Open Kitchen Designs For Small House:  आज के समय लोग न केवल लिविंग एरिया बल्कि रसोई के इंटीरियर का भी खास ख्याल रखते हैं। हालांकि, कई बार छोटी जगह या फिर बहुत बड़ी जगह होने पर समझ नहीं आता है कि किचन किस डिजाइन में बनवाएं, जो घर को लग्जरी और स्टाइलिश लुक दे? आज के इस लेख में हम 5 ऐसे मॉडर्न ओपन किचन डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। 

1. मिनिमलिस्ट ओपन किचन (Minimalist Open Kitchen Design)

अगर आप अपने छोटे किचन को बड़ा दिखाना चाहती हैं, तो मिनिमलिस्ट ओपन डिजाइन चुन सकती हैं। यह देखने में इतना सुंदर लगता है कि आपको सजावट की सामान रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें स्लीक और हैंडल-लेस कैबिनेट होते हैं जो दीवारों में बिल्कुल फिट दिखते हैं। न्यूट्रल रंग जैसे सफेद, ग्रे या बेज इस डिजाइन में बहुत इस्तेमाल किए जाते हैं। यह छोटे घरों के लिए एकदम सही है।

Image Credit- Ingrid Larsenyy (Pinterest)

2. आईलैंड ओपन किचन (Island Kitchen Design)

अगर आपके घर में किचन के लिए अच्छी-खासी जगह है, तो आईलैंड ओपन किचन डिजाइन बेस्ट है। इसके बीच में एक अलग काउंटर होता है, जिसका इस्तेमाल सब्जी काटने, तैयार करने या उस पर नाश्ता करने के लिए किया जाता है। इसके ऊपर खूबसूरत पेंडेंट लाइट्स लगाई जाती हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।

Image Credit-Haven & Home | Home Decor & Ideas (pinterest)

3. एल-शेप्ड ओपन किचन (L-Shaped Open Kitchen Design)

एल-शेप्ड ओपन किचन डिजाइन दो दीवारों के कोने का इस्तेमाल करके 'L' आकार बनाता है। यह छोटे और मीडियम आकार के घरों के लिए प्रैक्टिकल और लोकप्रिय डिजाइन है। इसमें काम करने के लिए पर्याप्त काउंटर स्पेस मिलता है और दो लोग आसानी से एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं। यह हॉल या लिविंग एरिया से आसानी से कनेक्ट हो जाता है, जिससे घर का लुक बहुत ही मॉडर्न और स्टाइलिश लगता है।

Image Credit- Stanciu Alina Lydya (pinterest)

4. पैरेलल या गैलरी ओपन किचन (Parallel Or Galley Open Kitchen Design)

पैरेलल या गैलरी ओपन किचन डिजाइन में दो आमने-सामने काउंटर या स्लैब होते हैं, जिनके बीच में चलने के लिए थोड़ी जगह होती है। यह वर्किंग ट्रायंगल के नियम पर आधारित होता है, जिससे खाना बनाते समय गैस, फ्रिज और सिंक तक पहुंचना बहुत आसान और आरामदायक हो जाता है। ओपन होने के कारण इसका एक सिरा लिविंग रूम की तरफ खुला रहता है, जिससे यह कॉम्पैक्ट होने के बावजूद स्पेशियस और मॉडर्न दिखता है।

Image Credit- Hamza Bin Muhammad (Pinterest)

5. इंडस्ट्रियल लुक ओपन किचन (Industrial Style Open Kitchen Design)

इंडस्ट्रियल लुक ओपन किचन डिजाइन आजकल युवाओं के बीच काफी ट्रेंड में है। इसमें ईंटों की फिनिश वाली दीवारें, खुली हुई मेटल की पाइपलाइन और लकड़ी के सादे रैक का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें काले या डार्क स्टील के रंग के उपकरण और विंटेज बल्ब लगाए जाते हैं, जो इसे एक रॉ और कूल मॉडर्न लुक देते हैं। यह आपके घर के इंटीरियर को हटके और यूनिक पहचान देता है।

Image Credit-DreamSpace Home (pinterest)

इन 5 डिजाइंस में से अपने घर के साइज और अपनी पसंद के हिसाब से किचन डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं। इन डिजाइंस की खास बात यह है कि ये सिंपल से घर को भी स्टाइलिश बना देते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Pinterest