Tips To Clean Ceiling Fan: दिवाली की सफाई में सबसे मुश्किल काम सीलिंग फैन साफ करना होता है। जैसे ही कपड़ा मारते हैं, पूरी धूल नीचे बिस्तर, फर्श और फर्नीचर पर गिर जाती है। फिर दोबारा पूरी सफाई करनी पड़ती है, लेकिन एक पुराना और देसी जुगाड़ है, जिससे फैन मिनटों में चमक जाएगा और घर गंदा भी नहीं होगा। इस ट्रिक का नाम है पिलो कवर ट्रिक।
पिलो कवर ट्रिक क्या है?
इस तरीके में पुराने तकिए के कवर का इस्तेमाल किया जाता है। कवर को ब्लेड पर चढ़ाकर खींचने से सारी धूल कपड़े के अंदर ही फंस जाती है। नीचे एक भी कण नहीं गिरता। यही वजह है कि दिवाली की सफाई में यह तरीका सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
image credit- pinterest (Hudson Farmhouse)
स्टेप बाय स्टेप ऐसे साफ करें सीलिंग फैन
पंखे को साफ करने के लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
- फैन साफ करने से पहले दीवार वाले स्विच से या मेन पावर से फैन बंद कर दें। सेफ्टी के लिए यह सबसे जरूरी स्टेप है।
- एक पुराना पिलो कवर लें और उसे एक ब्लेड पर स्लीव की तरह पूरी तरह चढ़ा दें।
- अब पिलो कवर के ऊपर और नीचे से हाथों से हल्का दबाएं और उसे अपनी तरफ खींचें। ब्लेड की सारी धूल कवर के अंदर ही जमा हो जाएगी।
- इसी तरह एक-एक करके सभी ब्लेड साफ करें।
- सफाई के बाद पिलो कवर को बाहर या डस्टबिन में झाड़ें और फिर उसे धोने के लिए डाल दें।
- अगर ब्लेड पर तेल या चिपचिपी परत जमी है, तो माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्के साबुन वाले पानी या सिरका-पानी के घोल में भिगोकर पोंछें और फिर सुखाएं।
- सावधानी के लिए फैन के नीचे पुराना अखबार, बेडशीट या कपड़ा बिछा दें, ताकि थोड़ी-बहुत धूल गिरे भी तो फर्श गंदा न हो।
- गर्मी और सर्दी की जमी हुई धूल सांस में जा सकती है। इसलिए सफाई करते समय एक साधारण फेस मास्क जरूर पहनें।
image credit- pinterest (jessica water)
पंखा साफ करते वक्त ध्यान रखने वाली बातें
फैन साफ करते समय इन 6 बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान।
- फैन को कभी भी गीले हाथों से साफ न करें।
- चालू हालत में फैन को साफ न करें।
- ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें, इससे ब्लेड की पॉलिश खराब हो सकती है।
- स्टूल या सीढ़ी पर चढ़ते समय किसी को पकड़ने के लिए कहें।
- रेगुलेटर और मोटर वाले हिस्से पर पानी न डालें।
- सफाई के बाद फैन को 10 मिनट सूखने दें, फिर ही चलाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- gemini
