Old Wooden Ladder Reuse Ideas: अक्सर जो सीढ़ी हम घर में बेकार समझ रहे हैं, वही आजकल बड़े-बड़े होम डेकोर पेज पर हजारों रुपये में बिक रही है। लोग उसी पुरानी सीढ़ी से बुकशेल्फ, प्लांट स्टैंड और किचन रैक बनाकर अपना घर सजा रहे हैं। सबसे अच्छी बात, इसके लिए आपको 1 रुपया भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है। बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी चाहिए। तो चलिए देखते हैं, आपकी पुरानी सीढ़ी से क्या-क्या बन सकता है।

पुरानी लकड़ी की सीढ़ी से बनाएं ये 6 चीजें

अगर आपके घर में भी लकड़ी की सीढ़ी ज्यादा पुरानी हो गई है और आप उसे फेंक रही हैं, तो रुक जाएं और घर पर बनाएं ये 6 काम की चीजें।

1. सीढ़ी से बनाएं खूबसूरत बुकशेल्फ

अगर घर में किताबें इधर-उधर बिखरी रहती हैं, तो पुरानी सीढ़ी से बुकशेल्फ बना लें। सीढ़ी को दीवार से सटाकर खड़ा कर दें। उसके हर स्टेप पर किताबें रख दें। बीच में एक छोटा पौधा या फोटो फ्रेम रख देंगे तो लुक और भी सुंदर लगेगा। छोटे घरों के लिए यह सबसे बेस्ट आइडिया है, क्योंकि यह जगह भी कम घेरता है और देखने में भी एकदम नया लगता है।

image credit- pinterest (Popyella)

2. सीढ़ी से बनाएं हैंगिंग हर्ब गार्डन

किचन में धनिया-पुदीना रखने की जगह नहीं है? तो सीढ़ी को बालकनी में रखकर उस पर छोटे-छोटे कांच के जार रस्सी से लटका दें। इन जार में पुदीना, धनिया, तुलसी या मेथी लगा दें। यह देखने में भी बहुत प्यारा लगता है और खाना बनाते समय ताजी हर्ब भी तुरंत मिल जाती है। सर्दियों में धूप में रखी ये हर्ब गार्डन वाली सीढ़ी आपके घर की सबसे सुंदर चीज बन जाएगी।

image credit- pinterest (rita budah)

3. छोटी सीढ़ी से बनाएं नाइटस्टैंड

घर में छोटी वाली A-शेप सीढ़ी पड़ी है? तो उसे बेड के पास रख दें। सीढ़ी के स्टेप पर एक लकड़ी का फट्टा या छोटी टोकरी रख दें। इस पर आप किताब, पानी की बोतल, फोन चार्जर और छोटा लैंप रख सकती हैं। यह साइड टेबल बाजार की 2000 रुपये वाली टेबल से भी ज्यादा स्टाइलिश लगती है।

image credit- pinterest (Casolia)

4. किचन में बनाएं हैंगिंग पॉट रैक

किचन में बर्तन रखने की जगह कम पड़ रही है? तो पुरानी सीढ़ी को किचन की दीवार पर आड़ा करके टांग दें। उसमें छोटे-छोटे हुक लगा दें और उन पर कड़ाही, पैन, चम्मच और छोटे बर्तन टांग दें। इससे किचन की सारी जगह खाली हो जाएगी और बर्तन भी हाथ के पास रहेंगे। ऊपर वाले हिस्से पर मसालों के छोटे डिब्बे भी रख सकती हैं।

image credit- pinterest 

5. सीढ़ी से बनाएं वॉल डेकोर विद प्लांट्स

अगर आपको पौधे लगाना पसंद है, लेकिन जगह कम है, तो सीढ़ी को दीवार पर टांग दें। उसके हर डंडे पर छोटे-छोटे गमले लटका दें। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या छोटे सकुलेंट इसमें बहुत सुंदर लगते हैं। यह आइडिया लिविंग रूम या बालकनी की खाली दीवार के लिए एकदम परफेक्ट है। मेहमान आते ही सबसे पहले यही पूछेंगे - यह कहां से लिया?

image credit- pinterest (set_thetrend)

6. एंट्रीवे में बनाएं कोट और चाबी वाला रैक

घर में घुसते ही जैकेट, बैग और चाबी इधर-उधर पड़ी रहती है? तो सीढ़ी को एंट्री गेट के पास खड़ा कर दें। ऊपर एक छोटा बोर्ड लगा दें, नीचे 3-4 हुक लगा दें। अब इस पर जैकेट, बैग, छाता और चाबी टांग सकती हैं। इससे घर हमेशा साफ-सुथरा दिखेगा और मेहमानों पर भी अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा।

image credit- pinterest (Modern & Mellow)

पुरानी सीढ़ी को नया जैसा बनाने के 3 आसान टिप्स

पुरानी सीढ़ी को नया बनाने के लिए पहले ये 3 टिप्स जरूर अपनाएं। यह आपके घर को क्लासी लुक देने में मदद करेंगी।

  • पहले साफ करें: सीढ़ी को इस्तेमाल करने से पहले सैंडपेपर से अच्छे से घिसकर धूल साफ कर लें, ताकि कांटा न लगे।
  • पेंट करना न भूलें: व्हाइट, ब्राउन या अपने घर के हिसाब से कोई भी कलर कर लें। पेंट करते ही पुरानी सीढ़ी एकदम नई जैसी लगेगी।
  • दीवार से टाइट करें: अगर सीढ़ी को दीवार से सटाकर रख रहे हैं, तो उसे एक स्क्रू से दीवार में टाइट जरूर कर दें, ताकि बच्चों के धक्के से गिरे नहीं।

अब समझ गए न, पुरानी लकड़ी की सीढ़ी कबाड़ नहीं, बल्कि घर की सबसे काम की चीज है। उसी से आप बुकशेल्फ, हर्ब गार्डन, प्लांट डेकोर, साइड टेबल, किचन रैक और कोट रैक - सब कुछ बना सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- pinterest (Lovely Living, AureliQuill, Arborlen)