Oil Heater vs Blower: दिल्ली NCR में मौसम हल्का ठंडा होने लगा है और जैसे ही ठंड बढ़ती है, तो घर को गर्म रखने के लिए लोग हीटर खरीदने लगते है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए लोग हीटर का सहारा लेते हैं। मार्केट में हीटर के बहुत से ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड में दो हीटर रहते हैं, वो है ऑयल हीटर और ब्लोअर हीटर। दोनों का नाम भले ही अलग हों, लेकिन मकसद एक ही है कमरे को गर्म करना। वहीं अगर इनकी टेक्नोलॉजी, कीमत और सेफ्टी की बात करें तो जमीन-आसमान का फर्क है। नया हीटर लेने से पहले इन दोनों के बीच का फर्क जानना बहुत जरूरी है, चलिए डिटेल में समझते हैं।

ऑयल हीटर कैसे काम करता है?

ऑयल हीटर को ऑयल-फिल्ड रेडिएटर (OFR) भी कहा जाता है। इसमें अंदर डायथर्मिक ऑयल भरा होता है। हीटर इस तेल को गर्म करता है, जिससे इसकी मेटल की फिन्स गर्म हो जाती हैं और पूरे कमरे में धीरे-धीरे गर्माहट फैलती है। इसे गर्म होने में 15 से 20 मिनट लगते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह हवा में नमी खत्म नहीं करता और ऑक्सीजन को नहीं जलाता, इसलिए इसे सेफ माना जाता है और यह आवाज भी नहीं करता है।

image credit- pinterest (weekly offers)

ऑयल और ब्लोअर हीटर में अंतर

ऑयल हीटर और ब्लोअर हीटर में क्या अंतर है, आइए यहां जानते हैं।

फीचर ऑयल हीटर (OFR) ब्लोअर हीटर (Fan Heater)
गर्म होने का समय धीमा (15-20 मिनट) तुरंत
हवा पर असर नमी बरकरार, आंखों-स्किन पर जेंटल हवा को ड्राई करता है
आवाज बिल्कुल साइलेंट फैन की वजह से शोर
बेस्ट यूज   लंबे समय के लिए, बेडरूम 15-30 मिनट के लिए, तुरंत गर्मी के लिए
लंबे समय में खर्च ज्यादा किफायती शुरुआती कीमत कम, बिजली बिल ज्यादा

ब्लोअर हीटर कैसे काम करता है?

वहीं ब्लोअर यानी फैन हीटर में एक मेटल या सिरेमिक कॉइल होती है जो बिजली से गर्म होती है और पीछे लगा फैन उस गर्म हवा को कमरे में फेंकता है। इससे कमरा जल्दी गर्म हो जाती है और गर्मी जैसा फील होने लगता है। यह हीटर छोटे कमरे या बाथरूम के लिए अच्छा है, लेकिन यह हवा को जल्दी सोख देता है और इसमें लगा फैन काफी शोर करता है। इसे बंद करते ही गर्मी खत्म हो जाती है।

image credit-Pinterest (aliexpress)

हीटर लेते वक्त इन जरूरी टिप्स को न करें नजरअंदाज

हीटर खरीदते वक्त नीचे दी गई इन बातों का जरूर ध्यान रखें। इन्हें फॉलों करने से आप सही हीटर खरीद सकेंगी।

  • रातभर बेडरूम को गर्म रखने के लिए ऑयल हीटर सबसे आरामदायक और सेफ ऑप्शन है।
  • अगर कमरा छोटा है और बजट कम है तो इंस्टेंट हीट के लिए ब्लोअर हीटर ले सकते हैं।
  • छोटे बच्चों या बुजुर्गों वाले कमरे में खुले कॉइल वाला ब्लोअर अवॉइड करें, वहां OFR ज्यादा सुरक्षित रहता है।
  • ब्लोअर हीटर को हमेशा पर्दे, बिस्तर और ज्वलनशील चीजों से दूरी पर रखें।
  • बड़े साइज के कमरे के लिए ज्यादा फिन्स, यानी 9 से 13 फिन वाला ऑयल हीटर चुनें तो हीटिंग बेहतर होगी।

अगर आपको कम समय के लिए कमरा गर्म चाहिए, तो ब्लोअर सही है और लंबे समय बिना शोर वाली गर्माहट चाहिए, तो ऑयल हीटर बेहतर है, इसलिए अपनी जरूरत और कमरे के साइज को देखकर ही हीटर का चुनाव करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 main image credit-gemini