Winter Vegetables Washing Tips: सर्दियों में हरी-भरी सब्जियां देखकर मन खुश हो जाता है, लेकिन क्या आप इन्हें पकाने से पहले सही तरीके से धोती हैं? कई लोग सब्जियों को बस एक बार पानी में डुबोकर निकाल लेते हैं, जो बिल्कुल गलत है। दरअसल, सिर्फ बारिश के मौसम में ही नहीं, बल्कि सर्दियों की कई सब्जियों में भी मिट्टी, कीड़े और खतरनाक बैक्टीरिया छिपे होते हैं। अगर इन्हें ठीक से साफ किए बिना खा लिया जाए, तो पेट खराब से लेकर गंभीर इंफेक्शन तक हो सकता है। आइए जानते हैं किन 5 सर्दियों की सब्जियों को धोते समय एक्स्ट्रा ध्यान देना चाहिए और सही तरीका क्या है।

सब्जियों को धोने का सही तरीका

सिर्फ बारिश ही नहीं ठंड के मौसम में भी सब्जियों में बैक्टीरिया छिपे होते हैं। आइए जानते हैं इन्हें सही से धोने का तरीका।

1. सलाद पत्ता (Lettuce)

सलाद पत्ता ज्यादातर कच्चा ही खाया जाता है, इसलिए इसे धोने में सबसे ज्यादा सावधानी चाहिए। इसकी एक के ऊपर एक चढ़ी पत्तियों के बीच मिट्टी, कंकड़ और छोटे-छोटे कीड़े फंसे रह जाते हैं।

धोने का तरीका: सबसे पहले खराब और बाहरी पत्तियों को हटा दें। फिर हर पत्ते को अलग-अलग करके साफ पानी में धोएं।

image credit-pinterest (garden starts nursery)

2. शिमला मिर्च (Capsicum)

शिमला मिर्च के अंदर की खोखली जगह और बीजों के पास धूल, मिट्टी और छोटे कीड़े छिपे होते हैं, जो बाहर से दिखाई नहीं देते।

धोने का तरीका: शिमला मिर्च को बीच से काटें, उसके सारे बीज और सफेद झिल्ली निकाल दें। फिर अंदर और बाहर दोनों तरफ से साफ पानी में अच्छी तरह धो लें। बिना धोए इसे कच्चा खाने से बचें।

image credit-pinterest (rosita)

3. पालक (Spinach)

पालक जमीन के पास उगने वाली सब्जी है, इसलिए इसके डंठल और पत्तों के नीचे भारी मात्रा में मिट्टी जमा हो जाती है। इसमें परजीवी या ई. कोलाई जैसे बैक्टीरिया भी हो सकते हैं।

धोने का तरीका: पहले गंदी जड़ें और खराब पत्ते काटकर हटा दें। फिर पत्तों को पानी से भरे बड़े बर्तन में डालकर हल्के हाथ से हिलाएं, ताकि मिट्टी नीचे बैठ जाए। पालक को ऊपर से उठाकर निकालें और यही प्रक्रिया 2-3 बार दोहराएं।

image credit-pinterest (jenzenliving)

4. ब्रोकली (Broccoli)

ब्रोकली के टाइट और घने फूलों के बीच हरे रंग के छोटे कीड़े, कैटरपिलर और खेत की धूल आसानी से छिप जाती है।

धोने का तरीका: इन्हें छोटे-छोटे बराबर टुकड़ों में काट लें। फिर ठंडे पानी में थोड़ा नमक या सफेद सिरका मिलाकर 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। इससे छिपे हुए कीड़े बाहर आ जाएंगे। बाद में ताजे पानी से अच्छी तरह धो लें।

image credit-pinterest (lola lala)

5. बैंगन (Brinjal)

बैंगन में कई बार बाहर से कोई निशान नहीं दिखता, लेकिन अंदर छोटे कीड़े या छेद करने वाले कीट सुरंग बनाकर बैठे होते हैं।

धोने का तरीका: पहले बैंगन की बाहरी छाल को पानी से अच्छी तरह धो लें। फिर काटते समय अंदर के गूदे को ध्यान से देखें और अगर कोई हिस्सा खराब या कीड़ा लगा दिखे, तो उसे तुरंत फेंक दें।

image credit-pinterest (green thumbs tips)

ध्यान रखने वाली बातें

सर्दियों की सब्जियों को धोते समय इन बातों का हमेशा ध्यान रखें, नहीं तो सारी मेहनत बेकार हो जाएगी।

  • सब्जियों को कभी भी एक ही पानी में बार-बार न धोएं, हर बार ताजा पानी लें।
  • पालक और सलाद पत्ता जैसी पत्तेदार सब्जियों को 2-3 बार धोना जरूरी है।
  • फूलगोभी और ब्रोकली को नमक वाले पानी में भिगोना न भूलें।
  • सब्जियां धोने के बाद उन्हें साफ कपड़े या छलनी में सुखाकर ही काटें।
  • कटी हुई सब्जी को दोबारा गंदी जगह पर न रखें।
  • फ्रिज में रखने से पहले सब्जियों को अच्छे से सुखा लें, वरना वो जल्दी सड़ जाएंगी।

सर्दियों की सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं, लेकिन तभी जब उन्हें सही तरीके से साफ करके पकाया जाए। ऊपर बताए गए तरीको को आप फॉलो कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Source(FDA-US Food And Drug, PubMed NIH) main image credit- gemini