Office Golden Colour Studs Designs For Girls: ऑफिस या पार्टी में जाते वक्त आप कितना भी सज लें या कितनी भी सुंदर ड्रेस पहन ली हो, अगर कानों में सही इयररिंग्स नहीं हैं, तो लुक अधूरा ही लगता है। इयररिंग्स ही वो छोटी सी चीज है, जो चेहरे को सबसे ज्यादा निखारती है।

असल में अब भारी-भरकम झुमकों का जमाना नहीं रहा। अब लड़कियां ऐसे इयररिंग्स पसंद करती हैं, जो हल्के हों, स्टाइलिश हों और रोज भी पहने जा सकें। इसीलिए हम लाए हैं गोल्ड के 5 ऐसे ट्रेंडी डिजाइंस, जो हर लड़की के कलेक्शन में होने ही चाहिए।

गोल्ड कलर के 5 ट्रेंडी ईयर स्टड्स

अगर आप रोज सेम ईयर स्टड्स पहन के बोर हो गई हैं, तो हम आपके लिए कुछ अलग डिजाइंस लेकर आए हैं, जिन्हें ऑफिस के साथ नॉर्मल पार्टी में भी पहना जा सकता है।

1. टेक्सचर्ड गोल्ड फ्लावर स्टड इयररिंग

यह फूल के शेप वाला स्टड इयररिंग पुराने जमाने की खूबसूरती और नए जमाने के स्टाइल का परफेक्ट मेल है। इस पर हल्की सी टेक्सचर वाली डिजाइन बनी है, जो इसे काफी रॉयल लुक देती है।

इसे आप साड़ी, सूट या फिर सिंपल कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। ऑफिस से लेकर पार्टी तक, यह हर जगह अच्छी लगेगी। जो लड़कियां ज्यादा भारी इयररिंग्स नहीं पहनना चाहतीं, उनके लिए यह बेस्ट है।

image credit-pinterest (Yilzoo)

2. गोल्ड हूप्स

गोल्ड हूप्स कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। छोटे हूप्स डेली वियर के लिए और बड़े हूप्स पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इसे आप जींस-टॉप, वेस्टर्न ड्रेस या ऑफिस में पहन सकती हैं। अगर आपके पास सिर्फ एक ही इयररिंग्स लेने का बजट है, तो गोल्ड हूप्स ही लें।

image credit-pinterest (ora jewellers)

3. गोल्ड लव नॉट स्टड इयररिंग्स

लव नॉट डिजाइन वाली ये छोटी सी स्टड इयररिंग्स बहुत ही प्यारी लगती हैं। इनका डिजाइन गांठ जैसा होता है, जिसका मतलब होता है प्यार और जुड़ाव।

इसे गर्लफ्रेंड, बेस्ट फ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। डेली वियर में यह बहुत ही सोबर और क्लासी लगती है।

image credit-pinterest (soft edits)

4. फ्लैट टियर ड्रॉप स्टड इयररिंग्स

यह इयररिंग्स टियर ड्रॉप शेप में होती है, जो चेहरे को लंबा और पतला दिखाती है। इसका डिजाइन बहुत ही सिंपल है, लेकिन पहनने पर बहुत ही एलिगेंट लगता है।

इसे आप ऑफिस, कॉलेज, मीटिंग या डिनर, कहीं भी पहन सकती हैं। अगर आपको मिनिमल ज्वेलरी पसंद है, तो यह डिजाइन आपके लिए ही बनी है।

image credit-pinterest (anna reid)

5. गोल्ड राउंड इयररिंग्स

गोल शेप वाली ये इयररिंग्स सबसे सेफ और वर्सेटाइल ऑप्शन हैं। यह हर फेस शेप पर अच्छी लगती हैं और हर ड्रेस के साथ मैच हो जाती हैं।

इसे आप रोज पहन सकती हैं। न यह भारी लगती हैं, न ही कान में चुभती हैं। डेली वियर के लिए यह सबसे आरामदायक डिजाइन है।

image credit-pinterest (hiya fashion)

इयररिंग्स पहनते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

इयररिंग्स पहनना तो सबको आता है, लेकिन उसे सही तरीके से संभालकर रखना ही आपके कानों को खूबसूरत और सेफ रखता है, इसलिए इन छोटी-छोटी बातों को कभी नजरअंदाज मत कीजिए।

  • गोल चेहरे पर लंबे ड्रॉप वाले और लंबे चेहरे पर छोटे स्टड वाले इयररिंग्स अच्छे लगते हैं।
  • रोज भारी इयररिंग्स पहनने से कान का छेद बड़ा हो जाता है और कान में दर्द भी होने लगता है।
  • इयररिंग्स पहनकर सोने से कान में इन्फेक्शन और खुजली हो सकती है। रात को हमेशा इयररिंग उतारकर रखें।
  • सस्ती नकली ज्वेलरी से कान में एलर्जी और कालापन आ सकता है। हमेशा अच्छी क्वालिटी की ज्वेलरी ही लें।
  • इयररिंग्स को पसीने और परफ्यूम से दूर रखें। इस्तेमाल के बाद सूखे कपड़े से पोंछकर बॉक्स में रखें।

इयररिंग्स सिर्फ एक एक्सेसरीज नहीं है, यह आपके पूरे लुक की जान है। रेट्रो फ्लावर स्टड से लेकर गोल्ड हूप्स तक, ये पांचों डिजाइन हर मौके के लिए परफेक्ट हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- pinterest (Chic by Amber, Jewell Tone)