लेम गोल्ड डायमंड रिंग को भी 18 कैरेट में डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसी अंगूठी की डिजाइंस काफी चलन में है, जिसे आप भी बनवाकर शामिल कर सकती हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/Aysharuman/sudha penmetsa/parakkatjewels/tanishq/amoljewellers