Kitchen Exhaust Fan Usage & Installation Tips: आजकल के समय में हर किसी के घर में एग्जॉस्ट फैन लगा होता है, लेकिन इसके बावजूद किचन की बदबू और चिपचिपाहट से छुटकारा नहीं मिलता। खाना बनाते समय धुआं, तेल और तीखी महक पूरे घर में फैल जाती है। इन चीजों को दूर करने के लिए ही एग्जॉस्ट फैन लगाया जाता है, लेकिन यह किस जगह लगा है और इसे कैसे चलाया जा रहा है, यह देखना काफी जरूरी होता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एग्जॉस्ट फैन इस्तेमाल करते समय सही साइज से लेकर क्रॉस-वेंटिलेशन जैसी इन 5 जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें।

एग्जॉस्ट फैन इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

किचन में एग्जॉस्ट फैन का लगा होना काफी जरूरी होता है, क्योंकि यह धुआं को दूर करता है। इसे चलाने से पहले ये बातें जरूर जानें।

1- कब चलाना चाहिए एग्जॉस्ट फैन?

अक्सर लोग क्या करते हैं कि जब वह खाना बनाते हैं तब फैन ऑन करते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। कुकिंग शुरू करने से 2 मिनट पहले ही एग्जॉस्ट चला देना चाहिए, ताकि हवा का एयर फ्लो बन जाए। इस बात का भी ध्यान रखें कि खाना बनाने के बाद 5 मिनट तक इसे चलने दें। ऐसा करने से सभी महक और धुआं बाहर निकल जाएगा।

2- क्रॉस-वेंटिलेशन है जरूरी

अगर आपका एग्जॉस्ट फैन सही से काम नहीं कर रहा है, तो जरूर क्रॉस-वेंटिलेशन की दिक्कत होगी। यह अच्छे से तभी काम करनेगा जब बाहर की हवा अंदर आ पाएगी और अंदर की हवा बाहर जा सकेगी। इसलिए खाना बनाते समय किचन की खिड़की या सामने खोल दें।

image credit-gemini

3- ब्लेड और जाली की सफाई

आपने देखा होगा कि किचन का एग्जॉस्ट फैन बहुत जल्दी गंदा हो जाता है। इसका कारण तेल और धुआं है, यह मोटर पर जमने लगता है। इसलिए महीने में कम से कम 1 बार इसे जरूर साफ करें। यह बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड की मदद से आसानी से साफ हो जाएगा।

4- साफ करते वक्त मोटर का रखें ध्यान

एक बात का जरूर ख्याल रखिएगा कि फैन को साफ करते वक्त मेन स्विच को बंद करना है। साथ ही अगर हो सके, तो पंखे के ब्लेड्स और बाहर के शटर को अलग से साफ कर लें। मोटर के अंदर गलती से भी पानी न जाए इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है, वरना मोटर फुंक सकती है।

image credit- gemini

5- किचन में कहां पर इंस्टॉलेशन कराना चाहिए?

अगर एग्जॉस्ट फैन चलाने के बाद भी धुआं बाहर नहीं जाता है, तो इसका कारण गलत इंस्टॉलेशन हो सकता है। जी हां, अगर फैन ज्यादा ऊपर लगा होगा तो यह हवा नहीं खींच पाएगा और आपके किचन में ही धुआं रह जाएगा। इसलिए कोशिश करें कि चूल्हे से ज्यादा ऊपर पर फैन न लगाएं।

घर पर एग्जॉस्ट फैन साफ करने का तरीका

एग्जॉस्ट फैन को घर में ही आसानी से साफ किया जा सकता है। आइए यहां जानते हैं तरीका।

  • एग्जॉस्ट फैन को साफ करने से पहले मेन स्विच को बंद कर दें और प्लग को निकाल दें। बाद में आराम से नीचे उतार लें।
  • साफ करते वक्ट मोटर वाले हिस्से पर ध्यान दें कि अंदर पानी न जाए। आप किसी कपड़े या पन्नी से ढक सकती हैं।
  • बाल्टी में खौलता हुआ पानी लें और उसमें डिशवॉश या डिटर्जेंट मिलाएं। साथ ही थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी डाल सकती हैं। इससे जल्दी साफ होगा।
  • इसके बाद फैन की ब्लेड और जाली को पानी में डाल दें और 10-15 मिनट तक छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद किसी पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से साफ कर लें।
  • मोटर वाला हिस्सा भी गंदा होगा, तो उसे हल्के गीले कपड़े से साफ करें और फिर पोछ दें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।