घी खत्म होने के बाद अक्सर महिलाएं डिब्बे को फेंकती नहीं। इसे अच्छे से धोकर फिर से कोई और सामान रखने के लिए यूज कर लेती हैं। हालांकि, घी का डिब्बा साफ करना हर महिला को एक बड़ा और मुश्किल काम लगता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसकी चिकनाहट जल्दी साफ नहीं होती। साबुन या डिटर्जेंट का अच्छे से रगड़कर साफ करने के बाद भी हाथ लगाने पर ऐसा लगता है कि डिब्बे पर चिकनाहट रह गई है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप बिना किसी साबुन या डिटर्जेंट के डिब्बे की चिकनाहट को खत्म कर सकती हैं।
घी के डिब्बे की चिकनाहट कैसे साफ करें?
ऐसे कई घरेलू तरीकें है, जिसकी मदद से आप बिना साबुन और डिटर्जेंट के इस्तेमाल के भी घी का डिब्बा चमका सकती हैं। इससे केवल घी की चिकनाहट नहीं बल्कि महक भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। बस ध्यान रखें कि आपको इन टिप्स को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है।
जरूरी जानकारी
- सबसे पहले बचा हुआ घी अच्छे से साफ कर लें। इसके लिए आप किसी कपड़े या पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे डिब्बा पर लगा घी अच्छी तरह से साफ हो जाएगा। इससे ज्यादातर चिकनाई पहले ही निकल जाती है।
- इसे साफ करने के लिए आपको मिट्टी की जरूरत होगी। आप गमले या गार्डन में से मिट्टी लेकर एक बर्तन में रख लें।
- अब आपको एक बर्तन में पानी गर्म करना है। पानी को अच्छे से उबाल आने दें, क्योंकि इसकी मदद से ही चिकनाहट खत्म की जाएगी।
घी के डिब्बे को साफ करने के टिप्स
मिट्टी यूज करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपको साबुन या डिटर्जेंट बर्बाद करने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही मिट्टी की मदद से घी की गंध भी खत्म हो जाएगी, जिससे आप डिब्बे कोई भी सामान रखने के लिए यूज कर पाएंगी।
- इसे यूज करने के लिए सबसे पहले आप घी के डिब्बे को एक बार पानी से धो लें।
- इसके बाद मिट्टी को हल्का गीला करें और डिब्बे पर लगाएं।
- कोशिश करें की मिट्टी डिब्बे के अंदर और बाहर दोनों तरफ अच्छे से लग जाए।
- अब डिब्बे को दोनों हाथों से अच्छे से रगड़ें। आप चाहें, तो ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद आप गर्म पानी को एक बड़ी बाल्टी में डालें और इसमें घी का डिब्बा डाल दें।
- घी का डिब्बा गर्म पानी में डालते ही, मिट्टी पानी में निकलने लगेगी।
- अब हाथ बचाते हुए पानी में से डिब्बा निकालें और ठंडे पानी में धो लें।
- इस तरह घी का डिब्बा अच्छे से साफ हो गया है और इसकी चिकनाहट भी खत्म हो जाएगी।
इस टिप्स के अलावा आप डिब्बे से घी की चिकनाहट खत्म करने के लिए नमक और नींबू का भी यूज कर सकती हैं। इसे यूज करने पर भी आपको साबुन या डिटर्जेंट की जरूरत नहीं होगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Magnific
