Kya Hai Kashmiri Kangri: सर्दियां शुरू होते ही हर कश्मीरी के हाथ में एक खास चीज नजर आती है। हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड में यहां इस्तेमाल की जाने वाली इसी खास चीज का नाम 'कांगड़ी' है। इसकी कई खासियतों की वजह से ही इसे कश्मीरियों का हीटर भी कहते हैं। 'कांगड़ी' अंगारों से भरा पारंपरिक चूल्हा होता है। घाटी में सर्दियों के 4 महीनों के दौरान ठंड से बचाव दिलाने में यही लोगों का सहारा होता है। ठंड से बचाव के लिए सबसे कारगर उपाय कांगड़ी है। इसे कश्मीरी लोग स्थानीय भाषा में कांगेर कहते हैं। किस चीज की होती है 'कांगड़ी' और कैसे इस्तेमाल में लाई जाती है? आइए जानते हैं यहां
Kya Hai Kashmiri Kangri: कैसे तैयार की जाती है 'कांगड़ी' ?
कश्मीरी कांगड़ी या कांगेर एक मिट्टी का बर्तन (कोंडुल) होता है जो दो हैंडलों के साथ बहु-परत वाले फ्रेम में रखा होता है। इससे यह एक पोर्टेबल हीटर बन जाता है। यहां जैसे ही चिनार के पेड़ों की मेपल जैसी पत्तियां लाल होने लग जाती हैं, सर्दियों की शुरुआत होने का संकेत मिलने लगता है। मौसम को ध्यान में रखते हुए कांगड़ी को तैयार कर लिया जाता है।
कश्मीर में बांस से मिलता-जुलता विलो विकर नाम का एक पेड़ होता है। उसकी लकड़ी कांगड़ी बनाने में इस्तेमाल की जाती है। कांगड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मिट्टी का एक कटोरा बनाया जाता है। इसे विकर की लकड़ी से बनी टोकरी में ऐसे एडजस्ट किया जाता है कि आसानी से मिट्टी का कटोरा न हिल सकता है और न ही आसानी से टोकरी से बाहर आ सकता है।
Image Credit: Shutterstock
Kya Hai Kashmiri Kangri: कश्मीर के इतिहास में भी है कांगड़ी का जिक्र
इस बेहद खास कश्मीरी हीटर और कांगड़ी का जिक्र कश्मीरी इतिहासकार कल्हण के 12वीं सदी के इतिहास राजतरंगिणी में भी है। इसका काम ठंड से बचाव के अलावा कई अन्य जगहों पर भी होता है। घर में बंद रहने के दौरान सर्दियों की भूख मिटाने के लिए आलू, गाजर और अंडे भूनना हो या सुगंध के लिए धूप जलाना या इजबंद के बीज (जंगली रूई) जलाना, जिसे बुरी नजर से बचाने वाला माना जाता है।
बादाम से भरी एक लंबी सजावटी कांगड़ी एक नवविवाहित बेटी को उसके नए घर में पहली सर्दी से पहले दिया जाने वाला एक पारंपरिक उपहार है। चरार-ए-शरीफ की सबसे बेशकीमती चरार कांगड़ी जटिल रूप से बुनी जाती है। यह कांगड़ी की 3 प्रसिद्ध किस्मों में से एक है, जबकि दूसरी बांदीपोरा और अनंतनाग की हैं। इनमें से प्रत्येक का अपना खास डिजाइन, शेप और सुंदरता है। इतना ही नहीं कश्मीर के अन्य हिस्सों में तैयार की जाने वाली कांगड़ी में से प्रत्येक किस्म की अपनी अलग ही विशेषता है।
Kya Hai Kashmiri Kangri: फिरन में फिट की जाती है कांगड़ी
यह भी पढ़ें- राजस्थान के मिनी कश्मीर का इतिहास क्या है? पुराणों से जुड़ी है इस हिल स्टेशन की कहानी
कश्मीरी महिलाएं कांगड़ी में बेहद तरीके से फिरन में फिट करती हैं। इसके बाद अपने रोजमर्रा के काम करती हैं। क्योंकि यह वजन में काफी हल्की होती है, इसलिए लोग इसे बाजार में जाते हुए, खेतों में काम करते हुए या सफर में भी अपने साथ ले जाते हैं। यह कश्मीर घाटी के लोगों की खास पहचान है। इसके बिना यहां लोगों को जीवन गुजारना बेहद मुश्किल है। पर्यावरण के लिहाज से भी कांगड़ी बहुत अनुकूल व्यवस्था है।
Kya Hai Kashmiri Kangri: कैसे गर्म की जाती है कांगड़ी?
Image Credit: Shutterstock
कांगड़ी को लंबे समय तक गर्म रखना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इसे गर्म रखने के लिए कांगड़ी के भीतर मिट्टी के कटोरे में चूल्हे की गर्म राख डाली जाती है। उसके ऊपर कोयला रखते हैं। इसके बाद लोग इसे अपने चोगे के अंदर रख लेते हैं। कोयला सुलगता रहता है। इससे लोग जीरो से भी कम तापमान के मौसम में अपने शरीर को गर्म रखते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, AI
-1794284077552_m.webp)