बारिश का मौसम आते ही मोबाइल नेटवर्क और वाई-फाई सिग्नल वीक हो जाते हैं। इतना नहीं बल्कि DTH टीवी छतरी का सिग्नल भी खराब हो जाता है। इससे निपटने के लिए लोग अलग-अलग तरकीब लगाते हैं। इसी में एक प्लास्टिक बोतल वाला जुगाड़,  लेकिन क्या आप जानती हैं, लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको इसके पीछे के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं।

बारिश होने पर कमजोर हो जाता है DTH छतरी के LNB

DTH छतरी के LNB हिल जाते हैं। अब सवाल आता है कि यह क्या है? बता दें कि डीटीएच डिश के आगे एक छोटा गोल सा डिवाइस लगा होता है, इसे ही LNB कहते हैं। यह डिवाइस सैटेलाइट से आने वाले सिग्नल को कैच करता है और आपके सेट-टॉप बॉक्स तक नेटवर्क को पहुंचाता है। अगर इस पर पानी जम जाए या नमी आ जाए, तो सिग्नल कमजोर हो जाता है।

DTH छतरी पर प्लास्टिक बोतल क्यों लगा रहे हैं लोग?

जैसा कि आपने तस्वीर में देखा होगा कि प्लास्टिक बोतल DTH छतरी के LNB पर लगा है। इसका मतलब यह है कि अगर LNB पर बारिश की बूंदे पड़ेगी, तो सिग्नल कमजोर हो जाएगा। अब ऐसे में जब इस पर कटी हुई बोतल रख देते हैं, तो LNB सूखा रहता है और नेटवर्क खराब होने से बच जाता है।

इसे भी पढ़ें- खिड़की पर एल्युमिनियम फॉइल को पानी की थैली में क्यों टांग रहे हैं लोग? जानें सोशल मीडिया पर वायरल ट्रिक की असल वजह

प्लास्टिक बोतल रखने वाला जुगाड़ क्या सच में काम करता है?

यकीनन ऊपर दी गई जानकारी को पढ़ने के बाद यह सवाल मन में आ रहा होगा कि क्या सच में यह तरकीब काम करती है? बता दें कि यह जुगाड़ हल्की बारिश में काम करता है। मगर मूसलाधार बारिश और हवा के दौरान यह जुगाड़ फेल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज बारिश के झोंके को प्लास्टिक बोतल नहीं रोक सकता है।

प्लास्टिक बोतल DTH छतरी पर लगाते समय रखें ध्यान

अगर आप इस जुगाड़ को अपना रही हैं, तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। नीचे जानें

  • इसके लिए हमेशा पारदर्शी बोतल का चुनाव करें।
  • बोतल को इस प्रकार काटे कि आसानी से LNB ढक जाए।
  • LNB के सिग्नल रिसेप्शन एरिया को कवर न करें।
  • मोटी बोतल का इस्तेमाल न करें। वरना छतरी का अलाइनमेंट बिगड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- घर के बाहर पॉलिथीन में अखबार डालकर क्यों टांग रहे हैं लोग? इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह एक हैक... जानें कारण

लेख में पढ़कर आप समझ गई होंगी कि लोग अपने डीटीएच छतरी पर प्लास्टिक बोतल क्यों लगा रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ। 

Image Credit- Magnific, AI