Wet Grinder Vs Mixer Grinder: घर में डोसा और इडली का बैटर बनाना हो, तो सबसे बड़ा सवाल यही आता है, बैटर मिक्सर में पीसें या वेट ग्राइंडर लें? मिक्सर तो घर में पहले से ही होता है, लेकिन फिर भी डोसे का स्वाद क्यों नहीं आता?

असल में फर्क बैटर की बनावट का है। मिक्सर तेज चलता है, वेट ग्राइंडर धीरे-धीरे पीसता है। एक बैटर को जल्दी बना देता है, दूसरा बैटर को परफेक्ट बना देता है। तो चलिए जानते हैं, आपके घर के लिए कौन सा ग्राइंडर बेस्ट रहेगा।

वेट ग्राइंडर क्या है? (What is Wet Grinder)

वेट ग्राइंडर खास तौर पर गीले अनाज को पीसने के लिए बना होता है। इसमें पत्थर की दो चक्कियां धीरे-धीरे घूमती हैं, जो भिगोए हुए चावल और उड़द दाल को एकदम महीन और चिकना पीस देती हैं। इसका बैटर ज्यादा फूलता है और इडली ज्यादा सॉफ्ट बनती है।

image credit- gemini

मिक्सर ग्राइंडर क्या है? (What is Mixer Grinder)

मिक्सर ग्राइंडर तेज ब्लेड से काम करता है। यह चटनी, मसाले, स्मूदी और पेस्ट के लिए बेस्ट है। यह बैटर भी पीस सकता है, लेकिन तेज चलने की वजह से बैटर में गर्मी आ जाती है, जिससे बैटर की क्वालिटी थोड़ी कम हो सकती है।

 

वेट ग्राइंडर Vs मिक्सर ग्राइंडर 

बहुत से लोगों को दोनों ग्राइंडर में अंतर नहीं पता होता है। आइए जानते हैं यहां-

प्वाइंट्स वेट ग्राइंडर  मिक्सर ग्राइंडर
बैटर की बनावट एकदम चिकना और मुलायम  थोड़ा दरदरा हो सकता है
गर्मी बहुत कम गर्मी बनती है  तेज ब्लेड से ज्यादा गर्मी बनती है
क्षमता एक बार में ज्यादा बैटर बनता है  थोड़ी मात्रा के लिए सही है
स्पीड धीरे पीसता है, समय लगता है  बहुत जल्दी पीस देता है
उपयोग सिर्फ गीला पीसने के लिए  चटनी, मसाले, जूस सबके लिए
सफाई साफ करना थोड़ा मुश्किल है  साफ करना बहुत आसान है
कीमत / जगह महंगा है और ज्यादा जगह लेता है  सस्ता है और कम जगह लेता है

किसे क्या खरीदना चाहिए?

अक्सर लोगों को यह नहीं पता होता है कि किसे कौन सा ग्राइंडर लेना चाहिए? आइए जानते हैं यहां-

वेट ग्राइंडर: अगर आप हफ्ते में 2-3 बार इडली-डोसा बनाती हैं, पूरे परिवार के लिए ज्यादा बैटर बनाना पड़ता है याआपको एकदम सॉफ्ट और फूला हुआ बैटर चाहिए और किचन में जगह की भी कोई दिक्कत नहीं है, तो आपके लिए वेट ग्राइंडर ही सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

मिक्सर ग्राइंडर लें: अगर आप कभी-कभी ही डोसा बनाती हैं, आपको थोड़ी मात्रा में ही बैटर चाहिए, एक ही मशीन से चटनी और मसाला भी पीसना है और किचन में जगह भी कम है, तो आपके लिए मिक्सर ग्राइंडर ही सबसे सही रहेगा।

image credit-gemini

बैटर के लिए असली में बेस्ट कौन सा है?

अगर सिर्फ बैटर की क्वालिटी की बात करें, तो वेट ग्राइंडर ही जीतता है। इसका धीरे पीसना, कम गर्मी और ज्यादा कैपेसिटी बैटर को परफेक्ट बनाती है। इससे इडली ज्यादा फूलती है और डोसा ज्यादा क्रिस्पी बनता है।

मगर ऐसा नहीं है कि मिक्सर का बैटर खराब होता है। अगर आप सही पानी का रेश्यो, छोटी-छोटी मात्रा में पीसना और बीच-बीच में मिक्सर को रोकना जानते हैं, तो मिक्सर से भी बढ़िया बैटर बन सकता है।

बैटर बनाते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

बैटर बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, वरना सारी मेहनत खराब हो जाती है।

  • एक साथ ज्यादा पानी डालने से बैटर पतला हो जाता है और फूलता नहीं है।
  • 2 मिनट चलाकर 1 मिनट रोकें, इससे बैटर गर्म नहीं होगा।
  • पहले दाल को महीन पीसें, फिर चावल को थोड़ा दरदरा पीसें, बैटर परफेक्ट बनेगा।
  • बैटर इडली के घोल जैसा गाढ़ा होना चाहिए, तभी वह अच्छे से फूलेगा।
  • बैटर को हमेशा ढककर गरम जगह पर रखें, ठंडी जगह पर बैटर नहीं फूलता।

आप रोज या हफ्ते में कई बार डोसा-इडली बनाती हैं, तो वेट ग्राइंडर लेना ही समझदारी है और अगर आप कभी-कभी बनाते हैं और मिक्सर से ही काम चल जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- gemini