अक्सर लोग सहूलियत के चक्कर में फ्रिज के दरवाजे वाली रैक में दूध, अंडे और बाकी सामान सजाकर रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपकी ग्रोसरी समय से पहले खराब हो सकती है? दरअसल, जब भी हम फ्रिज खोलते हैं, तो सबसे ज्यादा तापमान में उतार-चढ़ाव दरवाजे वाले हिस्से में ही होता है। बाहरी हवा के बार-बार संपर्क में आने के कारण यह जगह फ्रिज का सबसे गर्म हिस्सा बन जाती है। ऐसे में कई चीजों का बैक्टीरिया के संपर्क में आने और खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं वे कौन सी 7 चीजें हैं जिन्हें भूलकर भी फ्रिज के दरवाजे में नहीं रखना चाहिए।

इन 7 चीजों को फ्रिज के दरवाजे में रखने से बचें

यहां आपको कुछ चीजें बताई जा रही हैं, जिन्हें फ्रिज के दरवाजे में रखने से पहले सोचें-

1. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध की बोतलों या पैकेट को दरवाजे के शेल्फ में रखना काफी आसान लगता है, लेकिन इस आदत को बदलना बहुत जरूरी है। बार-बार दरवाजा खुलने से वहां का तापमान बदलता रहता है और ठंडक कम मिलती है, जिससे दूध के फटने या खट्टा होने की संभावना बढ़ जाती है। 

2. अंडे

कई फ्रिज के दरवाजों में खास तौर पर एग ट्रे बनी होती है, इसलिए ज्यादातर लोग वहीं अंडे रखते हैं। हालांकि, दरवाज खुलने और बंद होने के झटकों से अंडों के गिरने और टूटने का डर तो रहता ही है, साथ ही तापमान में लगातार बदलाव की वजह से साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया के पनपने का जोखिम भी बढ़ जाता है।

3. ताजे फल और सब्जियां

जल्दी में स्नैक्स की तरह इस्तेमाल करने के लिए लोग फल या सब्जियों को दरवाजे की रैक में रख देते हैं। यह तरीका पूरी तरह गलत है। नमी में बदलाव के कारण फल-सब्जियां बहुत जल्दी सड़ने लगती हैं या आपस में टकराकर खराब हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं सिंक ड्रेन में फॉयल की बॉल डालने से क्या होता है? जानें कमाल की ट्रिक

4. बचा हुआ खाना

रात का बचा हुआ खाना या पकी हुई दाल-सब्जी को दरवाजे में रखने से उसमें नमी और तापमान के बदलाव के कारण बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं। खासतौर पर पास्ता, नूडल्स जैसे खाने बहुत जल्दी स्पॉइल हो सकते हैं।

5. कांच की कांच की वाइन और जूस की बोतलें

कांच की भारी बोतलों को दरवाजे पर रखने से दरवाजा भारी हो जाता है और झटका लगने पर बोतलें नीचे गिरकर टूट सकती हैं। दरवाजे की प्लास्टिक रैक अक्सर इतनी मजबूत नहीं होती कि भारी बोतलों का भार लंबे समय तक उठा सके। कांच की बोतलों को हमेशा फ्रिज के अंदर लेटाकर या वाइन रैक में सुरक्षित तरीके से रखना चाहिए।

6. सॉस और केचप के पाउच

रेस्तरां से आए एक्स्ट्रा सॉस, चिली फ्लेक्स या केचप के छोटे पाउच लोग अक्सर दरवाजे के कोनों में जमा कर देते हैं। इससे सिर्फ फ्रिज में जगह घिरती है। इनमें पहले से ही प्रिजर्वेटिव्स मौजूद होते हैं, जिससे इन्हें ठंडा रखने की आवश्यकता नहीं होती।

निष्कर्ष

फ्रिज का सही इस्तेमाल केवल चीजों को ठंडा रखना नहीं, बल्कि उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाना और सेहत की सुरक्षा करना भी है। यदि आप अपनी ग्रोसरी को लंबे समय तक ताजा रखना चाहते हैं और खाने को बर्बाद होने से बचाना चाहते हैं, तो आज ही अपने फ्रिज के अरेंजमेंट में सुधार करें।

यह भी पढ़ें- Cooking Hacks: घर पर बनाएं पेपर जैसा क्रिस्पी डोसा, बस बैटर में मिलाएं ये चीजें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific