अपनी वॉर्डरोब को खूबसूरत और सही तरीके से व्यवस्थित रखना हर महिला की चाहत होती है। लेकिन कई बार प्लास्टिक या स्टील के हैंगर से कपड़े बार-बार फिसलकर नीचे गिर जाते हैं। यह न सिर्फ अलमारी की खूबसूरती को खराब करता है, बल्कि नीचे गिरने की वजह से महंगे कपड़ों में सिलवटें आने लगते हैं। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं और हैंगर से बार-बार फिसल रहे इन कपड़ों को सही तरीके से संभालना चाहती हैं, तो 3 खास ट्रिक्स को अपना सकती हैं।
हैंगर से बिखर रहे कपड़ो को ऐसे करें ठीक
अधिकतर महिलाएं अपने और अपने परिवार के सदस्यों के कपड़े अलमारी के अंदर हैंगर में टांग देती हैं। लेकिन हैंगर से जब ये कपड़े फिसलकर नीचे गिरने लगते हैं, तो इससे बड़ी परेशानी होने लगती है। बार-बार बिखरे हुए कपड़ो को उठाना एक बड़ा काम लगता है। अगर आप चाहती हैं कि कपड़े अपनी जगह से न हिलें, तो नीचे दी गई स्मार्ट ट्रिक्स को जरूर ट्राई करें।
यहां देखें 3 खास ट्रिक्स :
हैंगर के हुक या लूप का सही इस्तेमाल
जब भी आप मार्केट से हैंगर खरीदें, तो ऐसे हैंगर चुनें, जिनमें हुक या लूप बने हो। कपड़ों को टांगते समय उनके स्ट्रैप्स को हैंगर के इन दोनों किनारों पर बने हुक के अंदर फंसा दें। ऐसा करने से कपड़ा बार-बार नीचे नहीं गिरेगा और अपनी जगह पर मजबूती से टिका रहेगा। इससे अलमारी भी खूबसूरत दिखेगी।
कपड़ों को डिवाइड करें और चुनें वेलवेट हैंगर
कई बार महिलाएं जगह बचाने के चक्कर में एक ही हैंगर पर कई कपड़े टांग देती हैं, जिसकी वजह से ज्यादा वजन होने से भी बार- बार कपड़े हैंगर से गिरने लगते हैं। इसके लिए आप हल्के और भारी कपड़ों को अलग करें। अगर कोई भारी जींस या जैकेट है, तो उसे अलग मजबूत हैंगर पर डालें। वहीं, अगर कोई हल्की ड्रेस या टॉप है, तो वेलवेट कोटिंग वाले हैंगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। वेलवेट का टेक्सचर कपड़ों को फिसलने से रोकता है।
यह भी पढ़ें- लोहे की अलमारी पर लगी जिद्दी जंग कर रही है खूबसूरती को कम? आजमा लें ये ट्रिक
रबर बैंड ट्रिक को जरूर अपनाएं
इन सभी ट्रिक्स के अलावा आप किसी भी मजबूत हैंगर के दोनों किनारों पर एक-एक मोटा रबर बैंड लपेट दें। रबर का ग्रिप कपड़ों के फैब्रिक को फिसलने नहीं देगा और कपड़े लंबे समय तक हैंगर पर टिके रहेंगे। रबर वाला यह नुस्खा भी आपकी अलमारी की खूबसूरती को बढ़ा सकता है साथ ही कपड़ो को सही ढंग से रख सकता है।
अगर आपकी अलमारी के हैंगर से भी बार-बार कपड़े फिसलकर गिर जाते हैं, तो ऊपर दिए गए इन 3 आसान और घरेलू तरीकों को अपनाकर आप भी हैंगर पर टंगे कपड़ों को लंबे समय तक टिकाएं रख सकती हैं। इससे अलमारी भी खूबसूरत दिखेगी।
यह भी पढ़ें- रोज सुबह कपड़े चुनने की उलझन होगी खत्म! खचाखच भरी अलमारी को ऐसे बनाएं 'कैप्सूल वॉर्डरोब'
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
