वर्किंग वुमन दिन भर भागदौड़ करने के बाद थक जाती हैं। वे कुछ पल सुकून और शांति के बिताने के लिए घर में एक कोना ऐसा जरूर ढूंढती हैं, जहां कुछ समय के लिए रिलैक्स कर सकें। अगर आप भी थकान दूर करने के लिए महंगे स्पा में जाती हैं, तो अब फिजूल खर्च के बजाय आप आप घर पर ही छोटे से बाथरूम को स्पा लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

वुडन वॉलपेपर का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने बाथरूम को ही स्पा में बदलना चाहती हैं, तो आपको कुछ जरूरी टिप्स को ध्यान में रखना होगा। जैसे कि आप अपने बाथरूम की वॉल को वुडन वॉलपेपर से डिजाइन कर सकती हैं। ऐसा करने से बाथरूम वेल मैंटेन रहेगी साथ ही स्पा जोन वाला लुक भी मिलेगा। इसके अलावा आप वॉल का कलर भी चेंज कर लाइट कलर कर सकती हैं।

इनडोर प्लांट्स और लकड़ी के सामान

बाथरूम को स्पा लुक देने के लिए आप एक अलग से ही छोटी वार्डरोब बनवाएं या एक ऐसा कोना चुनें, जहां पर आप छोटे इनडोर पौधे रख सकें। इसी कोने में कुछ लकड़ी के छोटे टूल्स का इस्तेमाल भी करें। यह आपकी बाथरूम के इंटीरियर को लक्जरी स्पा लुक देंगे।

खुशबू के लिए सुगंधित मोमबत्तियां

बाथरूम को स्पा बनाने के लिए खुशबू बहुत जरूरी होती है। ऐसे में आप अपने बाथरूम को खुशबूदार बनाने के लिए कुछ सुगंधित मोमबत्तियां या बाथरूम स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल मार्केट में आपको ऐसे कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, जो बाथरूम को महकाने के लिए बने हैं। आप इन चीजों का इस्तेमाल कर बाथरूम को फ्रेश रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बाथरूम और किचन के लिए बेस्ट हैं ये Stylish Faucet Designs, घर को मिलेगा एकदम लक्जरी लुक

लंबा मिरर और शावर पार्टीशन

घर के साधारण बाथरूम को स्पा जैसा बनाने के लिए बाथरूम में बाथटप बनवाएं उसी के पास टॉवल, साबुन रखने के लिए एक छोटा स्टूल भी डिजाइन करवाएं। इसके साथ ही खूबसूरत लंबी साइज का मिरर लगवा सकती हैं। यह एक परफेक्ट स्पा जोन बनेगा।

आप चाहें, तो कांच का एक शावर पार्टीशन भी लगाकर रिलैक्सिंग स्पा तैयार कर सकती हैं। इन सभी टिप्स की मदद से आप नार्मल बाथरूम को लक्जरी स्पा जैसा बना सकती हैं।

अगर आप भी अपने छोटे से बाथरूम को खूबसूरत स्पा बनाना चाहती हैं, तो ऊपर दी गई इन सभी टिप्स को फॉलो करके आप अपने बाथरूम को भी लग्जरी और रिलैक्सिंग स्पा लुक दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Bathroom Designs: सिंपल घर के लिए बेस्ट हैं बाथरूम के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा फाइव स्टार होटल जैसा मॉडर्न लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific