छोटे बेडरूम को कैसे सजाया जाए, यह समझना हर किसी के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आपको कम स्पेस में अच्छी चीजें लगानी होती है। बेड की वजह से ही इतना ज्यादा स्पेस खत्म हो जाता है कि और दूसरी चीजें रखने के लिए जगह ही नहीं होती। हालांकि, आजकल घर को सजाने के इतने ऑप्शन आ गए हैं कि आप छोटे बेडरूम को भी एकदम लग्जरू जैसा लुक दे सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको छोटे बेडरूम के लिए झूमर के डिजाइन के बारे में बताएंगे। आप इसे कहां लगा सकती हैं और कैसे फिट करें, इसके बारे में भी आप यहां जान पाएंगी।

फ्लश माउंट क्रिस्टल झूमर कैसे होते हैं?

आप छोटे बेडरूम में इस तरह का झूमर लगवा सकती हैं, क्योंकि यह नीचे की तरफ नहीं लटकता। यह दीवार में पूरी तरह से अटैच किया जाता है और नीचे की तरफ ज्यादा नहीं लटकता। ऐसे में आपको सिर पर टकराने की भी चिंता नहीं रहती और बच्चों का हाथ भी नहीं जाता। इसमें राउंड, चौकोर और वी शेप में झूमर आते हैं। आप अपनी के अनुसार इनका डिजाइन चुन सकती हैं। आपके घर के बेडरूम की सीलिंग कम ऊंची है, तो आपके लिए यह बेस्ट है।

IMAGE CREDIT- INTERIOR HANDICRAFT/AMAZON

गोल रिंग एलईडी झूमर

यह डिजाइन भी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। इनका डिजाइन सिंपल होता है, लेकिन फिर भी यह दिखने में मॉडर्न लगता है। यह बिजली भी ज्यादा नहीं लेता और आंखों को आराम देने वाला भी होता है। इसमें कई तरह के शेप आते हैं। आप दीवार से हल्का नीचे लटकने वाला रिंग एलईडी झूमर ले सकती हैं। छोटे घरों के लिए यह बेस्ट झूम ऑप्शन है।

Image credit- Baslash/amazon

ग्लास बॉल झूमर (Glass Globe Chandelier)

इसमें नीचे की तरफ बॉल लटके होते हैं। बहुत ज्यादा बॉल डिजाइन वाले झूमर की बजाय आप तीन बॉल वाला ऑप्शन चुन सकती हैं। यह दिखने में सिंपल लगता है, लेकिन अलग-अलग साइट वाले बॉल इसे खास बनाते हैं। यह कमरे को क्लासी और एलिगेंट लुक देते हैं। प्रीमियम लुक पसंद करने वाले लोग बेडरूम में इस तरह का झूमर लगवा सकते हैं।

इसे भी पढे़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Lounge Area के ये डिजाइन आपके घर को बनाएंगे क्लासी, छोटे घरों में लगेगा अच्छा

image credit- Ionic Glass/flipkart

मेटल फ्रेम झूमर

इस तरह के झूमर में कई डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगे। ज्यादातर लोग ब्लेक और गोल्डन कलर खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। यह मजबूत और टिकाऊ होता है और जल्दी टूटने की चिंता नहीं रहती। इस तरहे के झूमर की सफाई करना भी आसान होता है, इसलिए लोग घर के लिए ऐसे झूमर का ही चुनाव करते हैं।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Dining Area के ये मॉडर्न डिजाइन्स घर को देंगे बड़ा लुक, कम बजट में लग्जरी दिखेगा आपका घ

image credit- Generic/amazon

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific