मॉनसून में महिलाओं को सबसे ज्यादा किचन में रखे खाने-पीने की चीजों को स्टोर करने की चिंता रहती है। जो चीजें गर्मी के मौसम में आसानी से स्टोर हो जाती हैं, वह मॉनसून आते ही खराब होने लगती हैं। कभी इन चीजों में फंगस लग जाते हैं तो कभी गीला होने की वजह से अजीब सी बदबू आने लगती है। ऐसा उन घरों में ज्यादा होता है, जहां किचन में हवा जाने का कोई सोर्स नहीं होता। किचन में खिड़की या बालकनी नहीं है और किचन हमेशा बंद रखती हैं, तो मानसून में नमी की वजह से ऐसा हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिसमें बारिश के मौसम में जल्दी नमी बन जाती है।
आटा क्यों हो जाता है गीला?
बारिश के मौसम में धूप कम निकलने की वजह से हवा में नमी बढ़ जाती है। बारिश का पानी सूखता नहीं, इसलिए हवा ठंडी भी लगती है, लेकिन इस मौसम में नमी की वजह से आटा भी खराब होता है। गर्मियों में जैसे आप आटे को कहीं भी स्टोर कर लेती हैं, मॉनसून में ऐसा नहीं होता। बारिश के मौसम में इसमें गांठें या छोटे-छोटे कीड़े भी हो सकते हैं।
- कारण- इसका कारण आटा निकालते समय सफाई का ध्यान नहीं रखना हो सकता है। अगर आप गीले बर्तन को आटे के डिब्बे में डालेंगी, तो थोड़ी सी भी नमी आटे को खराब कर सकती है। इसके साथ ही अगर आप आटे को एयरटाइट डिब्बे में बंद नहीं रखेंगी, तो हवा में मौजूद पानी के कण आटे के अंदर चले जाएंगे और यह जल्दी खराब हो जाएगा।
चीनी अपने आप कैसे गीली हो जाती है?
चीनी के गीले होने का कारण भी नमी वाला मौसम होता है। कई बार डिब्बा बंद होने के बाद भी आपको चीनी गीली और हल्की पिघली हुई दिखेगी। इसे देखकर आपको ऐसा लगेगा कि इसमें पानी चला गया है, लेकिन ऐसा होता नहीं। अगर आप चाहती हैं कि ऐसा न हो, तो आपको इसे अच्छे से एयर टाइट डिब्बे में रखना चाहिए। इसके साथ ही आपको डिब्बे में गीला चम्मच भी नहीं डालना चाहिए।
- कारण- किचन में गैस, भाप और पानी की वजह से भी यह मॉनसून में जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए, इसे गैस से दूर रखें।
नमक
नमक के साथ ऐसी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। नमी वाले मौसम में कई बार नमक चिपचिपा या गांठदार नजर आता है, जिसका सबसे बड़ा कारण बारिश का मौसम हो सकता है। नमक एक Hygroscopic पदार्थ है। जो हवा से नमी को बहुत तेजी से अपने अंदर खींचता है। ऐसे में किचन अगर बंद है और हवा आने का कोई रास्ता नहीं है, तो बारिश के मौसम में नमी की वजह से यह गीला हो सकता है।
इसे भी पढे़ं- ऑफिस और किचन दोनों संभालना होगा आसान, वर्किंग वुमन के काम आएगा मील प्रेप
इन चीजों के अलावा मसाले, बिस्कुट और नमकीन भी बारिश के मौसम में नमी की वजह से गीली या सीली हुई लगती है। अगर आप चाहती हैं कि यह खराब न हो, तो इसे मॉनसून में अच्छे से एयर टाइट डिब्बे में डालकर बंद करें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
